SA NewsSA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
SA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Educational
  • Tech
  • History
  • Events
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Follow US
© 2024 SA News. All Rights Reserved.

Home » Universal Basic Income (UBI) क्या है? जानिए फायदे, चुनौतियां और भारत में इसकी संभावनाएं 

Business

Universal Basic Income (UBI) क्या है? जानिए फायदे, चुनौतियां और भारत में इसकी संभावनाएं 

SA News
Last updated: July 15, 2026 1:05 pm
SA News
Share
Universal Basic Income (UBI) क्या है? जानिए फायदे, चुनौतियां और भारत में इसकी संभावनाएं 
SHARE

Universal Basic Income (UBI): मान लीजिए जैसे कि  सरकार  हर एक नागरिक के बैंक खाते में  हर महीने एक निश्चित मात्रा में पैसा जमा करे, चाहे वह नागरिक नौकरी करता हो या नहीं, धनवान हो या गरीब, किसी सरकारी योजना का लाभार्थी हो या नहीं। इस व्यवस्था को यूनिवर्सल बेसिक इनकम ( UBI) कहा जाता है। UBI का मूल उद्देश्य हर एक नागरिक को न्यूनतम आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है, ताकि वह जीवन यापन के लिए भोजन, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य आवश्यक मूलभूत जरूरतों को सम्मानपूर्वक पूरा कर सके। यह व्यवस्था बिना किसी शर्त के लागू होती है। 

Contents
  • UBI की आवश्यकता क्यों महसूस की जा रही है
  • UBI के संभावित लाभ
  • UBI से जुड़ी चुनौतियां
  • भारत में UBI की संभावनाएं
  • आध्यात्मिकता के साथ समाज सेवा: मानव कल्याण की प्रेरणादायक पहल

इस योजना में लाभार्थी को यह साबित नहीं करना पड़ता कि वह बेरोजगार है, गरीब है या किसी विशेष वर्ग से संबंधित है। इसी कारण इसे सामाजिक सुरक्षा की सबसे सरल प्रक्रिया में से एक माना जाता है। आज दुनिया भर के कई देशों में UBI पर चर्चा तेज हो रही है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), ऑटोमेशन और वर्तमान परिदृश्य में बदलते रोजगार के कारण बाज़ार के विषय पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण बन गए है।

UBI की आवश्यकता क्यों महसूस की जा रही है

वर्तमान में दुनिया तेजी से तकनीकी बदलाव के दौर से गुजर रही है। जहां मशीनें और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अनेक ऐसे कार्य करने लगी हैं जिन्हें पहले इंसान करते थे। इससे कई पारंपरिक नौकरियों पर खतरा बढ़ गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में लाखों लोगों को रोजगार के नए स्वरूप अपनाने होंगे। ऐसे परिदृश्य में जिन लोगों की आय अस्थिर होगी या जिनकी नौकरी समाप्त हो जाएगी, उनके जीवन यापन में लिए UBI एक आर्थिक सुरक्षा कवच का काम कर सकती है। इसके अलावा जो महामारी, प्राकृतिक आपदाओं और आर्थिक मंदी जैसी परिस्थितियों ने भी यह दिखाया कि मानव समाज के कमजोर वर्गों को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना कितना जरूरी है।

UBI के संभावित लाभ

यदि किसी भी देश में सही योजना और वित्तीय संतुलन के साथ UBI लागू कर दिया जाए तो इसके कई सकारात्मक परिणाम सामने आ सकते हैं।

सबसे पहला लाभ गरीबी में कमी का हो सकता है। एक निश्चित आय मिलने से गरीब लोगों की न्यूनतम आवश्यकताएं पूरी होंगी, जिससे अत्यधिक गरीबी का स्तर घट सकता है।

