SA NewsSA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
SA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Educational
  • Tech
  • History
  • Events
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Follow US
© 2024 SA News. All Rights Reserved.

Home » कबीर परमेश्वर निर्वाण दिवस 2025: भव्य महा-समागम का दिव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न

Spirituality

कबीर परमेश्वर निर्वाण दिवस 2025: भव्य महा-समागम का दिव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न

SA News
Last updated: February 9, 2025 5:15 pm
SA News
Share
कबीर परमेश्वर निर्वाण दिवस 2025 भव्य महा-समागम का दिव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न
SHARE

परमेश्वर कबीर साहेब के 507वें निर्वाण दिवस (8 फरवरी 2025) के पावन उपलक्ष्य में संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में 6 से 8 फरवरी 2025 तक अमरग्रंथ साहेब के तीन दिवसीय अखंड पाठ, विशाल सत्संग समारोह, दहेज रहित रमैणी विवाह, रक्तदान शिविर, एवं नि:शुल्क नाम दीक्षा जैसी आध्यात्मिक और समाज सुधारक गतिविधियों का भव्य आयोजन किया गया। इस दिव्य महा-समागम का आयोजन 11 सतलोक आश्रमों में किया गया, जहां लाखों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और सत्संग एवं सेवा कार्यों का लाभ उठाया।

Contents
  • मगहर लीला: जब कबीर परमेश्वर सशरीर सतलोक गए
  • कबीर परमेश्वर निर्वाण दिवस 2025: कौन हैं कबीर साहेब?
  • कबीर परमेश्वर निर्वाण दिवस 2025 पर विशाल समागम
  • महा-समागम के मुख्य आकर्षण
    • 1. अमरग्रंथ साहेब का अखंड पाठ
    • 2. विशाल सत्संग एवं प्रदर्शनी आयोजन 
    • 3. नि:शुल्क नाम दीक्षा
    • 4. सामूहिक दहेज मुक्त रमैणी विवाह (7 फरवरी 2025)
    • 5. रक्तदान शिविर (Blood Donation Camps)
    • 6. देहदान पंजीकरण (Body Donation Registration)
    • 7. नेत्र और दाँत चिकित्सा केंद्र (Eye and Dental Care Camp)
  • देशी घी से बने स्वादिष्ट मिष्ठानों का लगा भोग 
  • श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएँ
  • महासमागम में आयोजित कार्यक्रमों की रिपोर्ट
  • परमेश्वर कबीर बंदी छोड़ जी के 507वें निर्वाण दिवस” पर ऑनलाइन प्रसारण 
  • कैसे अर्जित करें तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज का सतज्ञान?

मगहर लीला: जब कबीर परमेश्वर सशरीर सतलोक गए

परमेश्वर कबीर साहेब ने 8 फरवरी 1518 (विक्रम संवत 1575, माघ शुक्ल पक्ष एकादशी) को उत्तर प्रदेश के मगहर में लाखों लोगों के समक्ष सशरीर सतलोक प्रस्थान किया। इस पावन दिवस की स्मृति में पूरे भारत और नेपाल के सतलोक आश्रमों में विशाल भंडारा, सत्संग, और सेवा कार्यों का आयोजन किया गया।

कबीर परमेश्वर निर्वाण दिवस 2025: कौन हैं कबीर साहेब?

कबीर साहेब केवल एक संत या कवि नहीं, बल्कि वे ही पूर्ण परमेश्वर हैं। वेदों (ऋग्वेद मंडल 9 सूक्त 96 मंत्र 18) और कुरान (सूरा अल-फुरकान आयत 52-59) में कविर्देव के रूप में कबीर साहेब का वर्णन किया गया है।

वे स्वयं धरती पर अवतरित होते हैं और तत्वज्ञान के माध्यम से जीवों को सच्ची भक्ति सिखाते हैं।

कबीर परमेश्वर निर्वाण दिवस 2025 पर विशाल समागम

परमेश्वर स्वरूप सतगुरु रामपाल जी महाराज के सानिध्य में “परमेश्वर कबीर बंदी छोड़ जी के 507वें निर्वाण दिवस” के उपलक्ष्य में 6-8 फरवरी 2025 तक अमरग्रन्थ साहेब का 3 दिवसीय खुला पाठ किया गया है। 

