SA NewsSA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
SA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Educational
  • Tech
  • History
  • Events
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Follow US
© 2024 SA News. All Rights Reserved.

Home » बेंगलुरु में प्रेस्टीज करेगा फ्लाई ओवर का निर्माण, BBMP से मिली मंजूरी

Hindi News

बेंगलुरु में प्रेस्टीज करेगा फ्लाई ओवर का निर्माण, BBMP से मिली मंजूरी

SA News
Last updated: July 8, 2025 1:31 pm
SA News
Share
SHARE

प्रेस्टीज ग्रुप, अपने आगामी प्रेस्टीज बीटा टेक पार्क के आसपास यातायात को सुगम बनाने के लिए 1.5 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर का निर्माण कर रहा है। इसके लिए प्रेस्टीज ग्रुप को ब्रुहत बेंगलुरु महानगर पालिका (BBMP) से मंजूरी मिल गई है। यह फ्लाईओवर परियोजना स्थल को बेंगलुरु के आउटर रिंग रोड से जोड़ेगा। परियोजना की पूरी लागत प्रेस्टीज ग्रुप द्वारा वहन की जाएगी और यह फ्लाईओवर सार्वजनिक रहेगा। यह न केवल कंपनी के लिए, बल्कि आम जनता के लिए भी खुला रहेगा।

Contents
  • विशेष शर्तों पर BBMP ने दी मंजूरी
  • उपमुख्यमंत्री से मंजूरी 
  • साकरा अस्पताल रोड पर ट्रैफिक कम करने के लिए 40 फुट चौड़ी सड़क

विशेष शर्तों पर BBMP ने दी मंजूरी

BBMP ने कुछ विशेष शर्तों पर इस परियोजना को स्वीकृति दी है। सूत्रों के अनुसार, BBMP ने प्रेस्टीज ग्रुप को करियामन्ना अग्रहारा रोड के चौड़ीकरण के लिए धनराशि मुहैया कराने और इसका क्रियान्वयन करने की विशेष शर्त पर फ्लाईओवर बनाने की स्वीकृति दी है।

प्रेस्टीज ग्रुप ने सबसे पहले अगस्त 2022 में नगर निगम से संपर्क किया था। इसके बाद, 2023 के अंत में अपने प्रस्ताव में बदलाव किए। प्रस्ताव में प्रेस्टीज ग्रुप ने बताया कि येमलूर और करियामन्ना अग्रहारा रोड के साथ-साथ ओल्ड एयरपोर्ट रोड जैसी आस-पास की सड़कों पर भारी ट्रैफिक रहता है।

इसी वजह से फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव रखा गया। प्रेस्टीज ग्रुप जिस टेक पार्क से फ्लाईओवर को आउटर रिंग रोड से जोड़ेगा, उसका नाम प्रेस्टीज बीटा टेक पार्क है, जो अभी निर्माणाधीन है। प्रेस्टीज ग्रुप ने बताया कि इसके पूर्ण होने के बाद यहां 5,000 से ज्यादा लोगों के काम करने की संभावना है।

उपमुख्यमंत्री से मंजूरी 

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार जी से बातचीत के बाद, अप्रैल 2025 में इस फ्लाईओवर को मंजूरी मिली। बता दें कि फ्लाईओवर को मंजूरी तब मिली, जब एक साल पहले ही बेंगलुरु विकास प्राधिकरण (BDA) ने सितंबर 2023 में प्रेस्टीज ग्रुप के 70 एकड़ में बन रहे प्रेस्टीज बीटा टेक पार्क को मंजूरी दे दी थी।

साकरा अस्पताल रोड पर ट्रैफिक कम करने के लिए 40 फुट चौड़ी सड़क

इस फ्लाईओवर के अतिरिक्त, प्रेस्टीज ग्रुप एक 40 फुट चौड़ी सड़क भी बनवाएगा। इस सड़क के निर्माण से सकरा अस्पताल रोड की दूरी 2.5 किमी कम हो जाएगी।

Share This Article
Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
BySA News
Follow:
Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.
Previous Article क्या AI हमें बुद्धिमान बना रहा है या सिर्फ़ आलसी? जानिए सच! क्या AI हमें बुद्धिमान बना रहा है या सिर्फ़ आलसी? जानिए सच!
Next Article Twentieth Century Influential Artist Biography of Pablo Picasso  Twentieth Century Influential Artist: Biography of Pablo Picasso 
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Popular Posts

Turning Pain into Powerful Art: Frida Kahlo Biography 

Born in Coyoacán, Mexico City, on July 6, 1907, Frida Kahlo is one of the…

By SA News

The Human Genome: Untangling the Mystery of Human Genome

The human genome, often referred to as the "blueprint of life," is a complex and…

By SA News

AI Psychosis: The Emerging Mental Health Risk of Chatbots in 2025

Globally, users are already engaging with AI chatbots like ChatGPT and Claude, and such technology…

By Vishnu

You Might Also Like

Aravali Mining Trouble: कैसे नष्ट हो रही हैं प्रकृति और जैव विविधता
Hindi News

Aravali Mining Trouble: कैसे नष्ट हो रही हैं प्रकृति और जैव विविधता

By SA News
संचार साथी ऐप क्या है, कैसे करेगा काम और इसकी क्या खासियतें हैं?
Hindi News

संचार साथी ऐप क्या है, कैसे करेगा काम और इसकी क्या खासियतें हैं?

By SA News
NMMS 2025:  छात्रवृत्ति का सुनहरा अवसर 
Hindi News

NMMS 2025:  छात्रवृत्ति का सुनहरा अवसर 

By SA News
Child Trafficking देश के मासूम बच्चों पर मंडराता अदृश्य खतरा
Fact CheckHindi News

Child Trafficking: देश के मासूम बच्चों पर मंडराता अदृश्य खतरा

By SA News
SA NEWS LOGO SA NEWS LOGO
748KLike
340KFollow
13KPin
216KFollow
1.8MSubscribe
3KFollow

About US


Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.

Top Categories
  • Politics
  • Health
  • Tech
  • Business
  • World
Useful Links
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Copyright Notice
  • Contact Us
  • Official Website (Jagatguru Sant Rampal Ji Maharaj)

© SA News 2025 | All rights reserved.