SA NewsSA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
SA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Educational
  • Tech
  • History
  • Events
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Follow US
© 2024 SA News. All Rights Reserved.

Home » वो अजीब अंधविश्वास जिन पर हम आज भी चुपचाप यकीन करते हैं

Spirituality

वो अजीब अंधविश्वास जिन पर हम आज भी चुपचाप यकीन करते हैं

SA News
Last updated: July 22, 2026 11:54 am
SA News
Share
वो अजीब अंधविश्वास जिन पर हम आज भी चुपचाप यकीन करते हैं
SHARE

कई ऐसे अंधविश्वासों का पालन हम अक्सर तार्किक होने का दिखावा करते-करते जाने-अनजाने में करते हैं जो हमारी संस्कृति और परवरिश का हिस्सा बन गए हैं, हालाँकि हर परंपरा को बिना सोचे-समझे मानना उचित नहीं है। लेकिन क्या इन मान्यताओं में सचमुच कोई शक्ति है, या फिर हमारी आदतों, डर और परंपराओं का असर हैं? आइए, उन अजीब अंधविश्वासों की दुनिया में चलते हैं जिन पर हम आज भी चुपचाप यकीन करते हैं।

Contents
  • बिल्ली का रास्ता काटना: अंधविश्वास के पीछे का सच
  • परीक्षा और दही-चीनी: गुड लक या सिर्फ एक वैज्ञानिक स्ट्रेस-बूस्टर
  • छींक, नज़र लगना और अन्य मान्यताएँ
  • हम आज भी अंधविश्वासों पर विश्वास क्यों करते हैं?
  • भ्रम का मानसिक कवच और संत रामपाल जी का तत्वज्ञान
  • डर से समझदारी की ओर: एक अंतिम विचार
  • FAQs

बिल्ली का रास्ता काटना: अंधविश्वास के पीछे का सच

बिल्ली का रास्ता काटना मुख्य रूप से एक अंधविश्वास है। जब लोग पुराने जमाने में बेलगाड़ी से रात के समय सफर करते थे। तो रास्ता पतला होने के कारण जंगली बिल्लियों की चमकती आँखों को देखकर पशु डर जाते थे। इसी डर की वजह से थोड़ी देर रुक जाते थे। जिसे बाद में लोगों ने अपशकुन मान लिया।  इसके अलावा यह एक मनगढ़ंत मान्यता है और इसका कोई तार्किक या वैज्ञानिक आधार नहीं है। 

परीक्षा और दही-चीनी: गुड लक या सिर्फ एक वैज्ञानिक स्ट्रेस-बूस्टर

भारतीय संस्कृति में परीक्षा से पहले दही-चीनी का सेवन शुभ माना जाता है। लेकिन परीक्षा से पहले दही खाने से पेट को ठंडक और शांति मिलती है, जो कि परीक्षा के तनाव और घबराहट को कम करता है, जबकि चीनी तुरंत मस्तिष्क को काम करने के लिए ऊर्जा (ग्लूकोज) प्रदान करती है।

Also Read: सच्ची भक्ति बनाम अंधविश्वास: आध्यात्मिक जीवन में संतुलन की आवश्यकता

साथ ही, दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स पाचन को सही रखते हैं। बच्चों को तनाव के कारण अक्सर परीक्षा के समय पेट दर्द या एसिडिटी की समस्या हो जाती है, जिससे दही-चीनी राहत देती है। यह परंपरा भाग्य नहीं बदलती, बल्कि मानसिक रूप से आश्वस्त करने में मदद कर सकती है, आपके मनोबल और आत्मविश्वास को बहुत मजबूत करती है ताकि बच्चे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

छींक, नज़र लगना और अन्य मान्यताएँ

चाहे घर से निकलते समय छींक आने की बात हो, काला टीका लगाने की बात हो या रात में नाखून न काटने की बात हो, ये चीजें हमारे जीवन का एक हिस्सा बन चुकी हैं। ये मान्यताएँ मौखिक परंपराओं और बड़ों के आदर के कारण पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलती आ रही हैं। पहले इन मान्यताओं के पीछे कुछ बातें छिपी थीं, जैसे:

