SA NewsSA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
SA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Educational
  • Tech
  • History
  • Events
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Follow US
© 2024 SA News. All Rights Reserved.

Home » भोजपुरी स्टार खेसारी लाल को छपरा सीट से इस बार हार का सामना करना पड़ा, भाजपा की छोटी कुमारी को जीत

Hindi NewsLocal

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल को छपरा सीट से इस बार हार का सामना करना पड़ा, भाजपा की छोटी कुमारी को जीत

SA News
Last updated: November 15, 2025 11:27 am
SA News
Share
भोजपुरी स्टार खेसारी लाल को छपरा सीट से इस बार हार का सामना करना पड़ा
SHARE

भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव छपरा विधानसभा सीट पर चुनाव जीतने में नाकाम रहे. यहां भाजपा की प्रत्याशी छोटी कुमारी को बढ़त मिली है इसके साथ ही वह चुनाव जीत चुकी है, हालांकि आधिकारिक घोषणा अभी आना बाकी है।

Contents
  • मुख्य बिंदु:- 
  • हाईप्रोफाइल बनी छपरा सीट पर खेसारी लाल यादव को मिली करारी चुनौती
  • खेसारी लाल के उतरने से छपरा बना हॉटस्पॉट
  • छपरा सीट पर वर्षों से चला आ रहा जातीय वर्चस्व टूटा
  • इस बार खेसारी लाल के उतरने से सीट बनी हाईप्रोफाइल

गौरतलब है कि इस बार छपरा विधानसभा से राजद, भाजपा, जनसुराज समेत कुल 10 उम्मीदवार मैदान में उतरकर मुकाबला कर रहे थे।

मुख्य बिंदु:- 

  1. खेसारी लाल यादव की घोषणा ने छपरा सीट को बना दिया चुनावी सनसनी।
  2. छपरा विधानसभा में खेसारी लाल की एंट्री, राजनीतिक माहौल हुआ गरम।
  3. लंबे समय से स्थिर सीट पर खेसारी लाल यादव की एंट्री ने बढ़ाई प्रत्याशियों की चिंता।
  4. छपरा में खेसारी लाल के उतरने से बनी मुकाबले की नई तस्वीर, हर उम्मीदवार की नजरें सतर्क।

हाईप्रोफाइल बनी छपरा सीट पर खेसारी लाल यादव को मिली करारी चुनौती

छपरा विधानसभा क्षेत्र से भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और लोकप्रिय गायक खेसारी लाल यादव को इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है. वे इस बार राजद के प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे थे. दूसरी ओर भाजपा की छोटी कुमारी उनके मुकाबले में खड़ी थीं. हालांकि खेसारी लाल यादव की हार की आधिकारिक पुष्टि अभी घोषित नहीं हुई है, लेकिन रुझान उनके खिलाफ दिख रहे हैं।

खेसारी लाल के उतरने से छपरा बना हॉटस्पॉट

यह भी उल्लेखनीय है कि बिहार की कुल 243 विधानसभा सीटों में शामिल छपरा सीट इस बार खासा चर्चा में रही. इसकी प्रमुख वजह खेसारी लाल यादव का चुनावी मैदान में उतरना था, जिसने इस क्षेत्र को हाईप्रोफाइल बना दिया.

इससे पहले छपरा से भाजपा के डॉ. सीएन गुप्ता वर्ष 2015 और 2020 में लगातार दो बार विधायक चुने जा चुके थे, लेकिन इस चुनाव में उन्हें टिकट नहीं मिला। वहीं, 2008 के परिसीमन के बाद इस विधानसभा क्षेत्र में छपरा नगरपालिका, नैनी, फकुली, करिंगा, सदा, मौना, तेनुआ, बरहरा और रिविलगंज जैसे प्रमुख सामुदायिक विकास खंड शामिल हैं।

छपरा सीट पर वर्षों से चला आ रहा जातीय वर्चस्व टूटा

छपरा विधानसभा सीट का जातीय परिदृश्य

कभी स्वतंत्र लोकसभा क्षेत्र रहा छपरा, वर्तमान में सारण संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है. इस सीट पर 1965 से 2014 तक राजनीतिक रूप से राजपूत और यादव वर्ग का दबदबा कायम रहा और जीत इन्हीं समुदायों के उम्मीदवारों को मिलती रही।

