SA NewsSA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
SA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Educational
  • Tech
  • History
  • Events
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Follow US
© 2024 SA News. All Rights Reserved.

Home » World’s Top 10 Most Dangerous Countries: ये हैं दुनिया के 10 सबसे खतरनाक देश

History

World’s Top 10 Most Dangerous Countries: ये हैं दुनिया के 10 सबसे खतरनाक देश

SA News
Last updated: August 28, 2024 1:06 pm
SA News
Share
World's Top 10 Most Dangerous Countries ये हैं दुनिया के 10 सबसे खतरनाक देश
SHARE

अगर आप विदेश घूमने की योजना बना रहे हैं तो इन दस खतरनाक देशों (World’s Top 10 Most Dangerous Countries) को अपनी लिस्ट से हटा दें तो बहुत ही अच्छा होगा, क्योंकि हाल ही में जारी हुई ग्लोबल पीस इंडेक्स (GPI) की 163 देशों की रैंकिंग में इन 10 देशों को सबसे खतरनाक देश घोषित किया गया है। इन देशों में फैली अशांति, आंतरिक संघर्ष, गृह युद्ध, उग्रवाद, आर्थिक संकट, भुखमरी तथा राजनैतिक अस्थिरता ने इन्हें दुनिया के 10 सबसे खतरनाक देशों (Top 10 Most Dangerous Countries In The World) की श्रेणी में खड़ा कर दिया है। आइए, जानते हैं दुनिया के इन 10 सबसे खतरनाक देशों के बारे में।

Contents
  • ये हैं दुनिया के 10 सबसे खतरनाक देश (World’s Top 10 Most Dangerous Countries)
  • World’s Top 10 Most Dangerous Countries in Hindi
  • निम्न सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर हमारे साथ जुड़िए

ये हैं दुनिया के 10 सबसे खतरनाक देश (World’s Top 10 Most Dangerous Countries)

World’s Top 10 Most Dangerous Countries: वैश्विक शांति सूचकांक 2024 (Global Peace Index 2024) की दुनिया के 10 सबसे खतरनाक देशों की सूची में एक हमारा पड़ोसी देश भी शामिल है। इसलिए हमें विशेष सावधान होने की जरूरत है। तो आइए, जानते हैं दुनिया के 10 सबसे खतरनाक देशों के बारे में जो आपके लिए सुरक्षित नहीं हैं।

Also Read: UNIFIED PENSION SCHEME 2024: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए तोहफा, नई पेंशन योजना के तहत मिलेगी 50% पेंशन!