आज से लगभग 507 वर्ष पूर्व (मास माघ, शुक्ल पक्ष, तिथि एकादशी वि. स. 1575 सन् 1518 को) परमेश्वर कबीर बंदी छोड़ जी ने उत्तरप्रदेश के मगहर कस्बे से लाखों लोगों के सामने सशरीर सतलोक (ऋतधाम) को प्रस्थान किया था। 

उसी दिन की याद में 11 सतलोक आश्रमों  — सतलोक आश्रम धनाना धाम (हरियाणा), सतलोक आश्रम कुरुक्षेत्र (हरियाणा), सतलोक आश्रम भिवानी (हरियाणा), सतलोक आश्रम सोजत (राजस्थान), सतलोक आश्रम शामली (उत्तर प्रदेश), सतलोक आश्रम खमाणों ( पंजाब ), सतलोक आश्रम धुरी (पंजाब), सतलोक आश्रम मुंडका (दिल्ली), सतलोक आश्रम बैतूल (मध्य प्रदेश), सतलोक आश्रम इंदौर (मध्य प्रदेश) तथा सतलोक आश्रम जनकपुर (नेपाल) में विशाल भंडारे का आयोजन किया जा गया  है। 

■ Also Read: मुफ्त ठहरने की व्यवस्था: सतलोक आश्रम एक आध्यात्मिक केंद्र, मुफ्त ठहरना और शुद्ध सात्विक भोजन

इसमें निःशुल्क नामदीक्षा, रक्तदान शिविर, दहेज व आडंबर रहित आदर्श विवाह आदि का भी आयोजन किया गया  है। इस विशाल भंडारे में पूरे विश्व से बिना किसी भेदभाव के सभी मानव समुदाय सादर आमंत्रित किए गए थे। एक अनुमान के अनुसार 11 सतलोक आश्रमों में आयोजित महासमागम में विश्वभर से 35 लाख की विशाल संख्या में संत रामपाल जी महाराज के अनुयायियों और श्रद्धालुओं के शामिल होने की खबरें आ रही हैं । 

महा-समागम के मुख्य आकर्षण

1. अमरग्रंथ साहेब का अखंड पाठ

परमेश्वर कबीर साहेब के तत्वज्ञान को प्रचारित करने के लिए 6 से 8 फरवरी 2025 तक सतलोक आश्रमों में संत गरीबदास जी द्वारा रचित सतग्रंथ की अमृत वाणी का तीन दिवसीय अखंड पाठ आयोजित किया गया। श्रद्धालु दिन-रात इस दिव्य ग्रंथ का पाठ कर सतज्ञान अर्जित करते रहे।

2. विशाल सत्संग एवं प्रदर्शनी आयोजन 

दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं के लिए विशाल सत्संग पंडालों की व्यवस्था की गई। यहाँ सत्संग, आध्यात्मिक प्रदर्शिनी और पुस्तकालय की व्यवस्था की गई थी। 

• प्रदर्शनी, प्रोजेक्टर और LED स्क्रीन के माध्यम से सतज्ञान प्रसारित किया गया।

• संत रामपाल जी महाराज के प्रवचनों और पवित्र ग्रंथों से श्रद्धालुओं को कबीर परमेश्वर के तत्वज्ञान की गहराई समझने का अवसर मिला।

3. नि:शुल्क नाम दीक्षा

सत्संग वचनों से प्रेरित होकर हजारों श्रद्धालुओं ने नि:शुल्क नाम दीक्षा प्राप्त की। सभी सतलोक आश्रमों में विशेष नाम दीक्षा केंद्र बनाए गए, जहां संत रामपाल जी महाराज से नाम दीक्षा दिलाई गई।

4. सामूहिक दहेज मुक्त रमैणी विवाह (7 फरवरी 2025)

समाज में दहेज प्रथा और आडंबर को समाप्त करने हेतु संत रामपाल जी महाराज द्वारा संचालित आश्रमों में सामूहिक दहेज मुक्त रमैणी विवाह आयोजित किया गया।