लेकिन 2014 के उपचुनाव में पहली बार राजद के रणधीर कुमार सिंह ने यह परंपरा बदली। उनके बाद 2015 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के डॉ. सीएन गुप्ता विजयी हुए और इस सीट पर जीतने वाले पहले गैर-यादव, गैर-राजपूत नेता बनकर एक नई मिसाल पेश की।

इस बार खेसारी लाल के उतरने से सीट बनी हाईप्रोफाइल

वर्ष 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा के डॉ. सीएन गुप्ता ने इस सीट पर जीत दर्ज की और उन्होंने राजद के रणधीर कुमार सिंह को पराजित किया था।

इससे पहले 2015 में भी डॉ. गुप्ता ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में जीत हासिल की थी, और उस चुनाव में भी उन्होंने रणधीर कुमार सिंह को मात दी थी।

हालांकि, इस बार हालात अलग रहे – छपरा विधानसभा क्षेत्र तब सुर्खियों में आ गया जब भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने चुनावी मैदान में उतरकर इसे हाईप्रोफाइल मुकाबला बना दिया।

Share This Article
Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
BySA News
Follow:
Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.
Previous Article पटियाला में PSPCL की 90 एकड़ जमीन से हाईटेंशन लाइन हटाने की तैयारी, हरमनदीप सिंह का बयान पटियाला में PSPCL की 90 एकड़ जमीन से हाईटेंशन लाइन हटाने की तैयारी, हरमनदीप सिंह का बयान
Next Article Raghopur Election Result 2025: तेजस्वी यादव की शानदार जीत Raghopur Election Result 2025: तेजस्वी यादव की शानदार जीत, सतीश कुमार को दी 14,532 वोटों से मात
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Popular Posts

Lebanon’s New Government: A Step Towards Hope

Lebanon has faced many challenges over the past few decades, including economic troubles, political instability,…

By SA News

Biography of Franklin D. Roosevelt: The Man Who Led America Through Crisis

Biography of Franklin D. Roosevelt:  Franklin Roosevelt, often referred to as FDR, was the 32nd…

By SA News

How to Choose the Best Family Health Insurance Plan Without Making Costly Mistakes

Today, we are often told that health insurance is no longer optional. For many families,…

By SA News

You Might Also Like

Delhi Slum Redevelopment 2026 झुग्गी वालों को मिलेंगे फ्लैट, DDA का मास्टर प्लान
Hindi News

Delhi High Court Order on EWS Admission: तकनीकी खराबी नहीं छीन सकती ‘शिक्षा का अधिकार’, हाईकोर्ट ने कहा- 5 किमी के दायरे में दें बच्चे को दाखिला

By SA News
पश्चिम एशिया की उड़ानों पर DGCA की सख्ती, सुरक्षा के लिए नई सलाह जारी 
Hindi NewsTravel

पश्चिम एशिया की उड़ानों पर DGCA की सख्ती, सुरक्षा के लिए नई सलाह जारी 

By SA News
Delhi Pollution Rules Tightened as AQI Turns ‘Severe’: Outsiders Non-BS-6 Ban
LocalWeather

Delhi Pollution Rules Tightened as AQI Turns ‘Severe’: Outsiders Non-BS-6 Ban, WFH, No PUC-No Fuel Explained

By Prashant Chhabra
piyush-goyal-ka-berlin-mai-sandesh
Hindi NewsWorld

भारत का आत्मविश्वासी रुख: “जल्दबाज़ी या दबाव में नहीं होंगे व्यापार समझौते” – पीयूष गोयल का बर्लिन से स्पष्ट संदेश

By SA News
SA NEWS LOGO SA NEWS LOGO
748KLike
340KFollow
13KPin
216KFollow
1.8MSubscribe
3KFollow

About US


Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.

Top Categories
  • Politics
  • Health
  • Tech
  • Business
  • World
Useful Links
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Copyright Notice
  • Contact Us
  • Official Website (Jagatguru Sant Rampal Ji Maharaj)

© SA News 2025 | All rights reserved.