SA NewsSA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
SA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Educational
  • Tech
  • History
  • Events
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Follow US
© 2024 SA News. All Rights Reserved.

Home » Jammu – Kashmir: बेटे का आईएएस बनने  का सपना टूटा, कश्मीर आतंकी हमले में डॉक्टर समेत 7 लोगों की हुई हत्या, 5 लोग हुए घायल

National

Jammu – Kashmir: बेटे का आईएएस बनने  का सपना टूटा, कश्मीर आतंकी हमले में डॉक्टर समेत 7 लोगों की हुई हत्या, 5 लोग हुए घायल

SA News
Last updated: October 22, 2024 1:37 pm
SA News
Share
जम्मू कश्मीर
SHARE

जम्मू कश्मीर के गांदरबल जिले में रविवार रात हुए आतंकी हमले में छः निर्माण मजदूर के साथ-साथ एक डॉक्टर की मौत हो गई है। सूत्रों के मुताबिक सभी मजदूर एक प्राइवेट कंपनी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी, एपीसीओ इंफ्राटेक में कार्यरत थे और एक सुरंग निर्माण स्थल पर काम कर रहे थे। जब शाम के वक्त सभी मजदूर कैंप में खाना खा रहे थे, तब अचानक लाइट बंद हुई। उसके बाद आतंकियों ने कैंप पर अंधाधुंध फायरिंग की। इस वजह से दो मजदूरों की मौके पर मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक फायरिंग करने वाले आतंकियों की संख्या दो थी, ऐसा अनुमान है।

Contents
  • शादी की खुशियों में बाद छाया पिता की मौत का मातम
  • चकनाचूर हुए बेटे के सपने, प्रशासन से लगाई सहायता की  बुहार
  • गुस्साए पीड़ितों ने की आतंकवादियों को ख़त्म करने की मांग
  • पाकिस्तान को फारूक अब्दुल्ला की चेतावनी 
  •  शास्त्रोक्त भक्ति से होगा आतंकवाद का समूल नाश

खबरों के मुताबिक पीड़ितों की पहचान कश्मीर के बडगाम निवासी उम्र 52 डॉक्टर शाहनवाज, पंजाब के गुरदासपुर निवासी गुरमीत सिंह, बिहार निवासी मोहम्मद हनीफ, सेफ्टी मैनेजर फहीम नासिर और कलीम,मध्य प्रदेश निवासी मैकेनिकल मैनेजर अनिल कुमार शुक्ला और जम्मू निवासी डिजाइनर शशि अग्रवाल के रूप में हुई है। हमले में घायल हुए अन्य पांच लोगों का श्रीनगर के एस के आई एम एस अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले की जिम्मेदारी ‘ द रजिस्ट्रेट फ्रंट’ (टी आर एफ) ने ली है।

शादी की खुशियों में बाद छाया पिता की मौत का मातम

बताया जा रहा है कि सिर्फ दो हफ्ते पहले ही 52 वर्षीय डॉक्टर शाहनवाज के घर में खुशियों का माहौल था। जब सैकड़ो व्यक्ति उनकी बेटी के शादी का जश्न मनाने के लिए एकत्रित हुए थे। लेकिन सोमवार को जैसे किसी की नजर लग गई, खुशियां गम में बदल गई।

आतंकी हमले का शिकार हुए डॉक्टर को अंतिम विदाई देने के लिए हजारों लोग जुड़ गए थे।  डॉक्टर के पड़ोसी अली मोहम्मद ने कहा, “यह आसमान से बिजली गिरने जैसा है। परिवार अभी भी शादी का जश्न मना रहा था और अब यह खबर आ गई”। डॉक्टर की बहनों ने कहा कि,” मां बाप के जल्दी गुजर जाने के वजह से उन्होंने ही हमारी परवरिश की, उन्होंने कहा वह हमारे माता और पिता दोनों थे। आज हम अनाथ हो गए”

चकनाचूर हुए बेटे के सपने, प्रशासन से लगाई सहायता की  बुहार

डॉक्टर शाहनवाज डार के बेटे ने सोमवार को पिता के निधन का शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पिता की मौत के साथ-साथ मेरे आई ए एस अधिकारी बनने का सपना भी मर गया। उन्होंने कहा कि अब अपने परिवार की देखभाल की जिम्मेदारी उन पर है और उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि वह उनके सपने को पूरा करने में उनकी मदद करें।

