SA NewsSA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
SA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Educational
  • Tech
  • History
  • Events
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Follow US
© 2024 SA News. All Rights Reserved.

Home » समुद्र के अंदर इंटरनेट केबल कैसे काम करती है? जानें पूरी प्रक्रिया

Hindi News

समुद्र के अंदर इंटरनेट केबल कैसे काम करती है? जानें पूरी प्रक्रिया

SA News
Last updated: October 27, 2026 9:27 am
SA News
Share
समुद्र के अंदर इंटरनेट केबल कैसे काम करती है? जानें पूरी प्रक्रिया
SHARE

आज के डिजिटल युग में इंटरनेट हमारी जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है और बनता ही जा रहा है। ह्म मोबाइल पर वीडियो देखते है, सोशल मीडिया चलाते हैं, ऑनलाइन पढ़ाई करते है और कुछ ही सेकंड्स में दुनिया के किसी भी कोने में मेसेजस भेज सकते हैं। लेकिन भारत से अमेरिका या यूरोप भेजा गया डेटा हजारों किलोमीटर की दूरी तय करके इतनी तेज कैसे पहुंचता है? यह सब आसानी और इतनी फास्ट एक महत्वपूर्ण तकनीक के कारण हो पाता है, जिसे समुद्र के अंदर बिछाई जाने वाली इंटरनेट केबल (Submarine Internet Cable) कहा जाता है।

Contents
  • समुद्र के अंदर इंटरनेट केबल क्या होती है
  • समंदर की गहराइयों में दौड़ता इंटरनेट: सबमरीन केबल्स का पूरा सच 
  • समंदर के नीचे डेटा कैसे तैरता है
  • गहरे पानी में हजारों किलोमीटर लंबी केबल कैसे बिछाई जाती है
  • अगर समंदर के भीतर केबल कट जाए तो क्या इंटरनेट ठप हो जाता है
  • भारत की डिजिटल रफ्तार के लिए ये केबल्स क्यों जरूरी हैं
  • तकनीकी विकास के साथ आध्यात्मिक ज्ञान का महत्व

दुनिया के अलग-अलग देशों को इंटरनेट से जोड़ने के लिए इन केबलों की बड़ी भूमिका है। ये समुद्र की गहराई में बिछाई जाती है और महाद्वीप के बीच डेटा पहुंचाने का काम करती हैं। आइये, आसान भाषा में समझते हैं कि समुद्र के अंदर इंटरनेट की केबल कैसे काम करती है, इसे कैसे बिछाया जाता है और यह तकनीक हमारे लिए क्यों जरूरी है।

समुद्र के अंदर इंटरनेट केबल क्या होती है

समुद्र के अंदर इंटरनेट केबल एक विशेष प्रकार की लंबी केबल होती है, जिसमें मुख्य रूप से ऑप्टिकल फाइबर (Optical Fiber) का इस्तेमाल किया जाता है। यह कांच या विषय प्रकार के पारदर्शी पदार्थ से बने बेहद पतले रेशों के माध्यम से डेटा को प्रकाश के संकेतों के रूप में भेजती है। इन केबलों को समुद्र के तल में बिछाया जाता है, ताकि अलग-अलग देशों के इंटरनेट नेटवर्क आपस में जुड़ सकें। उदाहरण के लिए, जब भारत में बैठा कोई व्यक्ति अमेरिका की वेबसाइट खोलता है, तो उसके डेटा का एक हिस्सा समुद्र के नीचे बिछी केबलों के नेटवर्क से होकर गुजर सकता है। ये केबल सामान्य तारों की तरह दिखाई दे सकती है, लेकिन इनके अंदर कई तकनीकी परतें होती है। इनमें फाइबर ऑप्टिकल रेशे, सुरक्षा देने वाली परतें और जरूरत के अनुसार धातु के तार तथा मज़बूत बाहरी आवरण शामिल हो सकते है। समुद्र के उथले और जोखिम वाले हिस्सों ने केबल को अतिरिक्त सुरक्षा दी जाती है।

समंदर की गहराइयों में दौड़ता इंटरनेट: सबमरीन केबल्स का पूरा सच 

हम जब भी फोन पर एक क्लिक में विदेश में बैठे दोस्त से वीडियो कॉल करते हैं या अमेरिका के किसी सर्वर से 4K वीडियो स्ट्रीम करते हैं, तो लगता है कि सब कुछ बादलों यानी ‘क्लाउड’ और सैटेलाइट से हो रहा है। पर सच तो यह है कि 95% से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय इंटरनेट आसमान से नहीं, बल्कि समंदर के अंधेरे और ठंडे पानी में बिछी पतली तारों के जरिए हम तक पहुंचता है। इंसानी बालों जितनी महीन कांच की ये डोरियां महाद्वीपों को आपस में जोड़कर पूरी दुनिया को पलक झपकते ही ऑनलाइन ले आती हैं।

