SA NewsSA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
SA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Educational
  • Tech
  • History
  • Events
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Follow US
© 2024 SA News. All Rights Reserved.

Home » Karnataka SSLC Result 2025: कर्नाटक एसएसएलसी परिणाम जारी 62.34% बच्चे हुए पास, ऐसे करे चेक!

Educational

Karnataka SSLC Result 2025: कर्नाटक एसएसएलसी परिणाम जारी 62.34% बच्चे हुए पास, ऐसे करे चेक!

SA News
Last updated: May 3, 2025 1:11 pm
SA News
Share
Karnataka SSLC Result 2025 कर्नाटक एसएसएलसी परिणाम जारी 62.34% बच्चे हुए पास, ऐसे करे चेक!
SHARE

Karnataka SSLC Result 2025: कर्नाटक स्कूल परीक्षा एवं मूल्यांकन बोर्ड द्वारा 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित किए गए हैं। इस वर्ष कुल 62.34% छात्र सफल हुए, वहीं नियमित फ्रेशर विद्यार्थियों की सफलता दर 66.14% रही।

Contents
  • Karnataka SSLC Result 2025: मुख्य बिंदु
  • उत्तीर्ण होने के लिए चाहिए इतने अंक
  • Karnataka SSLC Result 2025: आधिकारिक वेबसाइट पर ऐसे करें चैक
  • पिछले वर्षों के मुकाबले प्रदर्शन

Karnataka SSLC Result 2025: मुख्य बिंदु

  1. SSLC रिजल्ट हुआ घोषित
  2. कुल सफलता दर 62.34% रही।
  3. उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थिओं की संख्या 66.14% प्रतिशत रही।
  4. SSLC रिजल्ट देखने के लिए  आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic. पर करें क्लिक।
  5. परीक्षा 1 में असफल अथवा अनुपस्थित विद्यार्थिओं के लिए परीक्षा 2 की जाएगी आयोजित।
  6. चौकाने वाले आंकड़े: पिछले सालों से गिरा इस बार का रिजल्ट।

कर्नाटक स्कूल परीक्षा एवं मूल्यांकन बोर्ड (KSEAB) ने सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SSLC) का नतीजा घोषित कर दिया है। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। कुल सफलता दर 62.34% रही। नियमित फ्रेशर अभ्यर्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 66.14% रहा। 

Karnataka SSLC Result 2025: कक्षा 10 के छात्र अपना परिणाम डाउनलोड करने के लिए अपना लॉगिन विवरण, जैसे पंजीकरण क्रमांक और जन्म तिथि दर्ज करें। परिणाम में छात्र का नाम, अनुक्रमांक, पंजीकरण संख्या, विषयवार अंक, कुल प्राप्तांक, ग्रेड, योग्यता स्थिति और डिवीजन जैसी जानकारी शामिल होगी।

उत्तीर्ण होने के लिए चाहिए इतने अंक

कुल 35% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सफल घोषित किया जाएगा। जो छात्र अपने नतीजों से संतुष्ट नहीं हैं, वे अपनी उत्तर पुस्तिकाओं के पुनः मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Also Read: UP Board Result 2025 | उत्तर प्रदेश बोर्ड रिजल्ट: 51 लाख से ज़्यादा छात्रों का इंतजार खत्म, टॉपर्स ने रच दिया इतिहास

कर्नाटक बोर्ड उन विद्यार्थियों के लिए कर्नाटक एसएसएलसी 2025 परीक्षा 2 आयोजित करेगा, जो परीक्षा 1 में असफल रहे या अनुपस्थित थे। परीक्षा 2 की तिथि शीघ्र ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

Karnataka SSLC Result 2025: आधिकारिक वेबसाइट पर ऐसे करें चैक

यदि कर्नाटक बोर्ड की वेबसाइट karresults.nic.in उपलब्ध नहीं है, तो विद्यार्थी नीचे दिए गए चरणों का अनुसरण कर डिजिलॉकर के माध्यम से अपना कर्नाटक एसएसएलसी 2025 परिणाम देख सकते हैं।

डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं या डिजिलॉकर ऐप खोलें।

  1. ऐप या पोर्टल पर साइन अप करें।
  2. अपना नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और आधार संख्या डालें।
  3. छह अंकों का सिक्योरिटी पिन बनाएं।
  4. “सबमिट” पर जाए और उपयोगकर्ता नाम व पासवर्ड सेट करें।
  5. शिक्षा टैब के अंतर्गत “कर्नाटक बोर्ड” का चुनाव करें।
  6. “कर्नाटक एसएसएलसी परीक्षा परिणाम 2025” पर क्लिक करें।
  7. अपने आधार नंबर का प्रयोग करते हुए साइन इन करें।
  8. कर्नाटक एसएसएलसी परिणाम 2025 की मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  9. आगे उपयोग के लिए परिणाम को डाउनलोड कर लें।

पिछले वर्षों के मुकाबले प्रदर्शन

वर्ष 2024 में SSLC परीक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 73.40% रहा, जो 2023 के 83.89% और 2022 के 85.13% की तुलना में काफी कम रहा। यह आंकड़ा महामारी से पूर्व 2019 के 73.70% पास प्रतिशत से भी कुछ कम था। वर्ष 2024 में लगभग 8.9 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए नामांकन किया था, जिनमें लगभग 4.5 लाख छात्र और 4.3 लाख छात्राएं सम्मिलित थीं।

जिन छात्रों को अपने परिणाम से संबंधित किसी प्रकार की समस्या हो, वे KSEAB की अधिकृत हेल्पलाइन या अपने संबंधित विद्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Share This Article
Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
BySA News
Follow:
Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.
Previous Article red-alert-in-delhi-heavy-rain-hindi दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को हुई भारी बारिश से रेड अलर्ट जारी
Next Article जातीय जनगणना और पहलगाम हमला: एक सामाजिक सुधार और सुरक्षा चिंता की गहरी पड़ताल जातीय जनगणना और पहलगाम हमला: एक सामाजिक सुधार और सुरक्षा चिंता की गहरी पड़ताल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Popular Posts

स्मार्ट वर्क बनाम हार्ड वर्क: सफलता का सही रास्ता क्या है?

आज के दौर में सफलता सभी को चाहिए, लेकिन सभी को सफलता प्राप्त नहीं होती।…

By SA News

Amidst Flood Tragedy, Saint Rampal Ji Maharaj Brings New Hope to Sindhar Village in Hisar

Hisar, Haryana: The devastating floods in Sindhar village, located in Barwala Tehsil of Hisar district,…

By SA News

ICAI Result: जनवरी 2026 के CA परीक्षा परिणाम और मुख्य तथ्य

भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) ने 1 मार्च 2026 को जनवरी सत्र 2026 की CA…

By SA News

You Might Also Like

CBSE Three-Language Policy सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, कक्षा 6 के छात्रों को मिलेगी राहत
Educational

CBSE की तीन भाषा नीति पर SC का सख्त निर्देश: क्या कक्षा 6 के छात्रों को मिलेगी बड़ी राहत?

By SA News
QS रैंकिंग 2027: IIT दिल्ली भारत में टॉप, 52 संस्थानों को जगह
Educational

QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में भारत की सबसे बड़ी छलांग

By SA News
NEET UG 2025 Update: NTA Notification To Link APAAR ID & Aadhaar Number
Educational

NEET UG 2025 Update: NTA Notification To Link APAAR ID & Aadhaar Number

By SA News
GPAT Result 2025 Out Now: Check Your Rank And Merit Status Instantly
Educational

GPAT Result 2025 Out Now: Check Your Rank And Merit Status Instantly

By SA News
SA NEWS LOGO SA NEWS LOGO
748KLike
340KFollow
13KPin
216KFollow
1.8MSubscribe
3KFollow

About US


Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.

Top Categories
  • Politics
  • Health
  • Tech
  • Business
  • World
Useful Links
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Copyright Notice
  • Contact Us
  • Official Website (Jagatguru Sant Rampal Ji Maharaj)

© SA News 2027| All rights reserved.