SA NewsSA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
SA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Educational
  • Tech
  • History
  • Events
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Follow US
© 2024 SA News. All Rights Reserved.

Home » कोहरे ने बढ़ाया कहर: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 6 लोगों की मौत, 15 घायल

Local

कोहरे ने बढ़ाया कहर: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 6 लोगों की मौत, 15 घायल

SA News
Last updated: November 23, 2024 11:44 am
SA News
Share
कोहरे ने बढ़ाया कहर यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण दुर्घटना, 6 लोगों की मौत, 15 घायल
SHARE

अलीगढ़ में बुधवार देर रात यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे के चलते एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए। हादसा टूरिस्ट बस और ट्रक के बीच हुआ। मृतकों में दिल्ली निवासी एक ट्रांसपोर्टर की पत्नी और उनका छह महीने का बेटा भी शामिल हैं।

Contents
  • मुख्य बिंदु:- यमुना एक्सप्रेसवे दुर्घटना
  • कोहरा और तेज रफ्तार बने हादसे का कारण
  • घटना के तुरन्त बाद फरार हुआ चालक
  • मृतकों में छह महिने का बच्चा भी शामिल
  • प्रशासन के अनेक प्रयासों के बावजूद भी नहीं थम रहे हादसे
  • कोहरे में सुरक्षा के लिए प्रशासन की अपील
  • दुर्घटनाएं बन रही सबक की याद 
  • आयु बढ़ाने वाला परमात्मा: संत रामपाल जी महाराज का दिव्य ज्ञान

मुख्य बिंदु:- यमुना एक्सप्रेसवे दुर्घटना

  • कोहरे में तेज रफ़्तार बना दुर्घटना की वजह 
  • मौके पर फरार हुआ वाहन चालक 
  • परिवार ने खोया 6 महीने का बच्चा 
  • प्रशासन के प्रयासों के बावजूद भी बढ़ रहे हादसे 
  • हादसे बना सबक की याद 
  • वह परमात्मा जो साधक की आयु बढ़ा देते हैं 

कोहरा और तेज रफ्तार बने हादसे का कारण

रात करीब 12:30 बजे, टप्पल क्षेत्र में गांव सिमरौठी के पास डबल डेकर टूरिस्ट बस, जो दिल्ली से आजमगढ़ निकल रही थी, तेज रफ्तार में ट्रक को ओवरटेक करते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यात्रियों के मुताबिक, बस चालक नींद की झपकी में था और तेज रफ़्तार के वजह से बस पर नियंत्रण नहीं रख सका। बस के कंडक्टर साइड का हिस्सा ट्रक से टकरा गया, जिससे बस बुरी तरह दुघर्टनाग्रस्त हो गई।

घटना के तुरन्त बाद फरार हुआ चालक

हादसे के बाद बस चालक, जिसकी पहचान श्यामू के रूप में हुई है, घटना के तुरन्त बाद फरार हो गया। हाईवे पेट्रोलिंग और स्थानीय पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तुरन्त अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मृतकों में छह महिने का बच्चा भी शामिल

मृतकों की पहचान पारुल (26) वर्ष और उनका छह माह का बेटा आरोह, रामपुर निवासी हसमुख (28) वर्ष, आजमगढ़ के रामप्रीत (60) वर्ष, सुल्तानपुर निवासी प्रीत (30) वर्षीय, और दिल्ली निवासी सचिन (40) वर्षीय के रूप में हुई है।

दुर्घटना में दिल्ली निवासी प्रमोद गिरि का परिवार भी चपेट में आ गया है। प्रमोद गिरि, जो दिल्ली में ट्रांसपोर्ट व्यवसाय करते हैं, इनका कहना है कि उनका पूरा परिवार आजमगढ़ निकल रहा था। दुर्घटना में उनकी पत्नी पारुल और छह महीने के बेटे आरोह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के पांच और सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रशासन के अनेक प्रयासों के बावजूद भी नहीं थम रहे हादसे

अलीगढ़ जिला सड़क हादसों के लिए पहले से ही सुर्खियों में है। हाल ही के आंकलन बताते हैं कि पिछले दस दिनों में 11 सड़क हादसों में 21 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। पुलिस – प्रशासन द्वारा जागरूकता अभियान और यातायात नियमों की सख्ती के बावजूद भी हादसों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। ज्यादातर रात के समय वाहन चालकों की लापरवाही और नींद की झपकी दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बन रही है।

