SA NewsSA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
SA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Educational
  • Tech
  • History
  • Events
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Follow US
© 2024 SA News. All Rights Reserved.

Home » Assam Board Result 2025 | असम बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी: टॉपर सूची, पास प्रतिशत और मार्कशीट अपडेट देखें!

Educational

Assam Board Result 2025 | असम बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी: टॉपर सूची, पास प्रतिशत और मार्कशीट अपडेट देखें!

SA News
Last updated: April 12, 2025 2:09 pm
SA News
Share
Assam Board Result 2025 असम बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी
SHARE

Assam Board Result 2025: असम राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड (SEBA) ने कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस संबंध में जानकारी राज्य के शिक्षा मंत्री रनोज पेगु ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से साझा की है। जो विद्यार्थी इस वर्ष हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, वे SEBA की आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

Contents
  • Assam Board Result 2025 के मुख्य बिंदु
  • असम बोर्ड 10वीं रिजल्ट घोषित: छात्र अब ऑनलाइन देख सकते हैं अपना परिणाम
  • SEBA HSLC परीक्षा 2025: इतने छात्रों ने लिया हिस्सा
  • असम HSLC परिणाम 2025: जाने कौन रहे इस साल के टॉपर्स
  • छात्रों को जल्द ही मिलेंगे मूल अंकपत्र

Assam Board Result 2025 के मुख्य बिंदु

  1. असम बोर्ड 10वीं कक्षा का परिणाम जारी: अब छात्र ऑनलाइन देख सकते हैं अपना स्कोर 
  2. SEBA HSLC परीक्षा 2025: लाखों विद्याथियों ने दी परीक्षा जाने कितने विद्यार्थी हुए पास।
  3. टॉपर्स की लिस्ट जारी जानिए किसने लाया प्रथम स्थान।
  4. एचएसएलसी छात्रों के लिए बड़ी खबर: जल्द बांटे जाएंगे मार्कशीट।

असम बोर्ड 10वीं रिजल्ट घोषित: छात्र अब ऑनलाइन देख सकते हैं अपना परिणाम

Assam Board Result 2025: असम स्टेट स्कूल एजुकेशन बोर्ड (ASSEB) द्वारा आज, 11 अप्रैल को हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSLC) परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। कक्षा 10 के छात्र अब अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों  asseb.in, sebaonline.org और resultsassam.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

रिजल्ट देखने के लिए विद्यार्थियों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा, जिसके बाद वे अपनी अंकतालिका स्क्रीन पर देख सकते हैं और उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। इस साल 2025 में असम कक्षा 10 की परीक्षाओं में, 2,70,471 बच्चे सफलतापूर्वक पास हुए हैं, जिससे कुल पास प्रतिशत 63.98% रहा।

SEBA HSLC परीक्षा 2025: इतने छात्रों ने लिया हिस्सा

Assam Board Result 2025: वर्ष 2025 की SEBA HSLC परीक्षा के लिए कुल 4,29,449 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 6,712 छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हो सके, जबकि 22 छात्रों के परिणाम फिलहाल रोके गए हैं। इस प्रकार, वास्तविक रूप से 4,22,737 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।

यह भी पढ़ें: असम: जानिए पूर्वोत्तर भारत के इस राज्य के बारे में, सब कुछ विस्तार से 

परीक्षा के दौरान अनुचित गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर 101 छात्रों को निष्कासित कर दिया गया। परीक्षा देने वालों में 1,87,752 छात्र और 2,34,985 छात्राएं शामिल थे।

असम HSLC परिणाम 2025: जाने कौन रहे इस साल के टॉपर्स

असम हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSLC) परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अमीषी सैकिया ने 591 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनका यह प्रदर्शन 98.50 प्रतिशत के  साथ प्रभावशाली स्कोर को प्रदर्शित करता है।

Assam Board Result 2025: दूसरे स्थान पर रहे असम जातीय विद्यालय, नूनमती के सप्तर्षि बोर्दोलोई, जिन्होंने 590 अंक (98.33%) अर्जित किए। उनके बाद अनिर्बान बोरगोहेन ने 589 अंकों (98.17%) के साथ तीसरी रैंक प्राप्त की।