• असुर निकंदन रमैणी विधि द्वारा मात्र 17 मिनट में विवाह संपन्न कराए गए।

• वर-वधू पक्ष के लिए किसी प्रकार का खर्च नहीं किया गया।

5. रक्तदान शिविर (Blood Donation Camps)

समाज सेवा के उद्देश्य से संत रामपाल जी महाराज के अनुयायियों द्वारा सभी सतलोक आश्रमों में रक्तदान शिविर आयोजित किए गए।

• सैकड़ों यूनिट रक्तदान ज़रूरतमंदों की मदद करने के लिए की गई।

• सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र दिए गए।

6. देहदान पंजीकरण (Body Donation Registration)

संत रामपाल जी महाराज के अनुयायियों द्वारा देहदान पंजीकरण शिविर आयोजित किए गए। ऐसा करने से मरणोपरांत नेत्रों का उपयोग भी जरूरतमंद नेत्रहीनों के लिए हो जाता है। साथ ही मेडिकल कॉलेज में देह पर अनुसंधान कार्य भी होता है और वहाँ से निकले डॉक्टर और अनुसंधान विशिष्ट ज्ञान द्वारा जन कल्याण करते हैं। 

7. नेत्र और दाँत चिकित्सा केंद्र (Eye and Dental Care Camp)

समाज सेवा के उद्देश्य से संत रामपाल जी महाराज के अनुयायियों द्वारा विशेषज्ञों द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा और दंत चिकित्सा की व्यवस्था भी की गई थी। 

देशी घी से बने स्वादिष्ट मिष्ठानों का लगा भोग 

इस दिव्य धर्म भंडारे में लाखों श्रद्धालुओं के लिए देशी घी से बने शुद्ध मिष्ठान्नों का प्रसाद वितरित किया गया।

• बूंदी प्रसाद: तीनों दिनों तक शुद्ध देसी घी में तैयार बूंदी भक्तजनों को परोसी गई।

• हलवा प्रसाद: हलवाई सेवादारों द्वारा विशेष कढ़ाहों में हलवा बनाया गया और श्रद्धालुओं को वितरित किया गया।

श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएँ

1. विशाल ठहराव पंडाल: लाखों श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग विशाल पंडालों की व्यवस्था की गई।

2. भोजन और जल सेवा: श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध भोजन, ठंडा पेयजल, नहाने और कपड़े धोने की उचित व्यवस्था की गई।

3. कंबल और रजाई: ठंड के मौसम को देखते हुए कंबल और रजाई की व्यवस्था की गई।

4. विशाल पार्किंग सुविधा: कई एकड़ में फैले विशेष पार्किंग क्षेत्र बनाए गए, जहां दोपहिया, तिपहिया, चारपहिया, और बसों को व्यवस्थित रूप से पार्क किया गया।

5. जूता घर: श्रद्धालुओं के जूते-चप्पल सुरक्षित रखने के लिए विशेष जूता घर बनाए गए, जहां टोकन प्रणाली लागू की गई।

