SA NewsSA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
SA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Educational
  • Tech
  • History
  • Events
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Follow US
© 2024 SA News. All Rights Reserved.

Home » तिरुपति लड्डू प्रसाद मिलावट विवाद

Local

तिरुपति लड्डू प्रसाद मिलावट विवाद

SA News
Last updated: October 5, 2024 4:47 pm
SA News
Share
तिरुपति लड्डू प्रसाद मिलावट विवाद
SHARE

सुप्रीम कोर्ट ने नई SIT का गठन कर स्वतंत्र जांच करने का फैसला किया है। हाल ही में भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल तिरुपति मंदिर में भक्तों को दिए जा रहे लड्डू प्रसाद में मिलावट को लेकर विवाद सामने आया है। लड्डू प्रसाद में मिलाए गए घी में मिलावट को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है, जिसमें इस मामले की जांच राज्य सरकार की SIT के बजाय एक नई स्वतंत्र SIT को सौंपा जाएगा।

Contents
  • तिरुपति वेंकटेश्वर बालाजी मंदिर में लड्डू प्रसाद के मामले को लेकर मुख्य बिंदु
  • तिरुपति बालाजी में लड्डू प्रसाद में किसकी मिलावट को लेकर विवाद
    • जानें मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बयान:
      • अदालत को राजनीति का अखाड़ा नहीं बना सकते:
        • तिरुपति लड्डू प्रसाद मामले को लेकर लोगों की आस्था:

तिरुपति वेंकटेश्वर बालाजी मंदिर में लड्डू प्रसाद के मामले को लेकर मुख्य बिंदु

  • तिरुपति बालाजी में लड्डू प्रसाद में किसकी मिलावट को लेकर विवाद
  • जानें मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बयान
  • अदालत को राजनीति का अखाड़ा नहीं बना सकते
  • तिरुपति लड्डू प्रसाद मामले को लेकर लोगों की आस्था

तिरुपति बालाजी में लड्डू प्रसाद में किसकी मिलावट को लेकर विवाद

तिरुपति बालाजी मंदिर में लड्डू प्रसाद में मिलावट के संबंध में अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि प्रसाद में किस चीज की मिलावट हुई है। इसके बारे में कई बातें सामने आई हैं। लोगों के अलग-अलग मत हैं, लेकिन मुख्यतः लड्डू प्रसाद में मिलावटी घी और चर्बी की मिलावट की बात सामने आई है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित नई SIT की जांच के बाद ही इसकी पुष्टि की जाएगी।

जानें मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बयान:


वेंकटेश्वर बालाजी मंदिर में लड्डू प्रसाद विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक नया फैसला जारी किया है, जिसमें इस विवाद में उठे सवालों के समाधान के लिए राज्य सरकार की SIT के बजाय सुप्रीम कोर्ट की स्वतंत्र नई SIT जांच करेगी। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित नई SIT में आंध्र प्रदेश के दो प्रतिनिधि, CBI के दो अधिकारी, और एक सदस्य FSSAI के शामिल हैं। तिरुपति बालाजी मंदिर में लड्डू प्रसाद में मिलावटी घी के मामले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने आदेश जारी किया है, जिसमें CBI निदेशक की निगरानी में नई SIT समिति बनाई गई है।

अदालत को राजनीति का अखाड़ा नहीं बना सकते:


तिरुपति वेंकटेश्वर बालाजी के प्रति कई लोगों की धार्मिक आस्था जुड़ी हुई है। भारत के सुप्रसिद्ध मंदिरों में से एक होने के कारण, श्रद्धालुओं की भावनाएँ इससे जुड़ी हुई हैं। इस आस्था को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अदालत को राजनीतिक लड़ाइयों का हिस्सा नहीं बनाया जा सकता। इसी कारण SC ने नई SIT बनाने का फैसला लिया, जिसमें CBI, FSSAI, और आंध्र प्रदेश के प्रतिनिधि शामिल हैं, जो लड्डू प्रसाद में मिलावटी घी की जांच करेंगे और राज्य सरकार की SIT को जांच नहीं करने का आदेश दिया।

