SA NewsSA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
SA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Educational
  • Tech
  • History
  • Events
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Follow US
© 2024 SA News. All Rights Reserved.

Home » कोलकाता डॉक्टर केस: महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या

Local

कोलकाता डॉक्टर केस: महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या

SA News
Last updated: August 13, 2024 11:20 am
SA News
Share
कोलकाता डॉक्टर केस महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या
SHARE

कोलकाता डॉक्टर केस: कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में पोस्ट ग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर की हत्या का मामला सामने आया है। घटना 8-9 अगस्त की है जब आरोपी संजय ने महिला डॉक्टर के साथ मारपीट की, दुष्कर्म किया और गला घोंटकर हत्या कर दी। महिला डॉक्टर ट्रेनी की आंखों, मुंह और प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था, अर्धनग्न अवस्था में लाश प्राप्त हुई थी तथा गर्दन की हड्डी भी टूटी हुई पाई गई थी। आज कोलकाता हाईकोर्ट में मामले पर सुनवाई होनी है। आरोपी संजय न तो अस्पताल का कोई कर्मचारी था न ही पीड़िता का संबंधित, वह सिविक वॉलंटियर के रूप में पुलिस से संबंधित था। उच्च अधिकारियों से जान पहचान के कारण बिना रोक टोक अस्पताल में आना जाना करता रहता था। सिविक वॉलंटियर उसे कहते हैं जो कॉन्ट्रेक्ट पर पुलिस के लिए काम करते हैं। सिविक वॉलंटियर और पुलिस में अंतर है। 

Contents
  • पहले मार पीट फिर दुष्कर्म: पोस्टमार्टम रिपोर्ट 
  • कोलकाता डॉक्टर केस: देश भर में विरोध प्रदर्शन

पहले मार पीट फिर दुष्कर्म: पोस्टमार्टम रिपोर्ट 

Kolkata Doctor Case Hindi: महिला डॉक्टर ट्रेनी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार यह बात सामने आई है कि उसे आरोपी ने इतना बुरा पीटा कि उसके चश्मे का कांच चकनाचूर होकर उसकी आंखों में चला गया। पोस्टमार्टम में पीड़िता को बुरी तरह पीटने की पुष्टि हुई है। उसके अंग अंग पर चोट के निशान थे, ऑटोप्सी में पाया गया कि उसके चेहरे और हाथ पर काटने के भी निशान मिले। पीड़िता के सिर पर लगी गंभीर चोटें पुष्टि करती हैं कि आरोपी ने उसका सिर भी दीवार से मारा है। पीटने के पश्चात पीड़िता के साथ दुष्कर्म की पुष्टि भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। महिला डॉक्टर के नाखूनों में मिली स्किन और रक्त की जांच करने पर आरोपी संजय रॉय की पहचान हुई। घटनास्थल पर पुलिस को ब्लूटूथ भी प्राप्त हुआ जोकि आरोपी संजय का था। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज से पर्याप्त सबूत पुलिस ने जुटाए।

घटना को अंजाम देने से पहले आरोपी संजय (33) ने शराब पी थी और अश्लील वीडियो देखे थे। अश्लील वीडियो देखने का वह आदी भी था। आरोपी संजय की चार शादियां हुईं, पड़ोसियों के अनुसार उसके मार पीट और बुरे बरताव के कारण उसे सभी छोड़कर चली गईं। संजय ने पकड़े जाने पर कहा है कि उसे फांसी दे दी जाए। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने घटना के सुराग मिटाने की चेष्टा की है। आरोपी द्वारा घटनास्थल से खून के धब्बे धोने की कोशिश की गई थी, घर जाने के बाद उसने अपने कपड़े भी धोए थे।  उसने इस घटना को सुबह 3 से 6 के बीच अंजाम दिया था। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64 और 103 के तहत मुकदमा दर्ज है।

कोलकाता डॉक्टर केस: देश भर में विरोध प्रदर्शन

Kolkata Doctor Case Hindi: मेडिकल छात्रों का इस घटना के बाद से देश भर में विरोध प्रदर्शन हुआ। इस घटना को लेकर देश भर के 3 लाख रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर हैं, ओपीडी भी प्रभावित हुईं केवल इमरजेंसी सेवाएं चालू रखी गईं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने राज्य से निष्पक्ष जांच और उचित न्याय की मांग की है। मामले की सुनवाई आज हाईकोर्ट में होगी। SIT के सदस्यों की संख्या 7 से बढ़ाकर 13 कर दी गई है। आरजी कॉलेज की प्रिंसिपल ने स्वयं ही इस्तीफा दे दिया है। सबसे बड़ा आरोप और घिनौना कृत्य आरजी अस्पताल के सहायक अधीक्षक का है जिसने महिला ट्रेनी के परिवार को यह बताया था कि महिला डॉक्टर ट्रेनी ने सुसाइड कर लिया है। घटना के बाद पीड़िता के परिवार से मुखातिब होने वाले वे पहले अधिकारी थे आज इस विषय में पूछताछ पुलिस हेडक्वार्टर में होगी। 

Share This Article
Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad1
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
BySA News
Follow:
Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.
Previous Article Hindenburg Reports Impact on Indian Financial Markets Hindenburg Reports: Impact on Indian Financial Markets
Next Article अंतरिक्ष में आईएसएस में फंसी सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में आईएसएस में फंसी सुनीता विलियम्स
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Popular Posts

How to Avoid Burnout at Work: A Practical Guide to Protecting Your Energy and Career

You've been staring at your laptop for three hours, but you can't remember what you…

By SA News

गोरखपुर में 11 वीं के छात्र की गोली मारकर की हत्या, दिन-दहाड़े दिया घटना को अंजाम

उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में बड़ा हादसा सामने आया है। जहां एक 11 वीं के छात्र…

By SA News

Mehul Choksi Arrested in Belgium, India Submits Extradition Request

In a significant development in the high-profile Punjab National Bank (PNB) fraud case, Belgian authorities…

By SA News

You Might Also Like

मंडी में मस्जिद के विरोध के बाद तनाव बढ़ा
Local

मंडी में मस्जिद के विरोध के बाद तनाव बढ़ा

By SA News
सत्ता की बागडोर, जाएगी किस ओर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे कल 
LocalPolitics

सत्ता की बागडोर, जाएगी किस ओर: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे कल 

By SA News
Delhi to Go Wire-Free! CM Rekha Gupta’s Bold Move to Transform Capital’s Skyline
Local

Delhi to Go Wire-Free! CM Rekha Gupta’s Bold Move to Transform Capital’s Skyline

By SA News
खान सर और उनकी पत्नी AS Khan की मुस्कुराहट ने लूटी महफिल
Hindi NewsLocal

Khan Sir’s Wedding Reception: खान सर और उनकी पत्नी AS Khan की मुस्कुराहट ने लूटी महफिल 

By SA News
SA NEWS LOGO SA NEWS LOGO
748KLike
340KFollow
13KPin
216KFollow
1.8MSubscribe
3KFollow

About US


Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.

Top Categories
  • Politics
  • Health
  • Tech
  • Business
  • World
Useful Links
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Copyright Notice
  • Contact Us
  • Official Website (Jagatguru Sant Rampal Ji Maharaj)

© SA News 2025 | All rights reserved.