SA NewsSA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
SA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Educational
  • Tech
  • History
  • Events
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Follow US
© 2024 SA News. All Rights Reserved.

Home » पढ़ा हुआ लंबे समय तक याद कैसे रखें? Active Recall + Spaced Repetition

Educational

पढ़ा हुआ लंबे समय तक याद कैसे रखें? Active Recall + Spaced Repetition

SA News
Last updated: July 1, 2026 11:41 am
SA News
Share
पढ़ा हुआ लंबे समय तक याद कैसे रखें Active Recall + Spaced Repetition
SHARE

बहुत बच्चों को यह समस्या रहती है कि वो पढ़ाई तो करते है। लेकिन उसे लंबे समय तक याद नहीं रख पाते है। तो क्या ऐसा आपके साथ भी होता है? अगर हाँ तो आइए आज इस ब्लॉग में हम जानेंगे। Active Recall और Spaced Repetition दो ऐसी प्रभावशाली वैज्ञानिक तकनीकें है जिससे जानकारी लंबे समय तक याद रखने में मदद मिलती है। 

Contents
  • एक्टिव रिकॉल क्या है और यह कैसे काम करता है?
    • इसे करने के 4 सबसे छोटे और आसान तरीके:
    • एक्टिव रिकॉल के मुख्य फायदे:
  • भूलने का वक्र (Spaced Repetition) क्या है?
    • भूलने का वक्र (Forgetting Curve)
    • सही रिवीजन शेड्यूल
  • दोनों को साथ में कैसे उपयोग करें?
  • पढ़ाई के दौरान होने वाली सामान्य गलतियाँ
  • सतज्ञान: सफल जीवन और प्रभावी पढ़ाई की वास्तविक नींव 
  • निष्कर्ष: कम पढ़ें, लेकिन सही तरीके से पढ़ें
  • एक्टिव रिकॉल और स्पैस्ड रिपेटिशन से जुड़े FAQs

एक्टिव रिकॉल क्या है और यह कैसे काम करता है?

एक्टिव रिकॉल एक ऐसी वैज्ञानिक तकनीक है। जिसमें किसी चीज को बार बार देखने या पढ़ने के बजाए अपने दिमाग में जोर डालकर याद करना का अभ्यास करता है। ऐसा करने से चीजों को कम ही समय में भूलने से बचाने और उन्हें लंबे समय तक याद रखने में मदद मिलती है।

इसे करने के 4 सबसे छोटे और आसान तरीके:

किताब को बंद करके सोचें :- इसमें आप किताब के किसी भी एक पैराग्राफ को अच्छे से पढ़े और फिर किताब बंद करके जो भी याद हो उसे अपने शब्दों में बोलें। 

फ्लैशकार्ड इस्तेमाल करें :- इसमें आप किसी पेज में एक तरफ प्रश्न लिखे और दूसरे साइड उत्तर लिखें। फिर प्रश्न पढ़कर उसका उत्तर दें। इस तरह से आप खुद का टेस्ट ले सकते है। 

खाली पन्ने पर लिखें :- इसमें आपने जो भी पढ़ा है उसे बिना देखे सादे पेपर में मुख्य बिंदु के रूप में लिखें।

खुद को पढ़ाएं :- इसमें आप जो भी पढ़े है उसे किसी को समझाए या फिर खुद ही जोर जोर से बोलकर दोहराएं।

एक्टिव रिकॉल के मुख्य फायदे:

लॉन्ग-टर्म मेमोरी :- सिर्फ नोट्स पढ़ने के बदले खुद से सवाल करने से मस्तिष्क में न्यूरल कनेक्शन मजबूत होते हैं, जिससे जानकारी लंबे समय तक याद रहती है।

कमियों की पहचान :-  जब आप कोई भी विषय बिना किताब के याद करते हैं, तो आप किस हिस्से में अटक रहे हैं। यह आपको तुरंत पता चल जाता है। 

समय की बचत :- बार बार किताब पढ़ने के बजाए एक्टिव रिकॉल के जरिए कम समय में अधिक और पक्की पढ़ाई की जा सकती है। जिससे बार बार रटने की जरूरत नहीं पड़ती है। 

एग्जाम में कम तनाव :- जब आप तथ्यों को आसानी से याद कर पाते हैं, तो एग्जाम के टाइम आत्मविश्वास बढ़ता है और डर खत्म होता है।

भूलने का वक्र (Spaced Repetition) क्या है?