तिरुपति लड्डू प्रसाद मामले को लेकर लोगों की आस्था:


तिरुपति मंदिर, जो भारत के दक्षिण भाग में आंध्र प्रदेश में स्थित है, को भारत के सुप्रसिद्ध मंदिरों में से एक माना जाता है। वेंकटेश्वर बालाजी मंदिर में श्रद्धालुओं का मेला सा लगा रहता है। यह मंदिर लोगों की आस्था से जुड़ा हुआ है। लड्डू प्रसाद में मिलावट को लेकर विवाद के कारण श्रद्धालुओं की चिंता बढ़ गई है। इसे देखते हुए सुप्रीम कोर्ट द्वारा नई SIT का गठन किया गया है, जिससे मामले की पूरी जानकारी हासिल की जाएगी, ताकि लोगों की आस्था को आहत न होने दिया जाए।

Share This Article
Email Copy Link Print
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
BySA News
Follow:
Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.
Previous Article हरियाणा चुनाव 2024 सैनी-हुड्डा, विनेश फोगाट और चौटाला परिवार की अहम सीटों पर सियासी जंग हरियाणा चुनाव 2024: सैनी-हुड्डा, विनेश फोगाट और चौटाला परिवार की अहम सीटों पर सियासी जंग
Next Article Double-Decker Flyover Two Flyovers, One Double-Decker, To Inaugurate in Nagpur on October 5
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Popular Posts

Lichens Survive in Mars-Like Conditions: A Breakthrough for Life Beyond Earth

In a groundbreaking discovery, scientists have confirmed that certain species of lichens, Earth’s humble but…

By SA News

ऑनलाइन साइड हसल्स 2025: भारत में बढ़ते अवसर और शुरू करने के बेहतरीन आइडिया

भारत में आर्थिक चुनौतियाँ, बढ़ती आय की ज़रूरत और डिजिटल इंडिया की प्रक्रिया के चलते…

By SA News

A New Dawn in Lohari Jatu: Sant Rampal Ji Maharaj’s Relief Efforts Transform Lives

Lohari Jatu village in Haryana’s Bhiwani district witnessed one of the most devastating floods in…

By SA News

You Might Also Like

अवैध संपत्ति मामले में सौरभ शर्मा को अग्रिम जमानत से इनकार, कोर्ट ने बताया गंभीर अपराध
Local

अवैध संपत्ति मामले में सौरभ शर्मा को अग्रिम जमानत से इनकार, कोर्ट ने बताया गंभीर अपराध

By SA News
बिहार का मखाना: किसानों की मेहनत, कंपनियों का मुनाफा और MSP की ज़रूरत
Local

बिहार का मखाना: किसानों की मेहनत, कंपनियों का मुनाफा और MSP की ज़रूरत

By SA News
गांधी जयंती पर आदेश का उल्लंघन: आगरा में मीट विक्रेताओं पर लगाया गया 2 लाख रुपये का जुर्माना
Local

गांधी जयंती पर आदेश का उल्लंघन: आगरा में मीट विक्रेताओं पर लगाया गया 2 लाख रुपये का जुर्माना

By SA News
Carbide Gun Crisis in Madhya Pradesh At Least 14 Children Permanently Blinded During Diwali
Local

Carbide Gun Crisis in Madhya Pradesh: At Least 14 Children Permanently Blinded During Diwali

By Gudya Maddheshiya
SA NEWS LOGO SA NEWS LOGO
748KLike
340KFollow
13KPin
216KFollow
1.8MSubscribe
3KFollow

About US


Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.

Top Categories
  • Politics
  • Health
  • Tech
  • Business
  • World
Useful Links
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Copyright Notice
  • Contact Us
  • Official Website (Jagatguru Sant Rampal Ji Maharaj)

© SA News 2027| All rights reserved.