समंदर के नीचे डेटा कैसे तैरता है

जब आप ब्राउज़र में कोई विदेशी वेबसाइट खोलते हैं, तो आपका डिवाइस उस डेटा को तुरंत डिजिटल कोड में बदल देता है। इसके बाद नेटवर्क उपकरण इस डेटा को बिजली के सिग्नल से हटाकर लेजर लाइट के तेज झोकों (पल्स) में तब्दील कर देते हैं। यही प्रकाश समंदर के नीचे बिछे फाइबर ऑप्टिक केबल के अंदर शीशे की दीवारों से टकराते हुए रोशनी की रफ्तार से दौड़ पड़ता है। हजारों किलोमीटर के लंबे सफर में जब रोशनी धीमी पड़ने लगती है, तो रास्ते में लगे खास एम्पलीफायर उसे दोबारा ताकत देते हैं। जैसे ही यह प्रकाश समंदर के दूसरे छोर पर बने लैंडिंग स्टेशन पहुंचता है, वहां लगे सिस्टम इसे वापस डेटा में बदलकर आपकी स्क्रीन पर ले आते हैं।

गहरे पानी में हजारों किलोमीटर लंबी केबल कैसे बिछाई जाती है

समंदर के सीने पर हजारों किलोमीटर लंबी केबल बिछाना इंजीनियरिंग का ऐसा करिश्मा है, जिसमें करोड़ों का खर्च और महीनों की मेहनत लगती है। इसके लिए ‘सबमरीन केबल-लेइंग शिप’ नाम के विशालकाय जहाजों का इस्तेमाल होता है। सबसे पहले विशेषज्ञ सोनार तकनीक से समंदर के तल की पूरी जांच करते हैं, ताकि ज्वालामुखी, नुकीली चट्टानों और मलबे से बचा जा सके। इसके बाद सुरक्षित रास्ता तय करके जहाज पर रखे बड़े-बड़े स्पूल से केबल को धीरे-धीरे पानी में उतारा जाता है। गहरे समंदर में केबल तलहटी पर आराम से बैठ जाती है, लेकिन तट के नजदीक जहाजों के लंगर और मछुआरों के जालों से बचाने के लिए रोबोटिक हल की मदद से इसे जमीन के अंदर कई फीट नीचे गाड़ दिया जाता है। आखिर में इसे तटीय स्टेशनों से जोड़कर सिस्टम लाइव कर दिया जाता है।

अगर समंदर के भीतर केबल कट जाए तो क्या इंटरनेट ठप हो जाता है

केबल को स्टील और प्लास्टिक की कई मजबूत परतों से ढका जाता है, फिर भी गहरे पानी में हादसे हो जाते हैं। कभी किसी बड़े जहाज का लंगर इसमें उलझ जाता है, कभी पानी के नीचे भूकंप आता है, तो कभी शार्क जैसी मछलियां दांत गड़ा देती हैं। अच्छी बात यह है कि केबल कटते ही पूरे देश का इंटरनेट बंद नहीं होता, क्योंकि कंपनियां ट्रैफिक को तुरंत दूसरे रास्तों और वैकल्पिक केबलों पर मोड़ देती हैं। हालांकि, ऐसे वक्त में इंटरनेट की स्पीड थोड़ी धीमी जरूर हो सकती है। इसके बाद मरम्मत करने वाले जहाज समंदर में उस सटीक जगह पहुंचते हैं, पानी के नीचे रोबोट भेजकर टूटे सिरों को खींचकर ऊपर जहाज पर लाते हैं, कांच के रेशों को दोबारा जोड़ते हैं और केबल को वापस तलहटी में सुरक्षित रख देते हैं।

भारत की डिजिटल रफ्तार के लिए ये केबल्स क्यों जरूरी हैं

भारत जैसे तेजी से बढ़ते डिजिटल देश के लिए समंदर की ये केबल्स जीवनरेखा की तरह हैं। मुंबई और चेन्नई जैसे तटीय शहरों में बने इंटरनेशनल लैंडिंग स्टेशन देश को यूरोप, मिडिल ईस्ट और दक्षिण-पूर्व एशिया से सीधे जोड़ते हैं। जब आप इंस्टाग्राम पर विदेशी रील देखते हैं, यूट्यूब पर कंटेंट कंज्यूम करते हैं या मल्टीनेशनल कंपनियों में रिमोट वर्क करते हैं, तो डेटा इन्हीं लैंडिंग स्टेशनों से होकर गुजरता है। ऑनलाइन बैंकिंग, शेयर बाजार का विदेशी लेनदेन, बड़े डेटा सेंटर्स और आज की आधुनिक एआई तकनीक का सुचारु रूप से चलना भी पूरी तरह से इन्हीं अंतरराष्ट्रीय सबमरीन केबल्स की तेज रफ्तार पर टिका हुआ है।

यह भी पढ़ें: Solar Brick: अब दीवारें भी बनाएंगी बिजली, BIPV तकनीक से बनेंगे स्मार्ट एनर्जी भवन