बोर्ड द्वारा साझा किए गए विवरण के अनुसार, इस वर्ष कुल 89,041 विद्यार्थियों को प्रथम श्रेणी प्राप्त हुई है। वहीं, 5,336 छात्रों को विशिष्ट श्रेणी (Distinction), 16,517 को स्टार मार्क्स और 1,68,312 छात्रों को लेटर मार्क्स प्राप्त हुए हैं। गौरतलब है कि असम बोर्ड कक्षा 10 की मुख्य परीक्षाएं 15 फरवरी से 3 मार्च के बीच संपन्न हुई थीं, जबकि प्रायोगिक परीक्षाएं 21 और 22 जनवरी को आयोजित की गई थीं।

छात्रों को जल्द ही मिलेंगे मूल अंकपत्र

असम बोर्ड द्वारा कक्षा 10 का परिणाम फिलहाल प्रोविजनल मार्कशीट के रूप में ऑनलाइन जारी किया गया है। इस डिजिटल स्कोरकार्ड में विद्यार्थियों को प्रत्येक विषय में प्राप्त अंकों का विवरण मिलता है, साथ ही छात्र का नाम, रोल नंबर और जन्मतिथि जैसी जानकारी भी दर्शाई जाती है। हालांकि, यह अंकपत्र केवल अस्थायी उपयोग के लिए मान्य है और किसी आधिकारिक प्रक्रिया में इसकी मान्यता सीमित होती है। अतः छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी मूल (ऑरिजिनल) मार्कशीट शीघ्र ही अपने संबंधित स्कूलों से प्राप्त करें, क्योंकि वही प्रमाणिक दस्तावेज के रूप में स्वीकार्य होगी।

Share This Article
Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
BySA News
Follow:
Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.
Previous Article Tahawwur Hussain Rana Extradited: 26/11 Mumbai Terror Attacks Accused in 18-Day NIA Custody Tahawwur Hussain Rana Extradited: 26/11 Mumbai Terror Attacks Accused in 18-Day NIA Custody
Next Article UPI Outage in India: Digital Payments Disrupted Nationwide on April 12, 2025 UPI Outage in India: Digital Payments Disrupted Nationwide on April 12, 2025
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Popular Posts

Child Trafficking: देश के मासूम बच्चों पर मंडराता अदृश्य खतरा

Child Trafficking: हर साल देश में हज़ारों बच्चे लापता हो जाते हैं। किसी भी परिवार…

By SA News

सोशल मीडिया की लाइक्स-लत: क्या Virtual Validation बन रही है मानसिक तनाव का नया कारण

आज वर्तमान समय में मनुष्य का अधिकतर समय पूरी तरह सोशल मीडिया के प्रभाव में…

By SA News

भारत में दी कोरोना वायरस ने फिर दस्तक

Delhi Corona Cases: भारत में एक बार फिर कोरोनावायरस ने अपने पैर पसारना शुरू कर…

By SA News

You Might Also Like

Karnataka SSLC Result 2025 कर्नाटक एसएसएलसी परिणाम जारी 62.34% बच्चे हुए पास, ऐसे करे चेक!
Educational

Karnataka SSLC Result 2025: कर्नाटक एसएसएलसी परिणाम जारी 62.34% बच्चे हुए पास, ऐसे करे चेक!

By SA News
child-marriage-reform-2026
Educational

UN Girls’ Education & Child Marriage Reform: What the 2025–2026 UN General Assembly Means for Girls

By SA News
NEET MDS 2024
Educational

NEET MDS 2024: Key Dates, Eligibility, Exam Pattern, and Counselling Process

By SA News
IIT Delhi and Kendriya Vidyalaya Sign MoU to Revolutionize STEM Education for Students and Teachers
Educational

IIT Delhi and Kendriya Vidyalaya Sign MoU to Revolutionize STEM Education for Students and Teachers

By Khushi Sharma
SA NEWS LOGO SA NEWS LOGO
748KLike
340KFollow
13KPin
216KFollow
1.8MSubscribe
3KFollow

About US


Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.

Top Categories
  • Politics
  • Health
  • Tech
  • Business
  • World
Useful Links
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Copyright Notice
  • Contact Us
  • Official Website (Jagatguru Sant Rampal Ji Maharaj)

© SA News 2027| All rights reserved.