SA NewsSA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
SA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Educational
  • Tech
  • History
  • Events
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Follow US
© 2024 SA News. All Rights Reserved.

Home » 64 दिन बाद ट्रम्प पर फिर जानलेवा हमले की कोशिश : फ्लोरिडा गोल्फ क्लब में AK-47 राइफल और कैमरा छोड़कर भागा संदिग्ध 

World

64 दिन बाद ट्रम्प पर फिर जानलेवा हमले की कोशिश : फ्लोरिडा गोल्फ क्लब में AK-47 राइफल और कैमरा छोड़कर भागा संदिग्ध 

SA News
Last updated: September 16, 2024 2:18 pm
SA News
Share
64 दिन बाद ट्रम्प पर फिर जानलेवा हमला फ्लोरिडा गोल्फ क्लब में AK-47 छोड़ संदिग्ध फरार
SHARE

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर 64 दिन बाद एक और जानलेवा हमले की कोशिश की गई है। घटना फ्लोरिडा के पाम बीच काउंटी स्थित इंटरनेशनल गोल्फ क्लब में हुई, जहां ट्रम्प गोल्फ खेल रहे थे। अचानक सीक्रेट सर्विस ने देखा कि किसी ने झाड़ियों के बीच से राइफल से ट्रम्प को निशाना साधे हुए है। तब सीक्रेट सर्विस ने उस पर तत्काल फायरिंग कर दी। लेकिन वह संदिग्ध अपना राइफ़ल और कैमरा वहीं छोड़कर भाग निकला। 

Contents
  • फायरिंग के बाद संदिग्ध SUV से भागा, हाईवे पर गिरफ्तार
  • ट्रम्प ने कहा- “मैं सुरक्षित हूं, कभी हार नहीं मानूंगा”
  • बाइडन-कमला हैरिस ने कहा- “अमेरिका में हिंसा की कोई जगह नहीं” 
  • कौन है संदिग्ध रयान रॉथ?
  • सीक्रेट सर्विस एजेंट की मुस्तैदी से बची ट्रम्प की जान
  • फ्लोरिडा में ट्रम्प का दौरा और हमला
  • 13 जुलाई को भी हुआ था हमला

इस हमले की जांच अब FBI को सौंपी गई है, जिसने इसे हत्या की कोशिश के तहत दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संदिग्ध के पास AK-47 जैसी एक खतरनाक राइफल और एक गोप्रो कैमरा था, जिससे घटना की गंभीरता और बढ़ जाती है।

फायरिंग के बाद संदिग्ध SUV से भागा, हाईवे पर गिरफ्तार

हमलावर काली SUV में फरार हो गया, लेकिन पाम बीच काउंटी के शेरिफ रिक ब्रैडशॉ ने बताया कि एक चश्मदीद ने उसकी कार की तस्वीर खींच ली। इसके बाद उसे मार्टिन काउंटी में घेरकर गिरफ्तार कर लिया गया। घटना भारतीय समयानुसार रविवार रात 11:30 बजे की है, जब अमेरिका में दोपहर के 2 बजे थे।

ट्रम्प ने कहा- “मैं सुरक्षित हूं, कभी हार नहीं मानूंगा”

हमले के बाद ट्रम्प ने अपने समर्थकों को आश्वस्त किया कि वे सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा, “मैंने गोलियों की आवाज सुनी, लेकिन मैं ठीक और सुरक्षित हूं। मुझे कोई चुनाव प्रचार से नहीं रोक सकता। मैं कभी हार नहीं मानूंगा।” घटना के बाद ट्रम्प अपने मार-ए-लागो घर चले गए। वाइट हाउस ने बताया कि राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को घटना की जानकारी दे दी गई है।

बाइडन-कमला हैरिस ने कहा- “अमेरिका में हिंसा की कोई जगह नहीं” 

राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा, “राजनीतिक हिंसा या किसी भी तरह की हिंसा के लिए अमेरिका में कोई जगह नहीं है।” उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने सोशल मीडिया पर लिखा, “मुझे ट्रम्प और उनकी प्रॉपर्टी पर हुए हमले की जानकारी मिली है। मैं खुश हूं कि वे सुरक्षित हैं।”

कौन है संदिग्ध रयान रॉथ?

