SA NewsSA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
SA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Educational
  • Tech
  • History
  • Events
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Follow US
© 2024 SA News. All Rights Reserved.

Home » RBSE 5th Result 2025 OUT: राजस्थान बोर्ड 5वीं का रिजल्ट हुआ जारी, 97.46 स्टूडेंट्स पास

Educational

RBSE 5th Result 2025 OUT: राजस्थान बोर्ड 5वीं का रिजल्ट हुआ जारी, 97.46 स्टूडेंट्स पास

SA News
Last updated: May 31, 2025 12:02 pm
SA News
Share
RBSE 5th Result 2025 राजस्थान बोर्ड 5वीं का रिजल्ट हुआ जारी, 97.46 स्टूडेंट्स पास
SHARE

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE 5th Result 2025) ने 30 मई को कक्षा 5वीं का रिजल्ट 2025 घोषित कर दिया है। छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in, rajshaladarpan.rajasthan.gov.in, rajpsp.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

Contents
  • परीक्षा परिणाम घोषित करने में कौन – कौन रहेगा उपस्थित?
  • बोर्ड कक्षा 5 का आयोजन कब किया गया था 
  • RBSE 5th Result 2025: कैसे चैक करें राजस्थान बोर्ड कक्षा 5 का परिणाम 
  • पिछले साल कैसा रहा परिणाम 
  • RBSE राजस्थान बोर्ड 5वीं ओरिजनल मार्कशीट कैसे मिलेगी? 

राजस्थान बोर्ड कक्षा 5 के नतीजों में किसी भी छात्र को फेल नहीं माना जाएगा। हालांकि, 33 प्रतिशत से कम अंक लाने वाले छात्रों को ई ग्रेड दिया जाएगा और उन्हें दोबारा परीक्षा देनी होगी। अगर वे दोबारा परीक्षा में पास नहीं होते हैं, तो भी उन्हें प्रमोट कर दिया जाएगा, लेकिन उन्हें फेल हुए विषयों को फिर से पढ़ना होगा।

बीते वर्ष राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं की परीक्षा में कुल 14.35 लाख छात्र शामिल हुए थे। जिसमें से 13.93 लाख छात्र पास हुए थे और रिजल्ट कुल 97.06 प्रतिशत देखने को मिला था। यहां लड़कियों का पास होने का प्रतिशत 97.23 फीसदी व लड़कों का पास होने का पर्सेंटेज 96.89 दर्ज किया गया था।

इस बार अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार पास पर्सेंटेज पिछली बार से अधिक देखने को मिल सकता है। बोर्ड रिजल्ट घोषित करने के साथ पास पर्सेंटेज, टॉपर्स की लिस्ट व जिलेवार पास पर्सेंटेज की लिस्ट उपलब्ध करवा देगा। वहीं अब रिजल्ट जारी हो गया है। यहां पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे।

वहीं अगर  किसी छात्र के एक या दो विषय में न्यूनतम से कम मार्क्स आते हैं तो छात्रों की कंपार्टमेंट मानी जाएगी। वहीं दो से ज्यादा विषयों में 33 नंबर से कम आने पर स्टूडेंट्स को फेल माना जाएगा।

परीक्षा परिणाम घोषित करने में कौन – कौन रहेगा उपस्थित?

इस परीक्षा परिणाम जारी करने के कार्यक्रम में श्रीमान कृष्ण कुणाल (शासन सचिव, स्कूल शिक्षा एवं भाषा एवं पुस्तकालय (RBSE 5th Result 2025 OUT) विभाग एवं पंचायती राज (प्रारम्भिक शिक्षा) विभाग, राजस्थान, जयपुर), श्रीमान सीताराम जाट (निदेशक महोदय, प्रारंभिक शिक्षा, राजस्थान, बीकानेर) एवं शिक्षा विभाग के अन्य विशिष्ट अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे। 

बोर्ड कक्षा 5 का आयोजन कब किया गया था 

RBSE 5th Result 2025: कक्षा 5 परीक्षा 2025 का आयोजन दिनांक 07.04.2025 से 17.04. 2025 तक राज्य के समस्त जिलों में किया गया था। इस परीक्षा में कुल 13 लाख 30 हजार 190 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिनका परीक्षा परिणाम विभागीय पोर्टल शाला दर्पण एवं पी.एस.पी. पर कम्प्यूटर जनरेटेड ग्रेडशीट के माध्यम से ऑनलाईन प्रदर्शित किया गया है।

RBSE 5th Result 2025: कैसे चैक करें राजस्थान बोर्ड कक्षा 5 का परिणाम 

  • rajshaladarpan.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर RBSE Rajasthan Board 5th Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें। रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर मार्कशीट अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

