SA NewsSA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
SA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Educational
  • Tech
  • History
  • Events
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Follow US
© 2024 SA News. All Rights Reserved.

Home » भारतीय नागरिकता केवल पेन कार्ड और वोटर आईडी से सिद्ध नहीं होती – गुवाहाटी हाईकोर्ट का बयान

Hindi News

भारतीय नागरिकता केवल पेन कार्ड और वोटर आईडी से सिद्ध नहीं होती – गुवाहाटी हाईकोर्ट का बयान

SA News
Last updated: November 14, 2026 11:47 am
SA News
Share
भारतीय नागरिकता केवल पेन कार्ड और वोटर आईडी से सिद्ध नहीं होती
SHARE

असम के दरांग जिले में एक अनौखा केश मिला। जिसमें एक कुलचन नाम की बेगम खुद को भारतीय असम नागरिक घोषित करने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की। बता दें महिला को 2018 में ‘फाॅरेनर्स ट्रिब्यूनल’ द्वारा विदेशी घोषित कर दिया था। लेकिन महिला ने ट्रिब्यूनल के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की। जिसमें महिला ने ट्रिब्यूनल पर अनेक आरोप लगाएं और अदालत में वोटर आईडी, पेन कार्ड जैसे दस्तावेजों को पेश किया। लेकिन पूरे तौर पर सबूत नहीं मिलने के कारण कोर्ट ने महिला को विदेशी घोषित कर दिया और आगामी जमानत को भी ख़ारिज कर दिया गया। 

Contents
  • पेन कार्ड और वोटर आईडी मामले से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु:- 
  • आखिर क्या है मामला
  • हाईकोर्ट ने खारिज किए बेगम के दस्तावेज
  • बेगम के खिलाफ कार्रवाई
  • आखिर विदेशी लोगों की पहचान कब से हुई

पेन कार्ड और वोटर आईडी मामले से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु:- 

. असम के दरांग जिले की महिला द्वारा भारतीय नागरिक होने के दावे को हाईकोर्ट ने किया ख़ारिज। 

. बेगम द्वारा पेश एनआरसी रसीद को भी गुवाहाटी हाईकोर्ट ने सही नहीं ठहराया। 

. हाईकोर्ट ने महिला के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ‘फाॅरेनर्स ट्रिब्यूनल’ के आदेश को सही बताया। 

. असम में विदेशी लोगों की पहचान 1 जुलाई 2024 से शुरू हुई। 

आखिर क्या है मामला

यह मामला असम के दरांग जिले से संबंधित हैं। जहां एक महिला अपने पेन कार्ड और वोटर आईडी के जरिए अपनी नागरिकता साबित कर रहीं थी। वहीं गुवाहाटी हाईकोर्ट ने महिला के इन दस्तावेजों को सही नहीं माना और अदालत ने ‘फाॅरेनर्स ट्रिब्यूनल’ के उस आदेश को सही माना है जिसमें महिला को विदेशी ठहराया है। 

‘फाॅरेनर्स ट्रिब्यूनल’ ने इस महिला को 2018 में विदेशी घोषित कर दिया था। ट्रिब्यूनल का कहना है कि यह महिला 25 मार्च 1971 के बाद भारत आईं थी। यह मामला कुलचन बेगम को लेकर है। बेगम ने ट्रिब्यूनल के इस आदेश को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की। 

लेकिन बेगम के कुछ दस्तावेजों से भारतीय नागरिकता साबित नहीं हो सकी। जस्टिस कल्याण राय सुराना और सुष्मिता फुकन खाउंड की बेंच ने इस पर 5 नवंबर को फैसला सुनाया था। कोर्ट ने बताया कि महिला के रिश्ते इनके माता-पिता और दादा-दादी से स्पष्ट रूप से साबित नहीं हो पाएं। इस कारण उस आदेश को सही माना जिसमें ट्रिब्यूनल के आदेश 2018 को बेगम ने चुनौती दी थी। 

हाईकोर्ट ने खारिज किए बेगम के दस्तावेज

गुवाहाटी हाईकोर्ट में बेगम ने अपने जन्म की तारीख 25 अप्रैल 1977 बताईं। इसके अलावा अपने दादा-दादी और माता-पिता का नाम भी बताया। साथ ही खुद का पेन कार्ड, 2018 की वोटर आईडी, पिता से जुड़े दस्तावेज, राशन कार्ड भी पेश किए। 

बेगम ने अपने पिता की राजनीतिक पृष्ठभूमि भी बताईं, जिसमें उसके पिता 2009 के लोकसभा चुनाव (बारपेटा सीट), 2011 में विधानसभा चुनाव (बागबर सीट) में उनकी भागीदारी थीं, वहीं इनके पिता 2013 में गुवाहाटी नगर निगम के पार्षद भी रहे थे। 

लेकिन बेंच ने महिला को साफ तौर असम नागरिक नहीं होने का फैसला सुनाया। उन्होंने कहा कि केवल पिता की राजनीतिक पृष्ठभूमि होने से यह स्पष्ट नहीं हो जाता की बेगम इनकी बेटी हैं साथ ही उन्होंने पेश सभी दस्तावेजों को ख़ारिज़ कर दिया। आगे कहां की इनके पिता की पहली बार वोटर आईडी 1997 में जारी हुई थीं जहां इनके पिता की उम्र 50 वर्ष हैं लेकिन पेश सबूतों के आधार पर यह सिद्ध नहीं हो जाता की 1970 से 1997 तक यह परिवार असम में रह रहा हो। साथ ही अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि पेश गए सबूत इस रिश्ते के लिए काफी नहीं है। 