यह भी पढ़ें: भारतीय चुनाव प्रक्रिया: लोकतंत्र, मतदान प्रणाली और वोट 

दूसरा लाभ यह होगा कि लोग अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य और छोटे मोटे काम धन्धे में निवेश करने के लिए प्रेरित हो सकते हैं। कई अध्ययन से पता चलता हैं कि लोग  आर्थिक सुरक्षा मिलने पर अपने भविष्य की बेहतर योजना बना पाते हैं।  UBI महिलाओं, बुजुर्गों और असंगठित क्षेत्र के मज़दूर को भी अधिक आर्थिक स्वतंत्रता प्रदान कर सकता है। इससे मानव समाज में आर्थिक असमानता को कम करने में भी सहायता मिल सकती है।

UBI से जुड़ी चुनौतियां

जहां वर्तमान में UBI के समर्थक इसके अनेक फायदे गिनाते हैं, वहीं इसके सामने कई गंभीर चुनौतियां भी हैं। सबसे बड़ी चुनौती सरकार की इसका वित्तीय भार है। यदि करोड़ों लोगों को हर महीने एक निश्चित राशि दी जाए तो सरकार के बजट पर भारी दबाव पड़ सकता है। इसके लिए कर व्यवस्था, सरकारी खर्च और अन्य योजनाओं में व्यापक बदलाव करने पड़ सकते हैं। दूसरी चिंता यह है कि यदि सरकार के साथ पर्याप्त योजना के बिना UBI लागू की गई तो महंगाई बढ़ने का जोखिम भी सबसे ज्यादा हो सकता है। अधिक नकदी बाजार में आने से वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों पर  भी प्रभाव पड़ सकता है।

कई अर्थशास्त्रियों का मानना है कि यदि बिना किसी शर्त के लोगों को राशी दी जाए तो कुछ लोग रोजगार की तलाश में कम रुचि दिखा सकते हैं। हालांकि इस विषय पर कई देशों के प्रयोगों से मिले परिणाम अलग-अलग रहे हैं।

दुनिया में UBI पर किये प्रयोग जैसे फिनलैंड, कनाडा, अमेरिका के कुछ राज्यों और अन्य देशों में सीमित स्तर पर UBI अथवा इससे मिलती-जुलती योजनाओं का ट्रायल किया गया है। इन ट्रायल से यह सामने आया कि नियमित आर्थिक सहायता मिलने से लोगों के मानसिक तनाव में कमी आई, जीवन की गुणवत्ता बेहतर हुई और कई लोगों ने शिक्षा तथा कौशल विकास पर अधिक ध्यान दिया। हालांकि इन ट्रायल से यह भी स्पष्ट हुआ कि राष्ट्रीय स्तर पर UBI लागू करना केवल सामाजिक ही नहीं बल्कि आर्थिक और प्रशासनिक दृष्टि से भी एक बड़ा निर्णय है।

भारत में UBI की संभावनाएं

भारत जैसे विशाल देश में UBI लागू करना सरकार के लिए आसान कार्य नहीं है। यहां की बड़ी आबादी, सीमित संसाधन और अनेक सामाजिक जनकल्याण योजनाएं पहले से सुचारू हैं। फिर भी समय-समय पर सरकार द्वारा नीति विशेषज्ञों और अर्थशास्त्रियों ने यह सुझाव दिया है कि भविष्य में कुछ वर्गों के लिए या चरणबद्ध तरीके से UBI जैसी व्यवस्था पर विचार किया जा सकता है। भारत में डिजिटल भुगतान, आधार आधारित पहचान और जनधन खातों के विस्तार ने प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT) को पहले से बेहतर मजबूत बनाया है। ऐसे में यदि भविष्य में सरकार द्वारा कोई व्यापक आय सहायता योजना बनाई जाती है तो उसका तकनीकी आधार पहले की तुलना में अधिक मजबूत माना जा सकता है।

Universal Basic Income (UBI) आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने की एक आधुनिक पहल है, जिसका उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवनयापन के लिए आवश्यक राशि उपलब्ध कराना है। यह विचार समाज में आर्थिक असमानता को कम करने और जरूरतमंद तबकों को सम्मानजनक जीवन देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। हालांकि किसी भी ऐसी योजना की सफलता केवल सरकारी नीतियों पर ही नहीं, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग के विस्तार पर भी निर्भर करती है।

