पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों में अपनी भागीदारी तेज़ हो गई है। जिसको देखते हुए भाजपा ने 10 अप्रैल को अपना संकल्प पत्र जारी किया। इस संकल्प पत्र की घोषणा केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा की गई। जिसमें पश्चिम बंगाल के विकास और सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण वादे किए गए। महिलाओं को आरक्षण और सशक्तिकरण बनाने के लिए घोषणाएं की गई। पश्चिम बंगाल को आतंक से मुक्त करने और भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई।
- पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया दो चरणों में होगी समाप्त।
- केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 10 अप्रैल को जारी किया भाजपा का घोषणापत्र।
- भाजपा ने अपने बयान में महिलाओं, युवाओं और किसानों पर फोकस करके किए बड़े वादे।
- ‘संकल्प पत्र’ में किए गए पश्चिम बंगाल के लिए महत्वपूर्ण वादे।
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का शेड्यूल
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव इस बार दो चरणों में कराएं जायेंगे। जिसमें पहला चुनाव 23 अप्रैल को होगा और उसमें 152 सीटों पर मतदान होगा। दूसरे चरण में चुनाव 29 अप्रैल को किए जायेंगे जिसमें 142 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं तमिलनाडु में 234 सीटें हैं, जिनका मतदान केवल एक चरण में होगा जो 29 अप्रैल को किया जाएगा।
भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र और मुख्य वादे
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने अपनी भागीदारी तेज़ कर ली है। जिसको देखते हुए भाजपा ने 10 अप्रैल को अपना घोषणापत्र जारी किया। जिसमें भाजपा के नेता केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपना घोषणापत्र जारी किया। जिसमें 15 वादों का जिक्र करते हुए अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले वादों पर बात की। बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में पिछड़े वर्गों को ज्यादा महत्व देते हुए बड़े ऐलान किए। उन्होंने अपना महत्वपूर्ण फोकस महिलाओं, किसानों और मजदूरों पर किया।
भाजपा द्वारा किए गए छह महत्वपूर्ण वादे जो इस प्रकार हैं:
- पश्चिम बंगाल से घुसपैठियों को निकाला जाएगा।
- बंगाल में भय को खत्म कर भरोसे को कायम किया जाएगा।
- बंगाल में सातवां वेतन आयोग गठित किया जाएगा।
- घोटालेबाजों की जगह जेल में होगी और हर भ्रष्टाचारी जेल जाएगा।
- सरकारी सिस्टम की जवाबदेही तय की जाएगी।
- हर रेप केस की फाइल खुलेगी और जांच होगी।
यह भी पढ़े: बंगाल चुनाव 2026: ‘दीदी के 10 संकल्प’ के साथ TMC का मास्टरस्ट्रोक
‘संकल्प पत्र’ में विकास और सुरक्षा को लेकर बड़े वादे
बीजेपी नेता केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संकल्प पत्र में विकास और सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण वादे किए। जिसमें कानून व्यवस्था, रोज़गार, स्वास्थ्य और सुरक्षा से संबंधित वादे सम्मिलित हैं।
कानून और शासन:
- सरकार बनने के छह महीने के अंतर्गत समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने का आश्वासन।
- ‘कट मनी’ और सिंडिकेट राज खत्म करने का संकल्प।
महिला सशक्तिकरण:
- महिलाओं को हर महीने ₹3000 की आर्थिक सहायता और 33% नौकरियों में आरक्षण।
- ‘दुर्गा सुरक्षा स्क्वाड’ के जरिए महिलाओं की सुरक्षा मजबूत करने का वादा।
युवा और रोजगार:
- पांच साल में एक करोड़ रोजगार और स्वरोजगार के अवसर।
- बेरोजगारों को हर महीने ₹3000 की आर्थिक सहायता।
किसान और ग्रामीण अर्थव्यवस्था:
- फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित करने का वादा।
स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचा:
- राज्य में आयुष्मान भारत योजना लागू करने की घोषणा।
- सरकारी कर्मचारियों को केंद्र के बराबर महंगाई भत्ता।
- पश्चिम बंगाल को प्रमुख औद्योगिक हब बनाने की योजना।