अगली बार जब आप फोन पर स्क्रीन स्वाइप करें और कोई विदेशी पेज पलक झपकते ही खुल जाए, तो याद रखिएगा कि आपका डेटा बादलों में नहीं तैर रहा था। वह चंद सेकंड के अंदर हजारों किलोमीटर गहरे समंदर की अंधेरी गहराइयों में बिछी कांच की एक पतली तार से दौड़ते हुए आपके हाथ तक पहुंचा है। यही खामोश तकनीक आज हम सभी को एक-दूसरे से जोड़े रखे हुए है। 

तकनीकी विकास के साथ आध्यात्मिक ज्ञान का महत्व

आज विज्ञान और तकनीक ने मनुष्य के जीवन को बहुत आसान बना दिया है। समुद्र के अंदर बिछी इंटरनेट केबल इसका एक उदाहरण है, जिसके माध्यम से हजारों किलोमीटर दूर बैठे लोग आपस में जुड़ सकते हैं। लेकिन संत रामपाल जी महाराज जी के ज्ञान के अनुसार, मनुष्य के जीवन में केवल भौतिक सुविधाओं और तकनीकी प्रगति का ही महत्व नहीं है, बल्कि पूर्ण परमात्मा की प्राप्ति और मोक्ष का मार्ग जानना भी आवश्यक है। इंटरनेट के माध्यम से हम दुनिया की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करने के लिए शास्त्रों के सही ज्ञान को समझना जरूरी है। 

संत रामपाल जी महाराज जी कबीर साहेब जी की वाणी और शास्त्रों के आधार पर मनुष्य को सतभक्ति का मार्ग बताते हैं। उनके अनुयायियों के अनुसार, जिस प्रकार इंटरनेट केबल अलग-अलग देशों को जोड़ती है, उसी प्रकार सच्चा आध्यात्मिक ज्ञान मनुष्य को परमात्मा की भक्ति से जोड़ने का माध्यम बन सकता है। इसलिए तकनीकी विकास के साथ-साथ मनुष्य को अपने जीवन के वास्तविक उद्देश्य, सदाचार, मानवता और सतभक्ति पर भी ध्यान देना चाहिए, ताकि उसका जीवन भौतिक प्रगति के साथ आध्यात्मिक उन्नति की दिशा में भी आगे बढ़ सके। वर्तमान समय मे केवल संत रामपाल जी महराज जी सतभक्ति दे रहे है जिससे हमारा पूर्ण मोक्ष हो सकता है। अधिक जानकारी के लिए गूगल प्ले स्टोर से Sant Rampal Ji Maharaj App   डॉउनलोड करें।

Share This Article
Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
BySA News
Follow:
Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.
Previous Article बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा: 28 अक्टूबर को आंध्र तट पर पहुंचने की आशंका, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
Next Article मैंग्रोव समुद्री तूफानों से कैसे बचाते हैं जानिए इनके फायदे मैंग्रोव समुद्री तूफानों से कैसे बचाते हैं? जानिए इनके फायदे
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Popular Posts

World Suicide Prevention Day 2025 । विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस : क्या हम अपनी नासमझी से खो रहे हैं अनगिनत जिंदगियाँ? जानें इस दिन का असली मकसद

वर्ल्ड सुसाइड प्रिवेंशन डे (World Suicide Prevention Day in Hindi), जो हर साल 10 सितंबर…

By SA News

आवारा कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगाईं रोक

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को आवारा कुत्तों पर सख्ती दिखाते हुए एक बड़ा फैसला लिया।…

By SA News

Honda and Nissan Announce Merger: Planning Something Big

Honda and Nissan, two of Japan’s top automakers, plan to merge by 2026 to form…

By SA News

You Might Also Like

दहेज के 5 लाख रुपये ठुकराकर एक शिक्षित दूल्हे ने पेश की मिसाल, दिया समाज को सशक्त संदे
Hindi News

दहेज के 5 लाख रुपये ठुकराकर एक शिक्षित दूल्हे ने पेश की मिसाल, दिया समाज को सशक्त संदेश

By SA News
फैशन उद्योग का पानी संकट: एक टी-शर्ट बनाने में खर्च होता है 2,700 लीटर पानी
Hindi News

फैशन उद्योग का पानी संकट: एक टी-शर्ट बनाने में खर्च होता है 2,700 लीटर पानी

By SA News
126% का झटका: अमेरिकी शुल्क से भारत के सौर ऊर्जा निर्यात पर संकट की दस्तक
Hindi News

126% का झटका: अमेरिकी शुल्क से भारत के सौर ऊर्जा निर्यात पर संकट की दस्तक

By SA News
जीवाश्म ईंधन वाहन बनाम विद्युत वाहन तुलनात्मक विश्लेषण
Hindi News

जीवाश्म ईंधन वाहन बनाम विद्युत वाहन: तुलनात्मक विश्लेषण

By SA News
SA NEWS LOGO SA NEWS LOGO
748KLike
340KFollow
13KPin
216KFollow
1.8MSubscribe
3KFollow

About US


Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.

Top Categories
  • Politics
  • Health
  • Tech
  • Business
  • World
Useful Links
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Copyright Notice
  • Contact Us
  • Official Website (Jagatguru Sant Rampal Ji Maharaj)

© SA News 2027| All rights reserved.