गांव में ए एन आई से बात करते हुए मोहसिन शाहनवाज डार ने कहा मेरे पिता डॉ शहनवाज डार इस क्षेत्र में एक ईमानदार और सम्माननीय व्यक्ति थे। मेरे पिता चाहते थे कि मैं डॉक्टर बनूं लेकिन मैं एक आईएएस ऑफिसर बनना चाहता था। मेरे दादा एक पुलिस इंस्पेक्टर थे और उन्हें मुझ पर भरोसा था कि मैं एक आईएएस ऑफिसर बनूंगा । मेरे पिताजी ने भी मुझे आईएएस बनाने का प्रण लिया था। अब मैं प्रशासन से मेरा सपना पूरा करने में मेरी मदद करने का आग्रह करता हूं।

गुस्साए पीड़ितों ने की आतंकवादियों को ख़त्म करने की मांग

गगनगीर आतंकी हमले की रात पीड़ितों में से एक जम्मू के शशि भूषण अब्रोल के भाई ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए जिम्मेदार आतंकियों को खत्म करने की मांग की। उन्होंने कहा, ”उनके दो बच्चे हैं और वह परिवार का एकमात्र कमाने वाला था”।

पाकिस्तान को फारूक अब्दुल्ला की चेतावनी 

नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने हमले की कड़ी निंदा की और इसका दोष सीधे पाकिस्तान पर मढ़ा। अब्दुल्ला ने कहा, “ यह हमारा बहुत दुर्भाग्य था। गरीब मजदूर और डॉक्टर को मारकर आतंकियों को क्या मिला? क्या उन्हें लगता है कि वह यहां पाकिस्तान बना पाएंगे? हम इसे खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि हम दुख से आगे बढ़ सकें।

मैं पाकिस्तान को बता देना चाहता हूं कि अगर वह भारत के साथ अच्छे संबंध चाहते है तो उन्हें इसे खत्म करना पड़ेगा । कश्मीर पाकिस्तान नहीं बनेगा। अगर वह 75 साल तक पाकिस्तान नहीं बना पाए तो अब कैसे संभव होगा? आतंकवाद को खत्म करने का समय आ गया है अन्यथा परिणाम बहुत गंभीर होगा । अगर वह हमारे निर्दोष लोगों को मार देंगे तो बातचीत कैसे होगी”?

 शास्त्रोक्त भक्ति से होगा आतंकवाद का समूल नाश

शास्त्र अनुसार भक्ति करने से अविद्या विद्या में बदल जाती है, अज्ञानी जानी बन जाता है। फिर वह ज्ञानी व्यक्ति कभी किसी का अहित नहीं कर सकता। इसलिए हमें अपने शास्त्रों का अध्ययन करना चाहिए ताकि हम सही मार्ग पर चलते रहे। जिससे एक दिन हमारा परमात्मा से मिलन संभव हो सके।।

Share This Article
Email Copy Link Print
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
BySA News
Follow:
Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.
Previous Article आत्मविश्वास (Confidence) जीवन का मजबूत आधार, जानिए कुछ टिप्स  आत्मविश्वास (Confidence) जीवन का मजबूत आधार, जानिए कुछ टिप्स 
Next Article History of Space Exploration Time travel through the Space Explorations History of Space Exploration: Time travel through the Space Explorations
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Popular Posts

सच्ची भक्ति बनाम अंधविश्वास: आध्यात्मिक जीवन में संतुलन की आवश्यकता

वर्तमान समय की भक्ति अंधविश्वास बनकर रह गई है। वर्तमान की भक्ति को देखा जाए…

By SA News

सरकार का एक फैसला… सोने की कीमत में आई भारी गिरावट, खरीदारों की भीड़ ने बाजार में लगाई धूम।