स्पेस्ड रिपीटेशन यह एक ऐसी साइंटिफिक मेथड है। जिसमें आप किसी जानकारी या किसी चैप्टर को बार-बार रटने के बजाय, उसे बढ़ते समय के साथ-साथ रिवीजन करते हैं। यह तकनीक आपके बार-बार रटने की आदत को खत्म करके उन चीजों को हमेशा के लिए आपके लॉन्ग टर्म मेमोरी में दर्ज कर देती है।

भूलने का वक्र (Forgetting Curve)

जर्मन के एक मनोवैज्ञानिक हर्मन एबिंगहॉस ने अपने शोध में बताया कि यदि सीखी हुई चीजों का समय-समय पर रिवीजन ना करें, तो हमारा दिमाग धीरे-धीरे उसे भूलने लगता है। इसे भूलने का वक्र कहते हैं।

शोधानुसार, जब हम कोई नई चीजें सीखते हैं तो 1 या 2 दिन के अंदर हम आधे से ज्यादा चीजें भूल जाते हैं।

सही रिवीजन शेड्यूल

स्टूडेंट लाइफ में चैप्टर को रिवाइज करना बहुत जरूरी है। कितने समय अंतराल में हम चीजों को रिवाइज करें जिससे हमें चीज याद रहेगी वह निम्न है:

पहला रिवीजन: चीजों को पहली बार पढ़ने या सीखने के 24 घंटे के भीतर।

दूसरा रिवीजन: पहली बार पढ़ने के 3 दिन बाद।

तीसरा रिवीजन: पहली बार पढ़ने के 7 दिन बाद।

चौथा रिवीजन: पहली बार पढ़ने के 15 दिन बाद।

पांचवा रिवीजन: पहली बार पढ़ने की एक महीने बाद। 

इसके बाद, उन चीजों को 3 से 6 महीने में एक बार रिवीजन करना पर्याप्त होगा, अगर फिर भी आप भूल रहे हो, तो उसे अधिक बार रिवाइज कर सकते हैं।

दोनों को साथ में कैसे उपयोग करें?

मान लीजिए आपने एक नया टॉपिक पाचन तंत्र पढ़ा। फिर कुछ दिनों बाद पता चलता है कि आप आधा भूल चुके हैं, तो इसे पढ़ने के स्टेप निम्न है:

पहला स्टेप: टॉपिक ईयर चैप्टर को ध्यान से पढ़ें और कांसेप्ट को समझें। रखने की कोशिश ना करें। 

दूसरा स्टेप: किताब बंद करके खुद से पूछे की पाचन तंत्र क्या है‍‍? इसकी प्रक्रिया क्या है? जो आपको याद आए उसे अपने शब्दों में बोलें। अगर कुछ भूल रहे हो तो किताब खोलकर दोबारा देखकर फिर से कोशिश करें। यही एक्टिव रिकॉल है।

तीसरा स्टेप: अब उसी चैप्टर को ऊपर के पैराग्राफ में बताए गए समय अंतराल के अनुसार रिवाइज करें। हर बार सिर्फ पढ़ने की बजाय खुद से रिकॉल करने की कोशिश करें। यही भूलने का वक्र (spaced repetation) है।

बाद में आप महसूस करेंगे की पहले जो चीजें आपको दोबारा पढ़नी पढ़ती थी, अब वही चीजें बिना किताब देखें आपको याद रहती है। यही इन दोनों टेक्निक्स की सबसे बड़ी पावर है।

पढ़ाई के दौरान होने वाली सामान्य गलतियाँ

पहला गलती: रिवीजन के दिन किताब या नोट्स को एक बार ऊपर से नीचे पढ़ लेना। बस यही है रिवीजन। लेकिन यह आपक भ्रम होता है कि आपको सब याद है और जब आप एग्जाम में जाते हो, तो सब कुछ भूल जाते हो।

सही तरीका है एक्टिव रिकॉल करना। अपने नोट्स या किताब खोलने से पहले खुद से पूछें (जैसे पाचन तंत्र की क्या प्रक्रिया है?)। दिमाग पर जोर डालें फिर उत्तर मिलाएं।