महासमागम में आयोजित कार्यक्रमों की रिपोर्ट

| सतलोक आश्रम  | रक्तदान | रमैणी विवाह)| देहदान |

|——————–|———|—————|———|

| खमाणों, पंजाब | 144       | 6               | –       |

| धनुषा, नेपाल    | 63         | 12             | –       |

| बैतूल, मध्य प्रदेश| 440      | 51             | 5319    |

| मुंडका, दिल्ली   | –            | 3               | –       |

| इंदौर, मध्य प्रदेश | 116      | 16             | –       |

| धुरी , पंजाब        | 60        | 0               | –       |

| कुरुक्षेत्र, हरियाणा| 206      | 4               | –       |

| भिवानी, हरियाणा | 101      | 7               | –       |

| शामली, उत्तर प्रदेश | 108    | 17             | –       |

| सोजत, राजस्थान   | 150    | 13             | 25      |

| धनाना धाम, हरियाणा| 339  | 16             | 0       |

परमेश्वर कबीर बंदी छोड़ जी के 507वें निर्वाण दिवस” पर ऑनलाइन प्रसारण 

“परमेश्वर कबीर बंदी छोड़ जी के 507वें निर्वाण दिवस” के उपलक्ष्य में जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज के सत्संग का विशेष प्रसारण 8 फरवरी 2025 को सुबह साधना टीवी पर किया गया । इस कार्यक्रम को Youtube- Sant Rampal Ji Maharaj, Facebook – Spiritual Leader Saint Rampal Ji Maharaj पर भी प्रसारित किया गया । जो उपरोक्त कार्यक्रमों व्यक्तिगत रूप से नहीं जा पाए उन्होंने कार्यक्रम में ऑनलाइन सम्मिलित होकर परमात्मा कबीर साहेब के सतज्ञान को जानकर आध्यात्मिक विकास का लाभ उठाया ।  

कैसे अर्जित करें तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज का सतज्ञान?

“परमेश्वर कबीर बंदी छोड़ जी के 507वें निर्वाण दिवस” के अवसर पर आप संत रामपाल जी महाराज द्वारा रचित पवित्र पुस्तकें पढ़कर तत्वज्ञान प्राप्त कर सकते हैं:

1. ज्ञान गंगा

2. जीने की राह

संत रामपाल जी महाराज App डाउनलोड करें: JagatguruRampalJi.org

निःशुल्क नाम दीक्षा लेने के लिए संपर्क करें: 8222880541

पवित्र पुस्तकें मंगवाने के लिए WhatsApp करें: 7496801825

संत रामपाल जी महाराज के प्रवचन देखें:

• साधना टीवी: शाम 07:30 – 08:30

• ईश्वर टीवी: सुबह 06:00 – 07:00

• श्रद्धा MH1: दोपहर 02:00 – 03:00

Share This Article
Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy2
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
BySA News
Follow:
Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.
Previous Article Implications of the Shift of the Earth’s Magnetic North Pole Implications of the Shift of the Earth’s Magnetic North Pole
Next Article Delhi Election 2025 Delhi Election 2025:Kejriwal Accepts Defeat as BJP Marks a Resounding Victory in Delhi after 26 years
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Sant-Rampal-Ji-App-ads

Popular Posts

AI’s impact on creative industries: A double edged-sword

With the recent development in the capabilities of Gen AI, the role of AI in…

By SA News

SSC शिक्षक आंदोलन का परिणाम: क्या बदलेगी भर्ती प्रणाली?

31 जुलाई 2025 को दिल्ली के जंतर मंतर पर हुए SSC शिक्षक और छात्र आंदोलन…

By SA News

DMRC Foundation Day 2024: From Shahdara to Stardom: A Journey of Metro’s Transformation

DMRC Foundation Day 2024: The Delhi Metro's foundation story is a remarkable tale of urban…

By SA News

You Might Also Like

पशु बलि क्या यह भक्ति है या अंधभक्ति का परिणा
Spirituality

पशु बलि: क्या यह भक्ति है या अंधभक्ति का परिणाम?

By SA News
आध्यात्मिक जन्म जीवन के मूल उद्देश्य से अवगत होना 
Spirituality

आध्यात्मिक जन्म: जीवन के मूल उद्देश्य से अवगत होना 

By SA News
Dahi Handi 2024 । दही हांडी: श्रीकृष्ण की माखन चोरी की परंपरा और उत्सव का रहस्यमय सच
Spirituality

Dahi Handi 2024 । दही हांडी: श्रीकृष्ण की माखन चोरी की परंपरा और उत्सव का रहस्यमय सच

By SA News
jeene-ki-rah-book-in-brel-lipi
Spirituality

ब्रेल लिपि में प्रकाशित हुई ‘जीने की राह’ पुस्तक | बैंगलोर में 85 पुस्तकें हुईं वितरित

By SA News
SA NEWS LOGO SA NEWS LOGO
600kLike
300kFollow
11.2kPin
151kFollow
523kSubscribe
2.1kFollow

About US


Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.

Top Categories
  • Politics
  • Health
  • Tech
  • Business
  • World
Useful Links
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Copyright Notice
  • Contact Us
  • Official Website (Jagatguru Sant Rampal Ji Maharaj)

© SA News 2025 | All rights reserved.