SA NewsSA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
SA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Educational
  • Tech
  • History
  • Events
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Follow US
© 2024 SA News. All Rights Reserved.

Home » नहीं रहे पूर्व भारतीय लेफ्ट आर्म स्पिनर दिलीप दोशी, 77 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

Sports

नहीं रहे पूर्व भारतीय लेफ्ट आर्म स्पिनर दिलीप दोशी, 77 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

SA News
Last updated: June 24, 2025 2:01 pm
SA News
Share
नहीं रहे पूर्व भारतीय लेफ्ट आर्म स्पिनर दिलीप दोशी, 77 वर्ष की उम्र में हुआ निधन
SHARE

सोमवार, 23 जून को जाने-माने पूर्व भारतीय गेंदबाज दिलीप दोशी का निधन (Dilip Doshi Death) हो गया। दिल का दौरा पड़ने से 77 वर्ष की उम्र में उनका देहांत हुआ। दिलीप दोशी पिछले कुछ समय से हृदय संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। वे कई दशकों से अपने परिवार के साथ लंदन में रह रहे थे। उनके परिवार में पत्नी कालिंदी, पुत्र नयन और पुत्री विशाखा हैं।

Contents
  • शुरुआती जीवन कैसा था?
  • 32 वर्ष की उम्र में किया था भारतीय क्रिकेट टीम में डेब्यू
  • महज चार वर्षों के क्रिकेट जीवन से बनाई खुद की पहचान
  • क्रिकेट की फील्ड में लिखी है किताब
  • संत रामपाल जी महाराज ने बताया सफलता प्राप्त करने का मार्ग 

दिलीप दोशी बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिनर थे और उनकी गिनती भारत के बेहतरीन स्पिनरों में होती है। उन्होंने भारतीय टीम में 32 वर्ष की उम्र में, 1979 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में टेस्ट डेब्यू किया था। दिलीप दोशी ने भारतीय टीम के लिए कुल 33 टेस्ट मैच खेले, जिनमें उन्होंने 114 विकेट लिए। सिर्फ टेस्ट ही नहीं, उन्होंने 15 वनडे मैच भी खेले, जिनमें 22 विकेट अपने नाम किए।

image 82

दिलीप दोशी के अनुसार, उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि 1981 के मेलबर्न टेस्ट में भारत की ऐतिहासिक जीत में निभाई गई निर्णायक भूमिका थी। 

शुरुआती जीवन कैसा था?

दिलीप दोशी का जन्म 22 दिसंबर 1947 को राजकोट, गुजरात में हुआ था। उनका प्रारंभिक जीवन गुजरात में ही बीता। दिलीप जी पढ़ाई-लिखाई में अन्य बच्चों की तरह थे, लेकिन क्रिकेट के प्रति उनका लगाव बचपन से ही था। वे स्कूल और कॉलेज में पढ़ाई के साथ-साथ क्रिकेट में भी सक्रिय रूप से भाग लेते थे।

image 79

दिलीप दोशी के क्रिकेट करियर की शुरुआत में देरी का मुख्य कारण उस समय के महान स्पिनर—बी. एस. चंद्रशेखर, बिशन सिंह बेदी और ई. ए. एस. प्रसन्ना की मौजूदगी थी। इसी वजह से दिलीप दोशी को राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। हालांकि, इन चुनौतियों के बावजूद उन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया।

उन्होंने पहले सौराष्ट्र के लिए और बाद में बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी खेली। यहीं से उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई। दिलीप दोशी की गेंदबाजी शैली क्लासिकल लेफ्ट-आर्म ऑर्थोडॉक्स थी, जिसमें वे अपनी समझ और रणनीति के लिए जाने जाते थे।

32 वर्ष की उम्र में किया था भारतीय क्रिकेट टीम में डेब्यू

हालांकि दिलीप जी घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे थे और लगभग एक दशक तक उन्होंने घरेलू क्रिकेट में अपना वर्चस्व बनाए रखा। लेकिन उनकी असली इच्छा भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलने की थी। कई वर्षों की लंबी प्रतीक्षा के बाद, वर्ष 1979 में दिलीप जी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम में डेब्यू किया।

महज चार वर्षों के क्रिकेट जीवन से बनाई खुद की पहचान

image 80

दिलीप जी ने अपने शुरुआती जीवन में संघर्षों के बावजूद हार नहीं मानी। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह बनाई और खुद को दुनिया के सामने साबित किया। उन्होंने यह सिखाया कि किसी भी चीज को हासिल करने में उम्र कभी बाधा नहीं बन सकती। यदि आप सच्ची लगन और निष्ठा से मेहनत करते हैं, तो कम समय में भी सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंच सकते हैं।