दूसरा गलती: मान लीजिए आपको तीसरे दिन रिवाइज करना था। किसी कारण आप नहीं कर पाए। कुछ स्टूडेंट्स निराश होकर पूरा प्लान छोड़ देते हैं। जिससे पूरी मेहनत बेकार हो जाती है। यदि ऐसा हो तो घबराएं नहीं। 

जब भी समय मिले (जैसे – चौथे दिन या पांचवें दिन) रिवीजन पूरा करें और शेड्यूल को आगे बढ़ाएं।

तीसरा गलती: यह सोच रखना कि “मुझे याद रहेगा की 3 दिन बाद मुझे रिवाइज करना है।” और तारीख है कहीं नोट ना करना। इससे आप भूल जाएंगे की कौन सा चैप्टर या टॉपिक का रिवाइज चल रहा है।

ऐसी गलती ना हो, इसलिए रिवीजन टेबल जरूर बनाएं और पूरा करने के बाद उसे टिक (✔️) लगाएं।

जैसे – 

चैप्टर / टॉपिक का नामपढ़ाई की तारीख (Day 0)Rev 1 (अगले दिन)Rev 2 (3 दिन बाद)Rev 3 (7 दिन बाद)Rev 4 (15 दिन बाद)Rev 5 (30 दिन बाद)
उदाहरण: पाचन तंत्र30 जून01 जुलाई03 जुलाई07 जुलाई15 जुलाई30 जुलाई
✔️✔️✔️✔️✔️✔️

सतज्ञान: सफल जीवन और प्रभावी पढ़ाई की वास्तविक नींव 

पाठकों, पढ़ाई के साथ-साथ अध्यात्म का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका है। आध्यात्मिक ज्ञान मनुष्य के जीवन में केवल मानसिक शांति ही नहीं लाता, बल्कि उसे सही दिशा, अनुशासन और एकाग्रता भी प्रदान करता है। यही गुण पढ़ाई में सफलता के लिए भी आवश्यक हैं। 

जब विद्यार्थी नाम जाप और सिमरन जैसे आध्यात्मिक अभ्यासों के माध्यम से मन को स्थिर करते हैं, तो एक्टिव रिकॉल और स्पेसड रिपीटेशन जैसी वैज्ञानिक अध्ययन तकनीकों का लाभ और अधिक प्रभावी ढंग से मिल सकता है। 

एक्टिव रिकॉल सीखी हुई जानकारी को स्मरण  करने की क्षमता बढ़ाता है, जबकि स्पेसड रिपीटेशन सही समय पर दोहराव कराकर उसे लंबे समय तक याद रखने में सहायता करता है। इस प्रकार आध्यात्मिक अनुशासन और वैज्ञानिक अध्ययन पद्धतियों का संतुलित मेल विद्यार्थियों को अधिक एकाग्रता, बेहतर याददाश्त और प्रभावी अध्ययन की ओर ले जा सकता है। 

यदि आप भी अपने जीवन और अध्ययन में सकारात्मक परिवर्तन लाना चाहते हैं तथा सच्चे आध्यात्मिक ज्ञान के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो अवश्य पढ़ें पुस्तक जीने की राह।

निष्कर्ष: कम पढ़ें, लेकिन सही तरीके से पढ़ें

सिर्फ़ बार-बार पढ़ लेने से कोई भी विषय लंबे समय तक याद नहीं रहता। एक्टिव रिकॉल आपको दिमाग पर ज़ोर देकर सीखी हुई जानकारी खुद याद करने का अभ्यास कराता है, जबकि स्पेसड रिपीटेशन सही समय पर रिवीजन करवाकर उस जानकारी को लंबे समय तक याद रखने में मदद करता है।

अगर आप इन दोनों तकनीकों को अपनी रोज़ की पढ़ाई का हिस्सा बना लें, तो कम समय में भी अधिक प्रभावी ढंग से सीख सकते हैं और परीक्षा के समय आत्मविश्वास के साथ उत्तर याद कर पाएँगे। शुरुआत में थोड़ा मुश्किल लगना या गलतियाँ होना बिल्कुल सामान्य है। इसलिए खुद पर नाराज़ होने के बजाय धैर्य रखें, हर गलती से सीखें और लगातार अभ्यास करते रहें। 