  • पहले बिजली न होने के कारण रात में उंगली कटने के डर से नाखून काटने से मना किया जाता था।
  • घर के बने काजल में घी और कपूर मिलाया जाता था, जो आँखों को संक्रमण से बचाता है और ठंडक देता है।
  • अचानक तापमान या धूल-कणों में बदलाव के कारण छींक आना सामान्य शारीरिक प्रतिक्रिया है। प्राचीन काल में स्वच्छता या स्वास्थ्य कारणों (जैसे एलर्जी या सर्दी) से कुछ देर रुकने की सलाह दी जाती थी ताकि शरीर सामान्य हो जाए और बीमारी आगे न फैले।

लोगों ने इन चीजों का कड़ाई से पालन करवाने हेतु इसे आलौकिक डर, शकुन-अपशकुन या भाग्य जैसी चीजों से जोड़ दिया, जिससे यह हमारे दिनचर्या का अटूट हिस्सा बन गया। इन्हीं सब कारणों से आज के डिजिटल समय में भी यह हमारे जीवन का हिस्सा है।

हम आज भी अंधविश्वासों पर विश्वास क्यों करते हैं?

आज के समय में भी हम अंधविश्वासों पर विश्वास करते हैं क्योंकि ये हमारे जीवन में अनिश्चित परिस्थितियों में नियंत्रण का एक झूठा एहसास प्रदान करते हैं। अनजानी परिस्थितियों और परिणामों से निपटने के लिए, ये हमें मानसिक सांत्वना देते हैं, जिससे हमारी चिंता और दबाव कम हो जाता है।

वहीं, जब हमारा भविष्य अनिश्चित होता है या जीवन में बड़ा तनाव होता है, तो उस डर को कम करने के लिए कई लोग अंधविश्वासों का सहारा लेते हैं। कई बार ऐसा होता है कि जो नियम हम बचपन से अपने माता-पिता और समाज को मानते देखते हैं, वहीं हम भी करने लगते हैं। जिस कारण अंधविश्वास पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ते हैं। 

भ्रम का मानसिक कवच और संत रामपाल जी का तत्वज्ञान

जब हम डर से बचने के लिए इन अंधविश्वासों को अपना ‘मानसिक कवच’ बनाते हैं, तो हम सिर्फ एक अस्थायी समाधान ढूंढ रहे होते हैं। लोग इन अंधविश्वासों की तरफ तभी भागते हैं, जब उसके पास सच्चा आध्यात्मिक ज्ञान नहीं होता। 

पाठकों, गीता जी के अध्याय 16, श्लोक 23 में लिखा है कि “शास्त्रविधि को त्यागकर मनमाना आचरण करने वाले को न तो सुख मिलता है और न ही परम गति।” पाठकों, टोटके कभी स्थायी सुख नहीं दे सकते। इसलिए, इस डर और मानसिक भ्रम से बाहर निकलने का एकमात्र ज़रिया पूर्ण परमात्मा की शास्त्रानुकूल भक्ति और सच्चा आध्यात्मिक ज्ञान है। 

अधिक जानकारी के लिए अवश्य पढ़ें पवित्र पुस्तक ज्ञान गंगा।

डर से समझदारी की ओर: एक अंतिम विचार

अंधविश्वास ने हमारी संस्कृति और दैनिक जीवन में गहराई से अपनी जगह बना ली है। चाहे विज्ञान इन्हें कितना भी नकारता हो, लेकिन हम आज भी इन पर चुपचाप यकीन करते हैं क्योंकि अंधविश्वास या पुरानी मान्यताएँ असल में हमारे दिमाग को तसल्ली देने और डर को कम करने का एक ज़रिया (टूल) हैं।

पाठकों, भले ही इन मान्यताओं के पीछे पुराने ज़माने के व्यावहारिक या वैज्ञानिक कारण थे (जैसे छींक आने पर रुकना या रात में नाखून न काटना), लेकिन आज के आधुनिक युग में इन्हें आँख मूँदकर मानने के बजाय इनके पीछे का सच जानना ज़रूरी है। परंपराओं का सम्मान करना ठीक है, लेकिन अंधविश्वास के डर में जीना सही नहीं है।

FAQs

Q. अंधविश्वास (Superstition) असल में क्या है?

Ans: किसी भी बात पर बिना किसी वैज्ञानिक लॉजिक या सबूत के चुपचाप भरोसा कर लेना ही अंधविश्वास है।

​Q. क्या पढ़े-लिखे लोग भी अंधविश्वासों को मानते हैं?

