SA NewsSA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
SA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Educational
  • Tech
  • History
  • Events
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Follow US
© 2024 SA News. All Rights Reserved.

Home » क्या पेट्रोल-डीजल के दामों में होगी कमी?, जानें पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के बयान

Hindi News

क्या पेट्रोल-डीजल के दामों में होगी कमी?, जानें पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के बयान

SA News
Last updated: July 4, 2026 11:36 am
SA News
Share
क्या पेट्रोल-डीजल के दामों में होगी कमी
SHARE

ईरान-अमेरिका युद्ध के तहत कच्चे तेल के आयात में बढ़ोतरी देखने को मिली। जिसके कारण तेल कंपनियों को काफी नुकसान उठाना पड़ा। इसी वजह से फिलहाल पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट नहीं होगी। हालांकि कच्चे तेल की कीमतों में अब गिरावट देखने को मिल रही है। जिसके बाद आम जनता को उम्मीद है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी कमी हो। लेकिन केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि अंडर रिकवरी के कारण सरकारी तेल कंपनियों को काफी नुकसान हुआ है, इसलिए इस समय पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई गिरावट नहीं होगी। यदि कच्चे तेल की कीमतों में लगातार कमी देखी जाती है तो पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट पर विचार किया जाएगा।

Contents
  • पेट्रोल-डीजल की कीमतों से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु
  • कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण तेल कंपनियों को हुआ घाटा
  • पेट्रोल-डीजल कब कम होगा?
  • जानें केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का बयान

पेट्रोल-डीजल की कीमतों से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु

  • ईरान-अमेरिका युद्ध के तहत कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई, जिससे तेल कंपनियों को भारी घाटा उठाना पड़ा।
  • तेल कंपनियों को हुए नुकसान के कारण फिलहाल पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई कमी नहीं होगी।
  • केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि यदि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट लगातार बनी रहती है तो पेट्रोल-डीजल को सस्ता करने पर विचार किया जाएगा। 

कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण तेल कंपनियों को हुआ घाटा

हालांकि अभी कच्चे तेल की कीमतों में कमी देखी गई है, लेकिन अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण उसमें पहले बढ़ोतरी देखी गई थी। जिस कारण सरकारी तेल कंपनियों (OMCs) को अंतरराष्ट्रीय मार्केट में काफी घाटा हुआ। सरकारी कंपनियों के पास अभी भी वही तेल स्टॉक मौजूद है, जो ईरान-अमेरिका युद्ध के तनाव के दौरान खरीदा गया था। जिसकी वजह से कंपनियों को 30 जून तक के आंकड़ों के अनुसार कुल 74,781 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है।

पेट्रोल-डीजल कब कम होगा?

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण आम जनता का सवाल रहा है कि क्या पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी कमी होगी?

लेकिन फिलहाल पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई गिरावट नहीं होगी। इसका कारण सरकारी तेल कंपनियों का नुकसान है। केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने स्पष्टीकरण दिया कि सरकारी तेल कंपनियां अब भी कुल अंडर-रिकवरी (लागत से कम दाम पर ईंधन बेचना) 2.18 लाख करोड़ रुपये के घाटे की क्षतिपूर्ति कर रही हैं। यह कुल अंडर-रिकवरी और पिछले साल के एलपीजी के घाटे को मिलाकर बताया गया है।

पेट्रोलियम मंत्री पुरी ने कहा कि यदि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट लगातार बनी रहती है तो पेट्रोल-डीजल की कीमतों को कम करने पर विचार किया जाएगा।