बेगम के खिलाफ कार्रवाई

बेगम ने अपने दस्तावेजों में ‘नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन्स’ (एनआरसी) रसीद भी पेश की थीं लेकिन कोर्ट ने इसे भी सही करार न देते हुए कहा कि ‘फाॅरेनर्स ट्रिब्यूनल’ ने जब फैसला सुनाया तब एनआरसी अपने अंतिम अपडेटेड रजिस्टर प्रकाशित करने पर थीं ।

सभी ओर से कोर्ट का फैसला बेगम की तरफ नहीं था तो उन्होंने और सबूत लाने की मांग रखी लेकिन हाईकोर्ट ने इसे भी मानने से इंकार कर दिया और कहा कि ‘फाॅरेनर्स ट्रिब्यूनल’ के वक्त सबूत देने का उचित समय मिला था। 

बेंच ने महिला के उस दावे को भी ख़ारिज कर दिया जिसमें उसने ट्रिब्यूनल पर बिना सुने फैसला सुनाए जाने का आरोप लगाया था ‌। जबकि रिपोर्ट के मुताबिक 21 जुलाई 2018 को फैसला सुनाए जाने से पहले 20 जुलाई 2018 को दोनों पक्षों के बीच उचित बातचीत सुनीं गई थी। 

बेगम के खिलाफ 2000 इललीगल माइग्रेंट्स (डिटरमिनेशन बाय ट्रिब्यूनल) एक्ट, 1983 के तहत कार्यवाही शुरू हुई थी। ट्रिब्यूनल के खिलाफ पक्के सबूत न पेश करने के कारण कोर्ट ने महिला की आखिरी जमानत 18 जुलाई 2022 को रद्द कर दिया। 

आखिर विदेशी लोगों की पहचान कब से हुई

असम में विदेशी लोगों की पहचान ‘इमिग्रेंट्स (एक्सपल्शन फ्राॅम असम) एक्ट, 1950 के तहत शुरू किया गया। 

विधानसभा में दिए गए लिखित जवाब में सरकार ने बताया कि 1 जुलाई 2024 से 30 जून 2026 तक विदेशी लोगों की पहचान हुई जिसमें 193 लोगों को बांग्लादेश भेजा गया। 

इसमें से 67 को 1950 कानून के तहत भेंजा गया और बाकी शेष बचे 126 को अन्य तरीकों से भेजा गया।

Share This Article
Email Copy Link Print
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
BySA News
Follow:
Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.
Previous Article Modi Inaugurates COSMOS-Mysuru Planetarium, Calls It A New Milestone For India’s Scientific Journey
Next Article उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड, 15 नवंबर से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार! दिल्ली-NCR में गिरेगा तापमान, हिमालयी राज्यों में बर्फबारी और तूफान का अलर्ट!
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Popular Posts

भारतीय वायुसेना का नया अंतरिक्ष कवच: ₹2,563 करोड़ का GSAT-7C सैटेलाइट क्यों है खास?

GSAT-7C Satellite: युद्ध में केवल ताकतवर लड़ाकू विमान और मिसाइलें होना ही काफी नहीं है।…

By SA News

Big Relief to Farmers Struggling with Flood in Dhanana 1 and 2: Assistance Reached Under the Guidance of Sant Rampal Ji Maharaj

The historic Dhanana village of Bhiwani district of Haryana, which was once known for its…

By SA News

आसमान से जुड़ता इंटरनेट: भारत में सैटेलाइट इंटरनेट का भविष्य

कुछ साल पहले तक यह केवल सपना जैसा लगता था कि सैटेलाइट से सीधा इंटरनेट…

By SA News

You Might Also Like

इंदौर में नशामुक्त भारत का संकल्प: अंतर्राष्ट्रीय ADDICON–2025 सम्मेलन में मनोचिकित्सक व नशा विशेषज्ञ की चर्चा  
Hindi News

इंदौर में नशामुक्त भारत का संकल्प: अंतर्राष्ट्रीय ADDICON–2025 सम्मेलन में मनोचिकित्सक व नशा विशेषज्ञ की चर्चा  

By SA News
NMMS 2025:  छात्रवृत्ति का सुनहरा अवसर 
Hindi News

NMMS 2025:  छात्रवृत्ति का सुनहरा अवसर 

By SA News
%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A3 %E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B8 %E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82 %E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80%E0%A4%A8 %E0%A4%8F%E0%A4%A8%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%9C%E0%A5%80 %E0%A4%95%E0%A5%80 %E0%A4%AD%E0%A5%82%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%BE %E0%A5%A4 %E0%A4%B8%E0%A5%8C%E0%A4%B0 %E0%A4%8A%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%9C%E0%A4%BE %E0%A4%B8%E0%A5%87 %E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%B6%E0%A4%A8 %E0%A4%B9%E0%A5%8B%E0%A4%A4%E0%A5%87 %E0%A4%97%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%B5
Hindi News

ग्रामीण विकास की नई दिशा : ग्रीन एनर्जी से रोशन होते गांव

By SA News
गाजा पीस प्लान: हमास ने ट्रम्प का प्रस्ताव माना, लेकिन क्यों अभी खत्म नहीं होगी जंग?
Hindi News

ट्रम्प पीस प्लान पर हमास तैयार, लेकिन शर्तों ने बढ़ाई टेंशन

By Parav Choudhary
SA NEWS LOGO SA NEWS LOGO
748KLike
340KFollow
13KPin
216KFollow
1.8MSubscribe
3KFollow

About US


Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.

Top Categories
  • Politics
  • Health
  • Tech
  • Business
  • World
Useful Links
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Copyright Notice
  • Contact Us
  • Official Website (Jagatguru Sant Rampal Ji Maharaj)

© SA News 2027| All rights reserved.