अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप 2025: भारतीय क्रिकेट के लिए एक और ऐतिहासिक दिन तब आया, जब भारत की अंडर-19 टीम ने 2025 के U -19 T20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया। क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही भारत ने लगातार दूसरी बार यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया और साबित कर दिया कि भारतीय क्रिकेट का भविष्य काफी अच्छा है।
दक्षिण अफ्रीका ने लिया था पहले बल्लेबाजी का फैसला
कुआलालंपुर में खेले गए इस रोमांचक फाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन यह निर्णय उनके लिए गलत साबित हुआ। भारतीय गेंदबाजों ने शुरू से ही शानदार गेंदबाजी की और विपक्षी टीम को खुलकर खेलने का कोई मौका नहीं दिया।
जी त्रिषा ने किया बेहतरीन प्रदर्शन
अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप 2025: भारतीय गेंदबाज जी त्रिषा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके, जबकि अन्य गेंदबाजों ने भी कसी हुई गेंदबाजी की। भारतीय गेंदबाजों के सामने दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज टिक नहीं पाए और पूरी टीम सिर्फ 83 रन पर सिमट गई। यह भारतीय गेंदबाजों की सटीक रणनीति और अनुशासित गेंदबाजी का नतीजा था कि दक्षिण अफ्रीका कोई भी बड़ी साझेदारी नहीं बना सका।
लगातार दूसरी बार भारत बना चैंपियन
अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप 2025: इस खिताबी जीत के साथ ही भारत ने लगातार दूसरी बार U -19 T20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। इस जीत ने भारतीय क्रिकेट की युवा प्रतिभा को दुनिया के सामने लाकर रख दिया है। यह दिखाता है कि भारत में क्रिकेट का भविष्य बेहद उज्ज्वल है और युवा खिलाड़ी अपने दम पर भारत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित करने के लिए तैयार हैं।
भारत की जीत के मायने
भारत की इस शानदार जीत के कई मायने हैं। यह केवल एक ट्रॉफी जीतने की बात नहीं है, बल्कि यह इस बात का प्रमाण है कि भारत में युवा प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। क्रिकेट का खेल भारत में केवल एक खेल नहीं, बल्कि भावना और जुनून है।
अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप 2025: भारत की अंडर-19 T20 टीम ने 2025 वर्ल्ड कप में शानदार खेल दिखाया और पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। यह जीत भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ती है। इस शानदार प्रदर्शन से यह भी साबित होता है कि भारतीय क्रिकेट की जड़ें अब और भी मजबूत हो रही हैं और आने वाले समय में भारत की युवा क्रिकेट टीम और भी ऊंचाइयों को छूने के लिए तैयार है।
जानिए जीवन-मरण के खेल को समाप्त करने की विधि
एक खिलाड़ी अपने खेल में तभी ऊंचाइयों तक पहुंचता है, जब वह कठिन परिश्रम करता है और अपना सारा समय अपने खेल को लक्ष्य बनाकर उसी में समर्पित रहता है। हम जिस लोक में रह रहे हैं, यहां के भगवान ने भी एक खेल बनाया है – जन्म और मृत्यु का, जिसमें हम सभी फंसे हुए हैं।
इस विषय में केवल सतगुरु ही हमें सच्ची जानकारी देते हैं। वे हमें जन्म-मृत्यु रूपी इस खेल से मुक्त होने का सही मार्ग बताते हैं और उस अमर स्थान के बारे में समझाते हैं, जहां न जन्म होता है और न मृत्यु, बल्कि संपूर्ण सुख उपलब्ध है।
अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए साधना टीवी पर जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज जी के अनमोल वचन सुनें या हमारे ऐप संत रामपाल जी महाराज पर विजिट करें।