जानें केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का बयान

केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं करने की बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट देखी गई तो पेट्रोल-डीजल को सस्ता किए जाने पर विचार किया जाएगा। हाल ही में सरकारी तेल कंपनियों को अंडर रिकवरी के कारण काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि, “इसलिए इस समय ईंधन की कीमतों को कम करने का सवाल जायज नहीं है।” साथ ही उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार में आए उतार-चढ़ाव का प्रभाव काफी हद तक भारतीय उपभोक्ताओं तक नहीं आने दिया गया। इसके साथ ही उन्होंने स्ट्रेट ऑफ हार्मुज के आसपास हुए उतार-चढ़ाव का उल्लेख करते हुए कहा कि इस समय भी भारत में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई नहीं रोकी गई।

उन्होंने कहा कि देश में लगभग 1.07 लाख पेट्रोल पंप हैं, जो संकट की स्थिति में भी सामान्य रूप से चलते रहें। साथ ही कहा कि सामान्यतः वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में हुए उतार-चढ़ाव को सरकार ने स्वयं वहन किया और इसका असर सामान्य भारतीय नागरिकों पर नहीं आने दिया।

Share This Article
Email Copy Link Print
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
BySA News
Follow:
Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.
Previous Article केंद्र का बड़ा एक्शन! ई-रिक्शा रोकने वाले 2 चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध केंद्र का बड़ा एक्शन! ई-रिक्शा रोकने वाले 2 चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध, सड़क सुरक्षा खतरे के बीच Google और Apple को हटाने के आदेश
Next Article दिल्ली सरकार के CAG ऑडिट आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक दिल्ली सरकार के CAG ऑडिट आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, बिजली कंपनियों को मिली अंतरिम राहत
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Popular Posts

ईरान नए नेतृत्व के दौर की ओर: सत्ता परिवर्तन के बीच हॉर्मुज, परमाणु नीति और वैश्विक तनाव की बड़ी चुनौती

ईरान इस समय अपने आधुनिक इतिहास के सबसे संवेदनशील राजनीतिक बदलावों में से एक से…

By SA News

Bombay High Court: Aadhaar, PAN, Voter ID Not Enough to Prove Citizenship

In a landmark judgment, the Bombay High Court has declared that Aadhaar card, PAN card,…

By SA News

Rupee Plunges Past ₹90 Per Dollar: Triggering Economic Strain While Offering Select Benefits

Rupee Plunges Past ₹90 Per Dollar: On Wednesday, December 03, 2025, the Indian Rupee hit…

By Dolly Singh

You Might Also Like

UPSC CAPF AC भर्ती 2026: 349 पदों पर आवेदन शुरू
Hindi News

UPSC CAPF AC भर्ती 2026: 349 पदों पर आवेदन शुरू, जानें पूरी जानकारी

By SA News
RBI का बड़ा ऐलान: अब बिना इंटरनेट के भी कर सकेंगे Digital Rupee (e₹) से भुगतान!
FinanceHindi News

RBI का बड़ा ऐलान: अब बिना इंटरनेट के भी कर सकेंगे Digital Rupee (e₹) से भुगतान!

By SA News
झारखंड में गुटखा और पान मसाला पर प्रतिबंध स्वास्थ्य के लिए बड़ा कदम
Hindi NewsLocal

झारखंड में गुटखा और पान मसाला पर प्रतिबंध: स्वास्थ्य के लिए बड़ा कदम

By SA News
सुप्रीम कोर्ट’ मेट्रो स्टेशन का नाम ‘सर्वोच्च न्यायालय’
Hindi News

सुप्रीम कोर्ट’ मेट्रो स्टेशन का नाम ‘सर्वोच्च न्यायालय’ करने की मांग पर हाई कोर्ट सख्त, DMRC से मांगा विस्तृत हलफनामा

By SA News
SA NEWS LOGO SA NEWS LOGO
748KLike
340KFollow
13KPin
216KFollow
1.8MSubscribe
3KFollow

About US


Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.

Top Categories
  • Politics
  • Health
  • Tech
  • Business
  • World
Useful Links
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Copyright Notice
  • Contact Us
  • Official Website (Jagatguru Sant Rampal Ji Maharaj)

© SA News 2025 | All rights reserved.