Also Read: शुभमन गिल की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस: विराट और रोहित की कमी को बताया बड़ी चुनौती

दिलीप दोशी ने वर्ष 1983 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उन्होंने उसी वर्ष अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला। हालांकि, दिलीप जी ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलना जारी रखा और बाद में, वर्ष 1986 में, उन्होंने क्रिकेट से पूरी तरह संन्यास ले लिया।

क्रिकेट की फील्ड में लिखी है किताब

image 81

दिलीप जी ने न सिर्फ बेहतरीन गेंदबाजी की, बल्कि उसके दांव-पेंच भी बखूबी समझे। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उन्होंने ‘स्पिन पंच’ नामक किताब लिखी, जो 1991 में प्रकाशित हुई थी। इस किताब में दिलीप जी ने क्रिकेट से जुड़े अपने अनुभव, स्पिन गेंदबाजी की बारीकियां और भारतीय क्रिकेट को लेकर अपने विचार साझा किए हैं।

संत रामपाल जी महाराज ने बताया सफलता प्राप्त करने का मार्ग 

जिस प्रकार दिलीप दोशी ने अपने जीवन में संघर्ष किया और सफलता प्राप्त की। उसी तरह संत रामपाल जी महाराज जी बताते है कि मनुष्य सच्ची निष्ठा, लगन और मेहनतस सफलता प्राप्त कर सकता है। पर सिर्फ जीवन में सफलता प्राप्त करना ही सब कुछ नहीं है। मानव जीवन का मूल उद्देश्य परमेश्वर द्वारा दी गई सतभक्ति करना है। अधिक जानकारी के लिए संत रामपाल जी महाराज यूट्यूब चैनल पर विजिट करें।

Share This Article
Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
BySA News
Follow:
Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.
Previous Article कूटनीति फेल, मिसाइलें हावी: इज़राइल-ईरान तनाव की परिणीति  कूटनीति फेल, मिसाइलें हावी: इज़राइल-ईरान तनाव की परिणीति 
Next Article From Penniless Divorcee to Mistress of Wizardry: Life of  J.K. Rowling   From Penniless Divorcee to Mistress of Wizardry: Life of  J.K. Rowling  
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Popular Posts

5 Fascinating Facts About Johannes Gutenberg | The Inventor Who Revolutionized Printing

Revolutionizing the world of printing, Johannes Gutenberg is a name synonymous with innovation. His groundbreaking…

By SA News

Wedding Season in India: India’s Wedding Season Set to Generate Rs 5.9 Lakh Crore Boosting Economic Activity

Wedding Season in India: The upcoming wedding season starting on November 12, 2024, is set…

By SA News

जीन थेरेपी – चिकित्सा विज्ञान की नई क्रांति और आनुवंशिक रोगों के उपचार की आशा

मानव शरीर की प्रत्येक कोशिका में डीएनए (DNA) उपस्थित होता है, जो हमारे शरीर की…

By SA News

You Might Also Like

विश्वनाथन आनंद ट्रॉफी 2025: भारतीय शतरंज की नई पहचान
Sports

विश्वनाथन आनंद ट्रॉफी 2025: भारतीय शतरंज की नई पहचान

By SA News
Sumit ki kahani
Sports

Record Breaker Sumit ki kahani: हिम्मत और दृढ़ता की मिसाल, जिसने पेरिस पैरालंपिक में जीता स्वर्ण पदक

By SA News
President Droupadi Murmu Confers khel Ratna 2024 Award to Manu Bhaker, Gukesh, Harmanpreet Singh, Praveen Kumar
Sports

President Droupadi Murmu Confers khel Ratna 2024 Award to Manu Bhaker, Gukesh, Harmanpreet Singh, Praveen Kumar

By SA News
King of Clay” Rafael Nadal Announces Retirement
Sports

King of Clay” Rafael Nadal Announces Retirement

By SA News
SA NEWS LOGO SA NEWS LOGO
748KLike
340KFollow
13KPin
216KFollow
1.8MSubscribe
3KFollow

About US


Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.

Top Categories
  • Politics
  • Health
  • Tech
  • Business
  • World
Useful Links
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Copyright Notice
  • Contact Us
  • Official Website (Jagatguru Sant Rampal Ji Maharaj)

© SA News 2027| All rights reserved.