याद रखें, सफलता एक दिन में नहीं मिलती, लेकिन हर दिन की छोटी-छोटी कोशिशें आपको अपने लक्ष्य के बहुत करीब ज़रूर ले जाती हैं।

“इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितनी धीमी गति से आगे बढ़ते हैं, जब तक आप रुकते नहीं हैं।”

– कन्फ्यूशियस (Confucius

एक्टिव रिकॉल और स्पैस्ड रिपेटिशन से जुड़े FAQs

Q. एक्टिव रिकॉल (Active Recall) क्या है?

Ans – यह एक वैज्ञानिक तकनीक है। जिसमें हम बिना देखे, दिमाग पर जोर डालकर खुद से सवाल पूछते है और जवाब याद करते है।

Q. स्पैस्ड रिपेटिशन (Spaced Repetition) क्या है?

Ans – यह एक ऐसी साइंटिफिक मेथड है। जिसमें किसी टॉपिक को भूलने से ठीक पहले, बढ़ते हुए समय के अंतराल (Intervals) पर रिवाइज करना होता है।

Q. रिवीजन करने का सही टाइम-गैप क्या है?

Ans- पढ़ने के 1 दिन बाद, फिर 3 दिन बाद, 7 दिन बाद और 15 दिन बाद।

Q. इसके लिए बेस्ट ऐप्स कौन से हैं?

Ans – इसके लिए  Anki और Quizlet सबसे बेस्ट ऐप हैं।

Q.क्या यह हर सब्जेक्ट में काम करता है?

Ans –  हाँ, यह साइंटिफिक तरीका थ्योरी, फॉर्मूले और हर एग्जाम के लिए 100% काम करता है।

Share This Article
Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy1
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
BySA News
Follow:
Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.
Previous Article The Bioluminescent World: जब समंदर की लहरें रात के अंधेरे में नीली रोशनी से जगमगा उठती हैं The Bioluminescent World: जब समंदर की लहरें रात के अंधेरे में नीली रोशनी से जगमगा उठती हैं
Next Article Drone Training, Scope and Importance in India Career Opportunities Drone Training, Scope and Importance: Empowering the Future Through Unmanned Aerial Technology
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Popular Posts

Astrobiology: The Search for Life Beyond Earth – Exploring the Cosmos

Astrobiology is a field that combines various sciences to explore the beginnings, development, spread, and…

By SA News

The Killing of Abu Qatal: A Major Blow to Lashkar-e-Taiba and Its Implications

The reported killing of Abu Qatal, a top commander of the Lashkar-e-Taiba (LeT), by unidentified…

By SA News

Life after Death -मृत्यु के बाद का जीवन: विज्ञान और रिसर्च का नजरिया व अविश्वसनीय खुलासा 

मृत्यु हमेशा से ही मानव जीवन का सबसे बड़ा आश्चर्य बना रहा है, और यह…

By SA News

You Might Also Like

NEET UG 2026 Re-Exam Set for June 21; Online Shift From 2027
Educational

NEET UG Exam to Transition Fully Online from 2027; NTA Schedules 2026 Re-Examination for June 21

By SA News
पटना कोचिंग सेंटर फायरिंग मामला
Educational

पटना कोचिंग सेंटर फायरिंग मामला: खान सर के खिलाफ एफआईआर दर्ज, क्या है पूरा मामला?

By SA News
JKBOSE 11th 12th Exam Date Sheet Released: Check Now!
Educational

JKBOSE 11th 12th Exam Date Sheet Released: Check Now!

By Dolly Singh
SNAP Result 2024 Declared Check Your Scores Now!
Educational

SNAP Result 2024 Declared: Check Your Scores Now!

By SA News
SA NEWS LOGO SA NEWS LOGO
748KLike
340KFollow
13KPin
216KFollow
1.8MSubscribe
3KFollow

About US


Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.

Top Categories
  • Politics
  • Health
  • Tech
  • Business
  • World
Useful Links
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Copyright Notice
  • Contact Us
  • Official Website (Jagatguru Sant Rampal Ji Maharaj)

© SA News 2025 | All rights reserved.