SA NewsSA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
SA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Educational
  • Tech
  • History
  • Events
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Follow US
© 2024 SA News. All Rights Reserved.

Home » CYCLONE DANA (2024): चक्रवात दाना की आहट से तटीय इलाकों में अलर्ट

Weather

CYCLONE DANA (2024): चक्रवात दाना की आहट से तटीय इलाकों में अलर्ट

SA News
Last updated: October 24, 2024 8:49 pm
SA News
Share
CYCLONE DANA (2024) चक्रवात दाना की आहट से तटीय इलाकों में अलर्ट
SHARE

मौसम विभाग ने पश्च‍िम बंगाल से लेकर उड़ीसा तक तेज बार‍िश का अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार समुद्र में 2 मीटर से भी ऊंची लहरें उठ सकती है।  साउथ ईस्ट रेलवे ने 150 ट्रेनें, ईस्टर्न रेलवे ने 190 ट्रेनें, ईस्ट कोस्ट रेलवे ने 198 ट्रेनें तथा साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने 14 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। 

Contents
  • चक्रवात ‘दाना’: जानें, कौन-कौन से राज्य हैं हाई अलर्ट पर
  • चक्रवात ‘दाना’ से निपटने के लिए सरकार ने किए ये खास इंतजाम
  • कैसे बनते हैं साइक्लोन

इलाके में 10 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर स्थानांतरित किया गया है। विभाग के सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई हैं। ओडिशा के सभी टूरिज्म पार्कों को सील कर दिया गया, तथा उड़ीसा हाई कोर्ट एवं राज्य के 14 जिलों में 25 अक्टूबर तक स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। 

चक्रवात ‘दाना’: जानें, कौन-कौन से राज्य हैं हाई अलर्ट पर

हाल-ही में बंगाल की खाड़ी से उठे इस चक्रवात ने पूर्वी राज्यों में एक बार फिर संकट पैदा कर दिया है। उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ और बिहार यह 6 राज्य इस तूफान से सबसे अधिक प्रभावित है।मौसम विभाग के अनुसार हवाएँ 120 क‍िलोमीटर की रफ्तार से चलने का अनुमान है। इस खतरनाक चक्रवात ने ट्रेनों से लेकर वायुयानों तक का चक्का जाम कर दिया है। बता दें कि तूफ़ान के कारण 16 घंटे तक हवाई उड़ानों पर रोक लगा दी गई है, साथ ही 552 ट्रेनें भी रद्द कर दी गई।  भुवनेश्वर मौसम विभाग के अनुसार लैंडफॉल की प्रक्रिया 5 घंटे तक चलेगी।

चक्रवात ‘दाना’ से निपटने के लिए सरकार ने किए ये खास इंतजाम

चक्रवात “दाना” से निपटने के लिए केंद्र और राज्य की सरकार हाई अलर्ट पर है। ओडिशा डिजास्टर रिलीफ फोर्स (ODRF), नेशनल डिजास्टर रिलीफ फोर्स (NDRF), और साथ ही फायर ब्रिगेड की 288 टीमें तैनात की हैं। इसके अलावा सरकार ने सुरक्षा बलों की 3000 टीमें तैनात की हैं और साथ ही 6,000 सुरक्षा कैंप तैयार किए गए हैं, जहां पर पीड़ित लोगों को सुरक्षित रखा गया है तथा उन्हें खाने-पीने की सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। 

सरकार ने ओड‍िशा के 14 जिलों मैं रेड अलर्ट जारी किया है। जिनमें जाजपुर, भद्रक, बालासोर, क्योंझर, ढेंकनाल, अंगुल, पुरी, नयागढ़, खोरधा, मयूरभंज, कटक, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा और गंजम शामिल हैं। मौसम विभाग की तरफ से ओड‍िशा के केंद्रपाड़ा, भद्रक और बालासोर जिलों में बाढ़ आने की संभावना भी जताई जा रही है। हालांकि किसी भी दुखद घटना से पूर्व ही लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रेफर कर दिया गया है। 