Ans: हाँ, क्योंकि यह दिमाग में छिपे किसी अनहोनी या रिस्क के डर की वजह से पढ़े-लिखे लोग भी अंधविश्वासों को मानने लगते हैं।

Q. अंधविश्वासों को मानने से कैसे बचें?

Ans: किसी भी बात पर बिना सोचे-समझे भरोसा करने के बजाय उसके पीछे का असली लॉजिक जानें। 

Q. परीक्षा से पहले दही-चीनी खाना क्यों शुभ माना जाता है?

Ans: दही शरीर को ठंडा रखता है और चीनी से तुरंत एनर्जी मिलती है, जिससे एकाग्रता (focus) बढ़ती है।

​Q. रात को नाखून काटने से क्यों मना किया जाता है?

Ans: पहले बिजली न होने के कारण रात में उंगली कटने के डर से नाखून काटने से मना किया जाता था।

Share This Article
Email Copy Link Print
What do you think?
Love1
Sad0
Happy1
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
BySA News
Follow:
Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.
Previous Article दुनिया की महामारियों का इतिहास: ब्लैक डेथ से कोविड-19 तक, इंसानों ने हर संकट से क्या सीखा? दुनिया की महामारियों का इतिहास: ब्लैक डेथ से कोविड-19 तक, इंसानों ने हर संकट से क्या सीखा?
Next Article Digital Payment and UPI Growth in India: Transforming the Future of Cashless Economy Digital Payment and UPI Growth in India: Transforming the Future of Cashless Economy
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Popular Posts

Indian Workers Training AI Robots Sparks Debate on Future of Jobs

Indian workers are increasingly participating in the training of AI-powered robots by recording and demonstrating…

By SA News

Blue Zones of the World: दुनिया की वे अनोखी जगहें जहाँ लोग 100 साल से भी ज्यादा उम्र तक स्वस्थ जीवन जीते हैं

आज की आधुनिक जीवनशैली में जहाँ तनाव, प्रदूषण, अनियमित खानपान और बीमारियाँ तेजी से बढ़…

By SA News

DIGIPIN 2025: India’s Revolutionary 10-Digit Digital Addressing System

Imagine trying to send a parcel into a busy urban alley or a distressed State…

By SA News

You Might Also Like

Magh Mela 2026 in Prayagraj: Viral Sadhus, Major Snan Dates
Spirituality

Magh Mela 2026 in Prayagraj: Viral Sadhus, Major Snan Dates, Apps for Pilgrims and Record Footfall

By SA News
गणेश चतुर्थी 2025 और आदि गणेश: एक गहन आध्यात्मिक विश्लेषण
Spirituality

गणेश चतुर्थी 2025 और आदि गणेश: एक गहन आध्यात्मिक विश्लेषण

By SA News
सच्चे सतगुरू का संग धर्मराय का भय क्यों हो जाता है समाप्त
Spirituality

सच्चे सतगुरू का संग: धर्मराय का भय क्यों हो जाता है समाप्त?

By SA News
संत रामपाल जी महाराज का बोध दिवस: 11 सतलोक आश्रमों में 35 लाख श्रद्धालुओं ने भंडारा किया
Spirituality

संत रामपाल जी महाराज का बोध दिवस: 11 सतलोक आश्रमों में 35 लाख श्रद्धालुओं ने भंडारा किया, अद्भुत आध्यात्मिक समागम का हुआ आयोजन

By SA News
SA NEWS LOGO SA NEWS LOGO
748KLike
340KFollow
13KPin
216KFollow
1.8MSubscribe
3KFollow

About US


Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.

Top Categories
  • Politics
  • Health
  • Tech
  • Business
  • World
Useful Links
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Copyright Notice
  • Contact Us
  • Official Website (Jagatguru Sant Rampal Ji Maharaj)

© SA News 2025 | All rights reserved.