आध्यात्मिकता के साथ समाज सेवा: मानव कल्याण की प्रेरणादायक पहल

इसी संदर्भ में पूरे विश्व के लिए  जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज केवल आध्यात्मिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि सामाजिक जीवन में मानव कल्याण को व्यवहारिक रूप देने का संदेश भी देते हैं। उनके मार्गदर्शन में संचालित अन्नपूर्णा मुहिम, किसान मजदूर बचाओ अभियान (फेज-1 एवं फेज-2), रक्तदान, नशामुक्ति अभियान, दहेज मुक्त विवाह (रमैणी) तथा अन्य अनेक सामाजिक सेवा कार्य इस बात का प्रत्यक्ष उदाहरण हैं कि संगठित समाज बिना किसी भेदभाव के जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकता है। इन अभियानों के माध्यम से आपदा प्रभावित किसानों की सहायता, खाद्य सामग्री वितरण, जल निकासी जैसी व्यवस्थाओं और सामाजिक सहयोग की भावना को निरंतर बढ़ावा दिया गया है।

आर्थिक समृद्धि तभी सार्थक बनती है जब उसके साथ नैतिकता, करुणा और मानव सेवा का भाव भी जुड़ा हो। यदि समाज आर्थिक सुरक्षा के साथ आध्यात्मिक जागरूकता, निस्वार्थ सेवा और आपसी सहयोग को भी अपनाए, तो एक अधिक न्यायपूर्ण, संवेदनशील और जनकल्याणकारी व्यवस्था की दिशा में सार्थक कदम बढ़ाए जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप Sant Rampal Ji Maharaj App डॉउनलोड करें।

Share This Article
Email Copy Link Print
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
BySA News
Follow:
Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.
Previous Article How to Organize a Small Kitchen to Maximize Space 25 Smart Storage Ideas That Actually Work How to Organize a Small Kitchen to Maximize Space: 25 Smart Storage Ideas That Actually Work
Next Article प्रोपेगेंडा का इतिहास: जब शब्दों ने युद्ध छेड़े और झूठ ने समाजों को बदल दिया प्रोपेगेंडा का इतिहास: जब शब्दों ने युद्ध छेड़े और झूठ ने समाजों को बदल दिया
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Popular Posts

नेतृत्व क्षमता का विकास: युवाओं के लिए टिप्स

नेतृत्व (लीडरशिप) एक ऐसी कला है, जो किसी समूह, समाज, या संगठन को एक सकारात्मक…

By SA News

E100 in India: Clearing the Confusion on 100% Ethanol Fuel, Flex-Fuel Vehicles, and the Road Ahead

E100 Fuel in India Explained: India's journey toward cleaner and more self-reliant transportation has entered…

By Prashant Chhabra

WhatsApp का नया फीचर: अब बिना Google Drive बैकअप के चैट सुरक्षित

आज के समय में WhatsApp जैसे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा…

By SA News

You Might Also Like

Hindenburg Reports Impact on Indian Financial Markets
Business

Hindenburg Reports: Impact on Indian Financial Markets

By SA News
Union Budget 2024 in Hindi जुलाई में पेश होगा वित्त वर्ष 2024 का बजट
Business

Union Budget 2024 in Hindi: कब पेश होगा वित्त वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट? जिसका सबको है बड़ी बेसब्री से इंतजार

By SA News
India Leads Nagoya Protocol Compliance 56% Global Share
Business

India Becomes Global Leader in Biodiversity Governance: Claims Top Spot in Nagoya Protocol Compliance

By SA News
GST Rate on Selling Used Cars Revised In 55th GST Council Meeting
Business

GST Rate on Selling Used Cars Revised In 55th GST Council Meeting

By SA News
SA NEWS LOGO SA NEWS LOGO
748KLike
340KFollow
13KPin
216KFollow
1.8MSubscribe
3KFollow

About US


Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.

Top Categories
  • Politics
  • Health
  • Tech
  • Business
  • World
Useful Links
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Copyright Notice
  • Contact Us
  • Official Website (Jagatguru Sant Rampal Ji Maharaj)

© SA News 2025 | All rights reserved.