पिछले साल कैसा रहा परिणाम 

2024  में कुल 14,68,130 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 7,67,357 लड़के और 7,00,773 लड़कियां थीं। 2,71,679 छात्रों ने ए ग्रेड, 7,77,769 ने बी ग्रेड, 3,68,817 ने सी ग्रेड और 10,288 ने डी ग्रेड हासिल किया। कुल पास प्रतिशत 97.30 प्रतिशत दर्ज किया गया।

Also Read: RBSE 12 Result 2025: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं रिजल्ट घोषित: लड़कियों का शानदार प्रदर्शन

RBSE राजस्थान बोर्ड 5वीं ओरिजनल मार्कशीट कैसे मिलेगी? 

आरबीएसई बोर्ड कक्षा 5 की परीक्षाओं के लिए इस साल करीब 13.58 लाख विद्यार्थी रजिस्टर्ड थे। जो स्टूडेंट्स अगली कक्षा के लिए उत्तीर्ण होंगे वो अपनी ओरिजनल मार्कशीट स्कूल से भी प्राप्त कर सकते हैं।

5वीं की मार्कशीट सबसे पहले विद्यार्थी के स्कूल में भेजी जाएगी। परीक्षा के परिणाम घोषित होने के कुछ दिनों के अंदर स्कूल प्रशासन द्वारा मार्कशीट वितरित की जाएगी।  

मार्कशीट लेने जाते समय छात्र का पहचान पत्र, रोल नंबर या प्रवेश पत्र साथ ले जाएं। स्कूल से मिलने वाली मार्कशीट पर प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर और स्कूल की मुहर लगी होती है, जो आगे के दाखिले के लिए आवश्यक होती है।

मार्कशीट में स्टूडेंट के नंबर की जगह ग्रेडिंग व्यवस्था के तहत अंक मिलेंगे। अगर आपका A ग्रेड आया है तो आपके नंबर 81 से 100 प्रतिशत तक हैं। वहीं B ग्रेड पर 61 से 80 प्रतिशत, C ग्रेड होने पर 41 से 60 प्रतिशत , D ग्रेड होने पर 33 से 40 प्रतिशत और लास्ट डेट E ग्रेड होने पर 00 से 32 प्रतिशत तक स्टूडेंट का स्कोर रहेगा।

Share This Article
Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
BySA News
Follow:
Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.
Previous Article Causes and Remedies of Environmental Degradation Causes and Remedies of Environmental Degradation
Next Article Trump Says He Stopped India-Pakistan Fight, But India Says No Trump Says He Stopped India-Pakistan Fight, But India Says No
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Popular Posts

Mastering Project Management: Top Tools for Efficiency and Collaboration

The success of organizational objectives in the current world that is characterized by fast-growing competition…

By SA News

Solar Brick: अब दीवारें भी बनाएंगी बिजली, BIPV तकनीक से बनेंगे स्मार्ट एनर्जी भवन

नई दिल्ली। अब सौर ऊर्जा केवल छत पर लगे सोलर पैनलों तक सीमित नहीं रह…

By SA News

मनीषा हत्याकांड में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया नया मोड़, जस्टिस फॉर मनीषा की मांग

मनीषा हत्याकांड में एक और नई जानकारी मिली है। 11 अगस्त सुबह को हर रोज…

By SA News

You Might Also Like

Haryana General Assembly Elections Results 2024 BJP Outperforms Expectations
Results

Haryana General Assembly Elections Results 2024: BJP Outperforms Expectations 

By SA News
UPSC Releases Notification for CSE and IFS 2026: Applications Started Feb 4, Check Now!
Educational

UPSC Releases Notification for CSE and IFS 2026: Applications Started Feb 4, Check Now!

By Dolly Singh
NEET UG 2025 City Intimation Slip Released – Download Guide Inside
Educational

NEET UG 2025 City Intimation Slip Released – Download Guide Inside

By SA News
JEE Main 2026 Session 2 Result Today: How to Check, Cut-Off, AIR and What to Do Next
Educational

JEE Main 2026 Session 2 Result Today: How to Check, Cut-Off, AIR and What to Do Next

By SA News
SA NEWS LOGO SA NEWS LOGO
748KLike
340KFollow
13KPin
216KFollow
1.8MSubscribe
3KFollow

About US


Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.

Top Categories
  • Politics
  • Health
  • Tech
  • Business
  • World
Useful Links
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Copyright Notice
  • Contact Us
  • Official Website (Jagatguru Sant Rampal Ji Maharaj)

© SA News 2027| All rights reserved.