SA NewsSA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
SA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Educational
  • Tech
  • History
  • Events
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Follow US
© 2024 SA News. All Rights Reserved.

Home » Silent Call Scam: DoT की चेतावनी, फोन उठाने पर छायी खामोशी तो खाली हो सकता है खाता

Tech

Silent Call Scam: DoT की चेतावनी, फोन उठाने पर छायी खामोशी तो खाली हो सकता है खाता

SA News
Last updated: December 22, 2025 2:58 pm
SA News
Share
Silent Call Scam: DoT की चेतावनी, फोन उठाने पर छायी खामोशी तो खाली हो सकता है खाता
SHARE

क्या आपको अक्सर अनजान नंबरों से कॉल आती है और जब आप फोन उठाते हैं, तो उधर से एकदम सन्नाटा रहता है? अगर आप इसे नेटवर्क की खराबी समझकर भूल जाते हैं, तो आप बड़ी गलती कर रहे हैं। दूरसंचार विभाग (DoT) ने मोबाइल यूज़र्स के लिए एक गंभीर चेतावनी जारी की है। यह खामोशी दरअसल Silent Call Scam है, जिसके जरिए साइबर अपराधी बिना आपसे बात किए ही आपको ठगी के जाल में फंसा रहे हैं।

Contents
  • Silent Call Scam पर मुख्य बिंदु:
  • साइलेंट कॉल के पीछे का असली खेल
  • Ai Voice Cloning: एक नया और बड़ा खतरा
  • सरकार और टेलीकॉम कंपनियों की पहल
  • स्कैमर्स से कैसे बचें 
  • FAQs about Silent Call Scam 

Silent Call Scam पर मुख्य बिंदु:

  • कॉल पर खामोशी का मतलब है स्कैमर्स कर रहा है एक्टिव नंबर की पहचान।
  • कॉल पर बार-बार हेलो बोलने से AI के जरिए आपकी आवाज़ हो सकती है, रिकॉर्ड।
  • एक बार कॉल उठाने पर आपका नंबर स्कैमर्स के वेरीफाइड लिस्ट में चला जाता है, जिसे डार्क वेब पर ऊंची कीमत में बेचा जाता है।
  • सरकार ने स्कैमर्स से बचाव के लिए संचार साथी पोर्टल पर चक्षु और TAFCOP जैसी सुविधाएं दी हैं।

साइलेंट कॉल के पीछे का असली खेल

DoT और साइबर एक्सपर्ट्स के मुताबिक, स्कैमर्स के पास लाखों मोबाइल नंबरों का डेटाबेस होता है, लेकिन उन्हें यह नहीं पता होता कि इनमें से कौन से नंबर इस्तेमाल में हैं। इसे फिल्टर करने के लिए वे ऑटोमेटेड सॉफ्टवेयर से कॉल करते हैं। जैसे ही आप कॉल उठाते हैं, भले ही उधर से कोई आवाज न आए, लेकिन सिस्टम आपके नंबर को एक्टिव मार्क कर लेता है। जिसके बाद नंबर पर वित्तीय फ्रॉड और लॉटरी वाले मैसेज भेजने शुरू हो जाते हैं।

Ai Voice Cloning: एक नया और बड़ा खतरा

साल 2025 में साइबर ठगी का तरीका बदल गया है। अब खतरा सिर्फ नंबर वेरीफाई होने तक सीमित नहीं रहा। अगर आप कॉल पर कुछ बोलते हैं, तो जालसाज आपकी आवाज का नमूना भी ले सकते हैं। डीपफेक और AI तकनीक का इस्तेमाल करके आपकी आवाज की हूबहू नकल तैयार की जा सकती है। इसका इस्तेमाल बाद में आपके परिवार या दोस्तों को कॉल करके इमरजेंसी बताकर पैसे मांगने के लिए किया जा सकता है।

सरकार और टेलीकॉम कंपनियों की पहल

image 37

इस खतरे को रोकने के लिए सरकार ने संचार साथी (Sanchar Saathi) पोर्टल लॉन्च किया है, जहां आप संदिग्ध कॉल्स की रिपोर्ट कर सकते हैं। इसके अलावा, रिलायंस जियो और एयरटेल जैसी कंपनियां AI और स्पैम डिटेक्शन टूल्स जैसे- CNAP पर काम कर रही हैं ताकि कॉल आने पर ही यूजर को पता चल जाए कि कॉल स्पैम है या असली। 