डेली मेल के अनुसार, संदिग्ध रयान रॉथ ने नॉर्थ कैरोलिना एग्रीकल्चर एंड टेक्निकल स्टेट यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। वह पहले भी कई बार गिरफ्तार हो चुका है। उसने सोशल मीडिया पर ट्रम्प के खिलाफ पोस्ट किए थे और डेमोक्रेटिक पार्टी का समर्थन किया था। रॉथ यूक्रेन के लिए फंड जुटाने वाले कार्यक्रम में भी शामिल रहा है और पिछले साल यूक्रेन गया था।

सीक्रेट सर्विस एजेंट की मुस्तैदी से बची ट्रम्प की जान

शेरिफ ब्रैडशॉ ने कहा कि सीक्रेट सर्विस एजेंट्स की तत्परता के कारण ट्रम्प सुरक्षित रहे। उन्होंने कहा कि ट्रम्प की सुरक्षा पहले जैसी मजबूत नहीं थी क्योंकि वे अब राष्ट्रपति नहीं हैं। ट्रम्प गोल्फ के 5वें होल के पास खेल रहे थे, जब सीक्रेट सर्विस एजेंट ने झाड़ियों में से राइफल की नली देखी। तुरंत ही एजेंट ने सतर्क होकर फायरिंग की और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

फ्लोरिडा में ट्रम्प का दौरा और हमला

ट्रम्प हाल ही में वेस्ट कोस्ट का दौरा करने के बाद फ्लोरिडा लौटे थे। पाम बीच पर उनका घर मार-ए-लागो है। उनका गोल्फ खेलना पहले से तय भी नहीं था। FBI के अनुसार, हमलावर और ट्रम्प के बीच लगभग 300 से 500 मीटर की दूरी थी, और हमले के दौरान ट्रम्प को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। संदिग्ध की पहचान 58 वर्षीय रयान रॉथ के रूप में की गई है, जिसने इस हमले को अंजाम देने की कोशिश की।

13 जुलाई को भी हुआ था हमला

इससे पहले 13 जुलाई को पेन्सिल्वेनिया के बटलर शहर में एक रैली के दौरान ट्रम्प पर फायरिंग हुई थी। जिसमें एक गोली उनके कान को छूकर निकल गई थी। 20 वर्षीय हमलावर थॉमस क्रूक्स ने AR-15 राइफल से 8 गोलियां चलाई थीं, लेकिन ट्रम्प को मामूली चोट लगी थी। सीक्रेट सर्विस ने तुरंत कार्रवाई कर हमलावर को मार गिराया था।  यह दूसरी बार है जब ट्रम्प को ऐसी खतरनाक स्थिति का सामना करना पड़ा 

Share This Article
Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
BySA News
Follow:
Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.
Previous Article कृत्रिम गृह आधारित टोल कलेक्शन सिस्टम कृत्रिम गृह आधारित टोल कलेक्शन सिस्टम
Next Article Quantum Mechanics Unraveling the mystifications of the Quantum Realm Quantum Mechanics Unraveling the mystifications of the Quantum Realm
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Popular Posts

Saint Rampal Ji Maharaj Resolved Water Crisis in Farmana Lurjan, Sonipat in Phase 2

In Farmana Lurjan (Farmana Lujhan) village, located under Kharkhoda Tehsil of Sonipat District in Haryana…

By SA News

Hero HF Deluxe हुई ₹7,635 सस्ती: अब 60 हजार से कम में खरीदें, जानिए किन 4 राज्यों के ग्राहकों को मिलेगा फायदा

अगर आप इस समय अपने रोजाना के काम-काज या सफर के लिए एक किफायती और…

By SA News

स्काईरूट एयरोस्पेस का मिशन आगमन: कैसे विक्रम-1 भारत के निजी अंतरिक्ष उद्योग को बदल रहा है

कई वर्षों तक भारत में अंतरिक्ष प्रक्षेपण का काम मुख्य रूप से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान…

By SA News

You Might Also Like

Saudi Arabia Bus–Tanker Crash on 17 November 2025: 42 Indian Pilgrims Lose Their Lives
World

Saudi Arabia Bus–Tanker Crash on 17 November 2025: 42 Indian Pilgrims Lose Their Lives

By SA News
Understanding Promession The Future of Eco-Friendly Funerals
World

Understanding Promession: The Future of Eco-Friendly Funerals

By SA News
California Los Angeles Wildfires Latest Updates on Death Toll, Destruction, and Evacuations
World

California Los Angeles Wildfires: Death Toll Rises, Palisades and Eaton Fires Among Most Destructive

By SA News
Afghanistan Earthquake 1 सितंबर की रात – जब अफगानिस्तान थर्रा उठा, और कई गांव जमींदोज़ हो गए 
DisasterWorld

Afghanistan Earthquake: 1 सितंबर की रात – जब अफगानिस्तान थर्रा उठा, और कई गांव जमींदोज़ हो गए 

By SA News
SA NEWS LOGO SA NEWS LOGO
748KLike
340KFollow
13KPin
216KFollow
1.8MSubscribe
3KFollow

About US


Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.

Top Categories
  • Politics
  • Health
  • Tech
  • Business
  • World
Useful Links
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Copyright Notice
  • Contact Us
  • Official Website (Jagatguru Sant Rampal Ji Maharaj)

© SA News 2027| All rights reserved.