मौसम विभाग के अनुसार इस गर्मी में भारत के कई स्थानों में बारिश का अलर्ट जारी है। चंडीगढ़ और ट्राईसिटी में शनिवार से मौसम परिवर्तन की आशंका है। जिसमें 3 से 4 डिग्री तक तापमान में कमी और आंधी-तूफान के साथ बारिश होगी। आज से मौसम में भारी परिवर्तन देखने को मिलेगा। जहां बारिश से भारत के लगभग हिस्से प्रभावित होंगे। जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है।
मौसम संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु :
- आज़ से मौसम में बदलाव देखने को मिलेंगे, तापमान में गिरावट के साथ बारिश की चैतावनी।
- चंडीगढ़ और ट्राईसिटी में शनिवार से लगातार 4 दिन तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेंगे।
- मौसम का बदलाव किसानों की फसलों के लिए बना चैतावनी।
- भारत के लगभग हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेंगे।
आज़ से मौसम में बदलाव संभव
मौसम परिवर्तन को देखते हुए आज़ से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकतें हैं। जिसमें भारत के कई हिस्सों में बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि होने की आशंका भी है। जो देश में तापमान को कम करेगा। गर्मी की बढ़ती तपत को कम कर सकता हैं। ओलावृष्टि होने से किसानों की फसलों को नुकसान हो सकता हैं। इसके लिए मौसम विभाग ने भारी चैतावनी दी है। जिसमें पंजाब से कश्मीर तक तापमान में गिरावट और भारी बारिश और ओलावृष्टि से येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं कई हिस्सों यानी यूपी बिहार में तापमान में बढ़ोतरी होनै की आंशका जताई है।
चंडीगढ़ और ट्राईसिटी में मौसम परिवर्तन
चंडीगढ़ और ट्राईसिटी में शनिवार यानी कि आज से मौसम में बदलाव देखने को मिलेंगे। जो लगातार तीन -चार दिन तक पहुंच सकता है। तेज हवा (30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा) के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी है। जिसके कारण मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
चंडीगढ़ और ट्राईसिटी में मौसम के बदलाव को देखे तो काफी परिवर्तन देखने को मिलें, जिसमें मार्च से पहले रात का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मार्च बाद 31 डिग्री सेल्सियस और अब अगले तीन-चार दिन तक तापमान में कमी देखने को मिलेगी। तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट संभव है।
मौसम के बदलाव से फसलों पर असर
चंडीगढ़ और ट्राईसिटी में मौसम का भारी बदलाव किसानों की फसलों को भी खराब कर सकता हैं। मौसम विभाग के अनुसार आंधी- तूफान के साथ बिजली कड़कने और तेज हवाएं, बारिश की चैतावनी हैं। जिसमें ओलावृष्टि भी हो सकती है जो फसलों को भारी नुक़सान पहुंचा सकता हैं।
भारत के कई हिस्सों में मौसम का बदलाव
भारत के कई हिस्सों में बारिश की आशंका है। जिसमें मौसम के बदलाव देखने को मिलेंगे। इसमें कई राज्य जैसे दिल्ली, बिहार, यूपी, राजस्थान और पंजाब शामिल हैं। दिल्ली-एनसीआर में 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से हवा चलने और हल्की बारिश हो सकती है।
बिहार और यूपी में तापमान बढ़ने की आशंका जताई है। जिसमें यूपी में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में बढ़ोतरी होगी। वहीं बिहार में कई इलाकों में गर्मी बढ़ सकती है।
राजस्थान में 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और बारिश का अलर्ट जारी है। जहां हवाओं और बारिश के अतिरिक्त बादलों हल्की गरज भी संभव है।
पंजाब से कश्मीर तक भारी बारिश और ओलावृष्टि के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जिसमें लगातार 2 दिन भारी परिवर्तन देखने को मिल सकता है।