स्कैमर्स से कैसे बचें 

  • अनजान नंबरों, खास तौर पर विदेशी कोड वाले नंबरों से सतर्क रहें। 
  • ऐसे कॉल आने के बाद रिटर्न काल न करें। 
  • यूज़र के नंबर पर बैंक अकाउंट सस्पेंड, क्रेडिट कार्ड ब्लॉक इत्यादि अलग-अलग तरीके वाले मैसेज या कॉल आ सकते हैं। इस पर ध्यान न दें।
  • संचार साथी आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऐसे संदिग्ध नंबर को रिपोर्ट।

Also Read: संचार साथी ऐप क्या है, कैसे करेगा काम और इसकी क्या खासियतें हैं?

FAQs about Silent Call Scam 

1. Silent Call Scam आखिर है क्या?

यह स्कैमर्स द्वारा किया गया ऐसा कॉल है जिसमें वे बोलते नहीं, बस यह चेक करते हैं कि आपका नंबर चालू है या नहीं।

2. CNAP क्या है?

CNAP का पूरा नाम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन सर्विस है। इससे काल आते ही अनजान नंबरों के नाम दिखने लगेंगे। 

3. मेरी आवाज़ रिकॉर्ड होने से क्या नुकसान हो सकता है?

स्कैमर्स AI की मदद से आपकी आवाज़ की नकल कर आपके रिश्तेदारों से पैसे ठग सकते हैं।

4. क्या ऐसी कॉल उठाने से बैंक से पैसे कट सकते हैं?

सीधे कॉल उठाने से पैसे नहीं कटते, लेकिन इससे भविष्य में बड़े बैंकिंग फ्रॉड का खतरा बढ़ जाता है।

5: इन फर्जी कॉल्स की शिकायत कहां दर्ज करें?

सरकार के आधिकारिक पोर्टल sancharsaathi.gov.in पर Chakshu विकल्प के तहत शिकायत कर सकते हैं।

Share This Article
Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
BySA News
Follow:
Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.
Previous Article Unlocking the Power of LiDAR in Smartphones More Than Just a Camera Upgrade Unlocking the Power of LiDAR in Smartphones: More Than Just a Camera Upgrade
Next Article Google to Shut Down Dark Web Report Feature in 2026, End Monitoring and Delete User Data Google to Shut Down Dark Web Report Feature in 2026, End Monitoring and Delete User Data
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Popular Posts

Government Blocks 25 OTT Platforms Including ULLU and ALTT Over Obscene Content

In a decisive and unprecedented move, the Government of India has ordered the blocking of…

By SA News

UPI Outage in India: Digital Payments Disrupted Nationwide on April 12, 2025

India's digital payment ecosystem faces significant disruption as UPI services experience technical difficulties across major…

By SA News

AI & Technology In 2025: The Future of Work And Jobs

AI & Technology In 2025: Imagine a workplace where the employees from across the globe…

By SA News

You Might Also Like

Which is the Best Laptop in India 2025-26 Top Models Compared
Tech

Which is the Best Laptop in India 2026-27? Top Models Compared

By Aditi Parab
Google Maps का स्मार्ट सिस्टम: रंगों में छिपा है रास्तों का हाल
Tech

Google Maps का स्मार्ट सिस्टम: रंगों में छिपा है रास्तों का हाल

By SA News
79% Travellers at Risk: UAE Warns of Rising Data Theft Through Unsafe Charging Ports
TechTravel

79% Travellers at Risk: UAE Warns of Rising Data Theft Through Unsafe Charging Ports

By SA News
ChatGPT Atlas The Intelligent Browser Built for the Next-Generation Web Experience
Tech

ChatGPT Atlas: The Intelligent Browser Built for the Next-Generation Web Experience

By Aditi Parab
SA NEWS LOGO SA NEWS LOGO
748KLike
340KFollow
13KPin
216KFollow
1.8MSubscribe
3KFollow

About US


Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.

Top Categories
  • Politics
  • Health
  • Tech
  • Business
  • World
Useful Links
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Copyright Notice
  • Contact Us
  • Official Website (Jagatguru Sant Rampal Ji Maharaj)

© SA News 2027| All rights reserved.