World’s Top 10 Most Dangerous Countries in Hindi

  1. यमन– इस लिस्ट में 3.397 GPI स्कोर के साथ पहले स्थान पर है यमन। यमन में लंबे समय से राजनैतिक उथल-पुथल चल रही है। 2015 से ही ग्रह युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं। अकाल तथा बीमारियों ने यमन के बुनियादी ढांचे को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है। इस कारण यमन GPI की दुनिया के 10 सबसे खतरनाक देशों की लिस्ट में पहले स्थान पर है।
  2. सूडान– अफ़्रीकी देश सूडान इस लिस्ट में 3.327 GPI स्कोर के साथ दूसरे नम्बर पर है और इसका कारण है – सूडान में फैली आंतरिक अशांति तथा वहाँ के आतंकवादी गिरोह। साल 2024 में सूडान में आंतरिक संघर्ष के कारण 3000 मौतें हुई हैं साथ ही 20 लाख लोग विस्थापित हो चुके हैं।
  3. दक्षिणी सूडान– इस लिस्ट में 3.324 GPI स्कोर के साथ तीसरे नम्बर पर है, अफ़्रीका महाद्वीप का एक और देश दक्षिणी सूडान। दक्षिणी सूडान के हालात भी 2011 के बाद से बदतर बने हुए हैं। दक्षिणी सूडान में राजनैतिक अस्थिरता के साथ नागरिक संघर्ष, आंतरिक अशांति और बाहरी ताकतों का दबाव बना हुआ है।
  4. अफ़गानिस्तान– इस लिस्ट में 3.294 GPI स्कोर के साथ चौथे नम्बर पर है, हमारा ही पड़ोसी देश अफ़गानिस्तान। दशकों के संघर्ष और 2021 के बाद से तालिबान के सत्ता पर काबिज होने के बाद से ही अफ़गानिस्तान के हालात भी कुछ अच्छे नहीं हैं।
  5. यूक्रेन– साल 2022 में रूस के आक्रमण के बाद से ही यूक्रेन के हालात भी ठीक नहीं है। यूक्रेन की सुरक्षा तथा स्थिरता में भी लगातार गिरावट देखी गयी है, साथ ही रूस के साथ युद्ध के कारण यूक्रेन की अर्थव्यवस्था भी अपने निचले स्तर पर है। यूक्रेन का GPI स्कोर 3.280 है।
  6. कांगो गणराज्य– दुनिया में अगर सबसे ज़्यादा गरीबी और भुखमरी की बात हो तो उसमें अफ़्रीका महाद्वीप के देश जरूर होते हैं, कारण है – शिक्षा का अभाव और आंतरिक अशांति। 2 अफ़्रीकी देशों के नाम हम ऊपर देख चुके हैं। इस लिस्ट में अगला अफ़्रीकी देश है, कांगो गणराज्य जो कि इस लिस्ट में 3.264 GPI स्कोर के साथ छठे नम्बर पर है। इस देश में हाल ही में मंकीपॉक्स वायरस ने भी कोहराम मचाया हुआ है।
  7. रूस– 3.249 GPI स्कोर के साथ सातवें नम्बर पर है, दुनिया का सबसे बड़ा देश रूस। यूक्रेन पर आक्रमण के बाद से ही रूस इस लिस्ट में शुमार है। रूस में कुछ समय से संगठित अपराधों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है जिस कारण रूस के सुरक्षा स्तर में गिरावट आई है।
  8. सीरिया- दुनिया के 10 सबसे खतरनाक देशों की लिस्ट बने और उसमें सीरिया का नाम ना हो ऐसा होना कठिन है। 3.173 GPI स्कोर के साथ सीरिया इस लिस्ट में आठवें नम्बर पर बना हुआ है। 2011 के बाद से ही सीरिया में गृह युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं जिसके कारण यहाँ लोग लगातार विस्थापित हो रहे हैं और सीरिया का बुनियादी ढांचा भी ध्वस्त हो गया है।
  9. इजराइल- 3.115 GPI स्कोर के साथ इजराइल दुनिया के 10 खतरनाक देशों की लिस्ट में नौवें नम्बर पर है। इजराइल और फ़िलिस्तीन के संघर्ष के बाद से ही इजराइल पर हमास के हमलों के कारण इजराइल में भी सुरक्षा के स्तर में गिरावट दर्ज की गई है
  10. माली- इस लिस्ट में 3.095 GPI स्कोर के साथ दशवें नम्बर पर है, माली देश। साल 2012 के बाद से ही माली में सशस्त्र संघर्ष चल रहा है, जिस कारण यहाँ अशांति तथा भय का माहौल बना हुआ है। 

■ Also Read: National Sports Day India: क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय खेल दिवस, क्या है इसका इतिहास और थीम?

निम्न सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर हमारे साथ जुड़िए

WhatsApp ChannelFollow
Telegram Follow
YoutubeSubscribe
Google NewsFollow

Share This Article
Email Copy Link Print
What do you think?
Love2
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
BySA News
Follow:
Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.
Previous Article Is Telegram Ban in India क्या भारत में टेलीग्राम पर लग सकता है बैन या यह महज एक अफवाह Is Telegram Ban in India: क्या भारत में टेलीग्राम पर लग सकता है बैन या यह महज एक अफवाह
Next Article From Fields to Podium The Journey of Neeraj Chopra From Fields to Podium: The Journey of Neeraj Chopra
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Popular Posts

The French Revolution: A Transformative Period That Shaped Modern Europe

The French Revolution. It was a name whispered with reverence and fear, conjuring images of…

By SA News

Unveiling Egyptian Pharaohs: Power, Religion, and Legacy

Each one of us remembers the Pyramid of Giza, don't we? We know that these…

By SA News

SpaceX to Launch ISRO’s GSAT-N2 Communication Satellite

SpaceX is gearing up to create history by launching the Indian Space Research Organisation's (ISRO)…

By SA News

You Might Also Like

History Will Absolve Me The Life of Fidel Castro—The Man Who Remade Cuba
HistoryPerson

History Will Absolve Me: The Life of Fidel Castro—The Man Who Remade Cuba

By SA News
नदियाँ और सभ्यताएँ: विकास, समृद्धि एवं प्रगति की कहानी
History

नदियाँ और सभ्यताएँ: विकास, समृद्धि एवं प्रगति की कहानी

By SA News
The Cold War A Global Struggle for Power and Ideology
History

The Cold War: A Global Struggle for Power and Ideology

By SA News
From Barter to Bitcoin How the Evolution of Money Shaped Civilisation
History

From Barter to Bitcoin: How the Evolution of Money Shaped Civilisation and the Future of Value

By SA News
SA NEWS LOGO SA NEWS LOGO
748KLike
340KFollow
13KPin
216KFollow
1.8MSubscribe
3KFollow

About US


Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.

Top Categories
  • Politics
  • Health
  • Tech
  • Business
  • World
Useful Links
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Copyright Notice
  • Contact Us
  • Official Website (Jagatguru Sant Rampal Ji Maharaj)

© SA News 2025 | All rights reserved.