कोहरे में सुरक्षा के लिए प्रशासन की अपील

एसपी मुकेश चंद्र उत्तम ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे कोहरे के दौरान सतर्कता बरतें नींद की झपकी से बचे और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा, “तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण दुघर्टना हो सकती है और किसी की भी जान ले सकती है। सभी को जिम्मेदारी दिखाते हुए अपनी और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।”

दुर्घटनाएं बन रही सबक की याद 

यह हादसा हमें एक बार फिर याद दिला रहा है कि यातायात नियमों की अनदेखी और कोहरे जैसे प्राकृतिक कारकों की अनदेखी करना कितनी घातक हो रही है। वाहन चालकों को ध्यान देना चाहिए कि वे कोहरे में धीमी गति से वाहन चलाएं और सड़क पर अपनी सतर्कता बनाए रखें। इस दुघर्टना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि सड़क में एक पल की भी लापरवाही कैसे कई जिंदगियों को तबाह कर सकती है। 

आयु बढ़ाने वाला परमात्मा: संत रामपाल जी महाराज का दिव्य ज्ञान

संत रामपाल जी महाराज ने अपने सत्संगो में सदैव यह संदेश दिया है कि परमात्मा का सतभक्ति मार्ग न केवल आत्मा को शांति प्रदान करता है, बल्कि हमारे जीवन को सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य से भरपूर बनाता है हमारे जीवन में आने वाले दुर्घटनाओं को टाल देता है। वे बताते हैं कि कबीर परमेश्वर की भक्ति से आयु में वृद्धि होती है और जीवन के कष्ट समाप्त होते हैं।

संत जी के अनुसार, वेद और शास्त्रों में प्रमाण है कि जब मनुष्य पूर्ण संत की शरण में आता है और सच्ची भक्ति करता है, तो उनके जीवन के सर्व कष्ट और दुख नष्ट होते है और उनकी आयु भी परमात्मा बढ़ा देते हैं जिसका प्रमाण ऋग्वेद मण्डल 10 सुक्त 161 मंत्र 2, 5, सुक्त 162 मंत्र 5, सुक्त 163 मंत्र 1 – 3 में मिलता है।

Share This Article
Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy1
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
BySA News
Follow:
Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.
Previous Article आध्यात्मिक विश्राम स्थल सतलोक आश्रम, धनुषा – निःशुल्क आवास, भोजन नेपाल जाने वाले सैलानियों के लिए खुशखबरी: आध्यात्मिक विश्राम स्थल सतलोक आश्रम, धनुषा – निःशुल्क आवास, भोजन
Next Article supreme-court-anger-over-pollution-in-delhi-hindi दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट असंतुष्ट, 113 एंट्री पॉइंट्स में से 13 पर निगरानी, बाकी 100 पर सवाल 
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Popular Posts

Navigate your Personal Finances: Use Credit Cards Strategically 

Personal finance involves managing an individual's financial assets to ensure the optimal use of resources.…

By SA News

Safer Internet Day 2025: जानिए इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के बारे में एवं इतिहास, महत्व, थीम और उद्देश्य

हर साल, फरवरी के दूसरे मंगलवार को "Safer Internet Day" मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य…

By SA News

Bareilly Serial Killer: Nine Women Killed in 14 Months

In a rather shocking incident, nine females died of asphyxiation within the span of one…

By SA News

You Might Also Like

On-Duty Doctor Shot Dead In Delhi By Teenagers 
Local

On-Duty Doctor Shot Dead In Delhi By Teenagers 

By SA News
जम्मू कश्मीर एनकाउंटर, 2 जवान शहीद
Local

जम्मू कश्मीर एनकाउंटर, 2 जवान शहीद

By SA News
Pune Bridge Collapse Over Indrayani River: Negligence Claims Lives, Raises Infrastructure Concerns
Local

Pune Bridge Collapse Over Indrayani River: Negligence Claims Lives, Raises Infrastructure Concerns

By SA News
lawrence-bishnoi-one-crore-award-announced-karni-sena-chief-raj-shekhawat-lawrence-bishnoi-ka-encounter-
Local

लॉरेंस बिश्नोई के एनकाउंटर पर क्षत्रिय करणी सेना के प्रमुख राज शेखावत ने रखा 1,11,11,111 रुपए का इनाम रखा

By SA News
SA NEWS LOGO SA NEWS LOGO
748KLike
340KFollow
13KPin
216KFollow
1.8MSubscribe
3KFollow

About US


Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.

Top Categories
  • Politics
  • Health
  • Tech
  • Business
  • World
Useful Links
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Copyright Notice
  • Contact Us
  • Official Website (Jagatguru Sant Rampal Ji Maharaj)

© SA News 2027| All rights reserved.