कैसे बनते हैं साइक्लोन

जब वायुमंडल में गर्म और ठण्डी हवाएं समुद्र के ऊपर कम दाब के क्षेत्र में बहती है, तो हवाओं से पानी निकलता है और बादलों का निर्माण होता है। तापमान में वृद्धि के कारण तेज हवाएँ ऊपर की ओर उठती हैं तथा पानी की बूंदों को ऊपर आसमान में ले जाती हैं वहां पर वे बूंदे जम जाती हैं और फिर वे एक साथ नीचे गिरती हैं। समुद्र की सतह के पास ये हवाएं न्यूनतम मात्रा में हो जाती है और इससे दूर चली जाती है। 

 गर्म वातावरण के समुद्रों में तापमान के बढ़ने से हवाएं गर्म हो जाती है तथा वे कम वायुदाब का क्षेत्र बनाती है। पृथ्वी अपने अक्ष पर बल्ब की तरह घूमती रहती है, जिसके कारण ये हवाएं सीधी दिशा में ना आकर वृताकार घूमती है इस कारण से वायुमंडल में साइक्लोन बनते हैं।

Share This Article
Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
BySA News
Follow:
Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.
Previous Article स्वयं के प्रति जागरूकता और आत्म-साक्षात्कार आत्मिक विकास की दिशा में दो प्रमुख कदम स्वयं के प्रति जागरूकता और आत्म-साक्षात्कार: आत्मिक विकास की दिशा में दो प्रमुख कदम
Next Article निवा बूपा इंश्योरेंस और पारस हेल्थकेयर लिमिटेड की अनुमति मिलने की खबर Niva Bupa Health Insurance: निवा बूपा इंश्योरेंस और पारस हेल्थकेयर लिमिटेड की अनुमति मिलने की खबर
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Popular Posts

सरकार का नया फैसला: WhatsApp, Telegram और Snapchat अब बिना SIM काम नहीं करेंगे — DoT का बड़ा बदलाव

भारतीय दूरसंचार विभाग DoT (Department of Telecommunications) ने नया नियम जारी किया है, जिसके तहत…

By SA News

भारत में पहली बार पकड़ी गई Captagon, 182 करोड़ की खेप ने बढ़ाई सुरक्षा एजेंसियों की चिंता

नई दिल्ली – पिछले कुछ वर्षों में दुनिया भर में सिंथेटिक ड्रग्स का खतरा तेजी…

By SA News

SpaceX Moon Crash: चंद्रमा पर क्या हुआ? जानिए पूरी सच्चाई | SpaceX Lunar Mission News 2026 

SpaceX Moon Crash से जुड़ी पूरी जानकारी जानें। क्या वास्तव में SpaceX का मिशन चंद्रमा…

By SA News

You Might Also Like

Andhra Pradesh Prepares for Cyclone Montha with Full Emergency Response
Weather

Andhra Pradesh Prepares for Cyclone Montha with Full Emergency Response

By Reetesh Pal
अल-नीनो 2026: भारत में सूखे की आहट और अर्थव्यवस्था पर संकट
Weather

अल-नीनो 2026: भारत पर सूखे का साया, खेती और अर्थव्यवस्था के लिए कितनी बड़ी चुनौती?

By SA News
Extreme Heatwave in Rajasthan | तापमान 45°C के पार, जनजीवन और वन्यजीव संकट में
Weather

Extreme Heatwave in Rajasthan | तापमान 45°C के पार, जनजीवन और वन्यजीव संकट में

By SA News
Climate Change vs Global Warming: What’s Happening to Earth?
ScienceWeather

What Is Happening to Our Planet? Climate Change vs Global Warming Explained

By SA News
SA NEWS LOGO SA NEWS LOGO
748KLike
340KFollow
13KPin
216KFollow
1.8MSubscribe
3KFollow

About US


Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.

Top Categories
  • Politics
  • Health
  • Tech
  • Business
  • World
Useful Links
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Copyright Notice
  • Contact Us
  • Official Website (Jagatguru Sant Rampal Ji Maharaj)

© SA News 2025 | All rights reserved.