SA NewsSA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
SA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Educational
  • Tech
  • History
  • Events
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Follow US
© 2024 SA News. All Rights Reserved.

Home » Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के कारण भारी बारिश, बर्फबारी और ओले, IMD का अलर्ट

Weather

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के कारण भारी बारिश, बर्फबारी और ओले, IMD का अलर्ट

SA News
Last updated: January 11, 2025 2:33 pm
SA News
Share
Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के कारण भारी बारिश, बर्फबारी और ओले, IMD का अलर्ट
SHARE

भारत के विभिन्न हिस्सों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। 11 और 12 जनवरी को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानों में बारिश का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, यह विक्षोभ विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान राज्यों में गरज के साथ बारिश का कारण बनेगा। यह बारिश उत्तराखंड तक फैलने की संभावना है।

Contents
  • Weather Update: मुख्य बिंदु
  • राजस्थान में ओलावृष्टि की संभावना
  • दक्षिण भारत में बारिश का प्रभाव 
  • देश भर के मौसम का पूर्वानुमान
  • मौसम में बदलाव से ठंड बढ़ेगी
  • मौसम की जानकारी लेकर ही करें यात्रा

Weather Update: मुख्य बिंदु

  1. राजस्थान के मौसम का हाल
  2. दक्षिण भारत में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर
  3. अगले 24 घंटों का मौसम
  4. राजधानी और उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की आशंका
  5. Weather Update लेकर ही बनाएं यात्रा की योजना

राजस्थान में ओलावृष्टि की संभावना

राजस्थान में 11 जनवरी को विभिन्न स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, दक्षिण हरियाणा और राजस्थान में भी इसी प्रकार के मौसम की स्थिति बनी रहेगी। यह विक्षोभ मैदानी इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश का कारण बनेगा, जिससे तापमान में गिरावट होगी।

दक्षिण भारत में बारिश का प्रभाव 

दक्षिण भारत में भी मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। मौसम विभाग ने दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और उत्तरी तमिलनाडु के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन की पहचान की है। इसके प्रभाव से 11 और 12 जनवरी को पुडुचेरी, तमिलनाडु और कराईकल में मध्यम से हल्की बारिश की संभावना है। इन क्षेत्रों में गरज के साथ बिजली गिरने की भी आशंका जताई जा रही है। पूर्वोत्तर राज्यों में भी 13 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज और बिजली गिरने का अनुमान है।

देश भर के मौसम का पूर्वानुमान

स्काईमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। 11 जनवरी को उत्तर और पूर्वी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, तटीय तमिलनाडु और दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मौसम में बदलाव से ठंड बढ़ेगी

यह बदलाव खासतौर पर दिल्ली और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में ठंड को बढ़ा सकता है। पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण राजधानी दिल्ली में ठंड बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने इस बदलते मौसम को लेकर पहले ही अलर्ट जारी किया है, और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। 

मौसम की जानकारी लेकर ही करें यात्रा

भारत के विभिन्न हिस्सों में मौसम का यह बदलाव अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है। IMD का मानना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से देश के कई हिस्सों में बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि की घटनाएं हो सकती हैं। ऐसे में यात्रा करने से पहले मौसम की ताजा जानकारी लेना जरूरी है। यदि आप सर्दियों की छुट्टियों में कहीं बाहर जाने की योजना बना रहे हैं तो पहले मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही योजना बनाएं अन्यथा बिगड़ा हुआ मासूम आपकी छुट्टियों का मजा किरकिरा कर सकता है। 

Share This Article
Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy1
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
BySA News
Follow:
Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.
Previous Article सुप्रीम कोर्ट ने संभल की शाही जामा मस्जिद मामले में उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस भेजा सुप्रीम कोर्ट ने संभल की शाही जामा मस्जिद मामले में उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस भेजा
Next Article Online Tutoring Services Your Guide to Smarter Learning Online Tutoring Services: Your Guide to Smarter Learning
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Popular Posts

Breaking the Stigma Around Mpox: Quick Facts You Should Know

In the past few months, Mpox or formerly termed monkeypox, has become a global issue,…

By SA News

Delhi Power Tariff Hike: दिल्ली में जल्द महंगी होगी बिजली! 38,000 करोड़ के बकाये ने बढ़ाया बोझ, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

नई दिल्ली: Delhi Power Tariff Hike 2026: दिल्ली में पिछले एक दशक से सस्ती बिजली…

By SA News

NEET Paper Leak Scandal: Claims of Arrests at Congress Office Debunked

In a shocking development, six individuals have been apprehended in connection with the recent National…

By SA News

You Might Also Like

UP में आंधी-तूफान का कहर 94 लोगों की मौत, 80kmph की रफ्तार से चली हवाएं
Hindi NewsWeather

UP में आंधी-तूफान का कहर: 94 लोगों की मौत, 80kmph की रफ्तार से चली हवाएं; राजस्थान में रेड अलर्ट, MP भी हीटवेव की चपेट में

By SA News
पहाड़ों के कारण बदलता मौसम: पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम क्यों बदलता है? 
Weather

पहाड़ों के कारण बदलता मौसम: पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम क्यों बदलता है? 

By SA News
India Under Extreme Heat El Niño Warnings, Risks, and Protection Guide
Weather

India’s Heatwave Crisis 2026: How to Survive the Extreme Summer Ahead

By SA News
UK Spring Weather Forecast Arctic Cold Snap Brings Frost Before Temperatures Rebound
Weather

UK Spring Weather Forecast: Arctic Cold Snap Brings Frost Before Temperatures Rebound

By SA News
SA NEWS LOGO SA NEWS LOGO
748KLike
340KFollow
13KPin
216KFollow
1.8MSubscribe
3KFollow

About US


Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.

Top Categories
  • Politics
  • Health
  • Tech
  • Business
  • World
Useful Links
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Copyright Notice
  • Contact Us
  • Official Website (Jagatguru Sant Rampal Ji Maharaj)

© SA News 2025 | All rights reserved.