सरकार ने सोनेचांदी पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी को 15 प्रतिशत से घटाकर 6 प्रतिशत कर दिया है, जिससे सोने की कीमत में तेज़ी से गिरावट आईबजट के दिन ही सोना 4,000 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होगया था, और इसके बाद कई दिनों तक कीमतों में गिरावट देखी गई सोने की कीमतें 67,000 रुपये प्रति10 ग्राम तक आ गईं, जो पहले 74,000 रुपये के पार थीं। हालांकि, अगस्त में कीमतों में फिर उछाल आया, लेकिन यह अभी भी अपने उच्चतम स्तर से कम है। Gold Demand: बजट के बाद गिरा सोना Gold Demand: कस्टम ड्यूटी में कटौती से ज्वेलर्स के मुनाफे में बड़ा उछाल आ सकता है, जो पहले 17-19 प्रतिशत अनुमानित था, उसे बढ़ाकर 22-25 प्रतिशत कर दिया गया है। यह बदलाव करीब 500-600 बेसिस पॉइंट का है, जो 2024-25 के वित्तीय वर्ष के लिए संशोधित किया गया है। सरकार ने सोनेचांदी पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी को 15 प्रतिशत से घटाकर 6 प्रतिशत कर दिया है, जिससे सोने की कीमत में तेज़ी से गिरावट आईबजट के दिन ही सोना 4,000 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होगया था, और इसके बाद कई दिनों तक कीमतों में गिरावट देखी गई सोने की कीमतें 67,000 रुपये प्रति10 ग्राम तक आ गईं, जो पहले 74,000 रुपये के पार थीं। हालांकि, अगस्त में कीमतों में फिर उछाल आया, लेकिन यह अभी भी अपने उच्चतम स्तर से कम है। Gold Demand: कीमत गिरने से बिक्री में उछाल सोने की कीमत में गिरावट के बाद इसकी बिक्री में तेजी आई हैक्रिसिल की रिपोर्ट केअनुसार, यह कस्टम ड्यूटी में कटौती उस समय की गई है जब ज्वेलर्स शादी और त्योहारी सीजन कीतैयारियों में जुटे हैं सोने की कीमत में कमी के चलते रिटेलर अपने स्टॉक में 5 प्रतिशत तक की वृद्धि करसकते हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भविष्य में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिससेज्वेलर्स को अच्छा मुनाफा होगा।इस रिपोर्ट को 58 ज्वेलर्स के साथ किए गए अध्ययन के आधार पर तैयार किया गया है, जो संगठित क्षेत्र केराजस्व का एक तिहाई योगदान देते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, मौजूदा स्टॉक इन्वेंट्री का मूल्य गिर सकता है, लेकिन इसे भविष्य की अच्छी मांग से पूरा किया जा सकता है। Gold Demand: अभी क्या है सोने का कीमत? वर्तमान में, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमत 71,538 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकिइंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव 71,380 रु. , 22 कैरेट का69,660 Rs , 20 कैरेट का 63,530 Rs , और 18 कैरेट सोने का भाव 57,820 Rs प्रति 10 ग्राम है।…

By SA News

एलन मस्क की “अमेरिका पार्टी”: क्या बदल जाएगी अमेरिका की राजनीति?

5 जुलाई 2025 को एलन मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर)…

By SA News

You Might Also Like

India Post Launches 24-Hour Speed Post With Guaranteed Delivery Across Six Metros
National

India Post Launches 24-Hour Speed Post With Guaranteed Delivery Across Six Metros

By SA News
भारत की 7 प्रमुख नदियाँ और उनके उद्गम व समापन स्थल
National

भारत की 7 प्रमुख नदियाँ और उनके उद्गम व समापन स्थल 

By SA News
Prominent NCP Leader Baba Siddique Shot Dead in Mumbai
National

Prominent NCP Leader Baba Siddique Shot Dead in Mumbai

By SA News
देश में सौर ऊर्जा की चमक के पीछे छुपा सवाल पैनल खराब होने के बाद क्या
National

देश में सौर ऊर्जा की चमक के पीछे छुपा सवाल: पैनल खराब होने के बाद क्या?

By SA News
SA NEWS LOGO SA NEWS LOGO
748KLike
340KFollow
13KPin
216KFollow
1.8MSubscribe
3KFollow

About US


Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.

Top Categories
  • Politics
  • Health
  • Tech
  • Business
  • World
Useful Links
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Copyright Notice
  • Contact Us
  • Official Website (Jagatguru Sant Rampal Ji Maharaj)

© SA News 2025 | All rights reserved.