SA NewsSA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
SA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Educational
  • Tech
  • History
  • Events
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Follow US
© 2024 SA News. All Rights Reserved.

Home » बुरी आदतें कैसे छोड़ें और नई कैसे अपनाएं? न्यूरोप्लास्टिसिटी का विज्ञान

Lifestyle

बुरी आदतें कैसे छोड़ें और नई कैसे अपनाएं? न्यूरोप्लास्टिसिटी का विज्ञान

SA News
Last updated: June 24, 2026 11:05 am
SA News
Share
बुरी आदतें कैसे छोड़ें? जानिए आदतें बदलने का वैज्ञानिक तरीका
SHARE

सुबह उठते ही सबसे पहले फोन चलाना या चाय-कॉफी ढूंढना या फिर देर रात तक जागना। हमें लगता है कि आदतें हमारी इच्छा से चलती हैं, लेकिन यह पूरी तरह से न्यूरोलॉजिकल प्रक्रिया है। इस लेख में हम आगे जानेंगे कि दिमाग में आदतें कैसे पक्की होती हैं और विज्ञान की मदद से हम उन्हें कैसे बदल सकते हैं।

Contents
  • ‘हैबिट लूप’ क्या है?
  • 21 दिन का भ्रम बनाम वैज्ञानिक हकीकत
  • न्यूरोप्लास्टिसिटी : दिमाग की सुपरपावर
    • यह कैसे काम करता है? 
  • विज्ञान के अनुसार बुरी आदतों को कैसे बदलें?
  • डोपामाइन की भूमिका और ‘ग्रेटीफिकेशन’
    • दोनों के बीच का संबंध:
      • तत्काल संतुष्टि और डोपामाइन:
      • विलंबित संतुष्टि और डोपामाइन:
  • न्यूरोप्लास्टिसिटी बनाम आध्यात्मिक ज्ञान 
  • FAQs: बुरी आदतें कैसे छोड़ें और नई कैसे अपनाएं? जानिए न्यूरोप्लास्टिसिटी का विज्ञान! 

‘हैबिट लूप’ क्या है?

हैबिट लूप एक ऐसी मनोवैज्ञानिक प्रक्रिया है जिसके द्वारा हमारा दिमाग कोई भी कार्य करने की आदत बनाता है और उसे स्वचालित(Automatic) कर देता है। इसके तीन मुख्य चरण हैं –

संकेत:- संकेत वह चीज है, जो आपके दिमाग को किसी आदत की शुरुआत करने में मदद करती है। यह समय, भावना या फिर किसी भी परिस्थिति के रूप में हो सकता है।

दिनचर्या:- दिनचर्या वह वास्तविक काम है। जो हम संकेत मिलने के बाद करते हैं। यह किसी भी प्रकार की शारीरिक, मानसिक व भावनात्मक क्रिया हो सकती है। 

पुरस्कार:- यह वह फायदा या संतुष्टि है। जो हमें उस काम को करने के बाद मिलती है। जिससे दिमाग को लगता है कि मैंने कुछ अच्छा किया है। फिर उसे दोबारा करने का मन करता है।

21 दिन का भ्रम बनाम वैज्ञानिक हकीकत

समाज में एक भ्रम फैला है कि किसी भी आदत को बनाने में या आदत मिटाने में 21 दिन का समय लगता है। इस पर यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (UCL) की डॉ. फिलिपा लैली (Dr. Phillippa Lally) ने 2009 में एक रिसर्च की। 

इस रिसर्च में पाया गया कि शोध के अनुसार, किसी नई आदत को पूरी तरह से स्वचालित (Automatic) होने में 18 से 254 दिन (औसतन 66 दिन) का समय लगता है। यह व्यक्ति की मानसिक स्थिति और आदत की जटिलता पर निर्भर करता है।

उदाहरण: रोज सुबह एक गिलास पानी पीने या प्रतिदिन (daily) पौधों को पानी देने जैसी आदत जल्दी आदत बन सकती है।

वहीं, हमेशा सच बोलने, समय का सही प्रबंध करने या नियमित (Daily) और अनुशासित (Consistently) पढ़ाई करने जैसी आदतें बनाने में लंबा समय लग सकता है।

न्यूरोप्लास्टिसिटी : दिमाग की सुपरपावर

न्यूरोप्लास्टिसिटी का अर्थ है मस्तिष्क का लचीलापन। हमारा दिमाग कोई फिक्स ढांचा नहीं है। यह प्लास्टिक की तरह लचीला है।

यह कैसे काम करता है? 

  • जब आप कोई नया काम सीखते हैं (जैसे साइकिल चलाना, गिटार बजाना, या नई भाषा सीखना), तो आपका मस्तिष्क न्यूरॉन्स के बीच एक नया रास्ता (Pathway) बनाता है।

उदाहरण: शुरुआत में रास्ता कच्चा होता है, इसलिए आपको वह काम मुश्किल लगता है। लेकिन जब आप बार-बार अभ्यास करते हैं, तो वह रास्ता पक्का और मजबूत हो जाता है। वह काम आपकी आदत बन जाता है और आप उसे बिना सोचे-समझे आसानी से करने लगते हैं।

  • यदि आप किसी कौशल या आदत का अभ्यास करना बंद कर देते हैं, तो मस्तिष्क समझता है कि अब इसकी ज़रूरत नहीं है।

उदाहरण: यदि आपने बचपन में पियानो बजाना सीखा था, लेकिन पिछले 10 सालों से उसे छुआ भी नहीं, तो मस्तिष्क उस पुराने रास्ते (Pathway) को कमजोर कर देगा या मिटा देगा। इसी को हम ‘भूलना’ कहते हैं।

विज्ञान के अनुसार बुरी आदतों को कैसे बदलें?

विज्ञान के अनुसार, पुरानी आदतों के न्यूरल मार्ग लंबे समय तक बने रह सकते हैं, इसलिए उन्हें पूरी तरह मिटाने की बजाय स्वस्थ आदतों से प्रतिस्थापित करना अधिक प्रभावी माना जाता है।  जैसे कि विज्ञान के अनुसार, अपने वातावरण में हैबिट लूप को समझकर रणनीतिक बदलाव करके अपनी बुरी आदतों को कोई भी व्यक्ति आसानी से बदल सकता है। जैसे कि जेम्स क्लियर (Atomic Habits के लेखक) के अनुसार, किसी पुरानी पक्की आदत के तुरंत बाद नई आदत को उसके साथ जोड़ दें।

डोपामाइन की भूमिका और ‘ग्रेटीफिकेशन’

  • डोपामाइन: डोपामाइन हमारे मस्तिष्क का एक रासायनिक संदेशवाहक(Neurotransmitter) है। यह मुख्य रूप से हमें किसी काम को करने की प्रेरणा देता है।
  • ग्रेटीफिकेशन: हमें अपनी किसी इच्छा, जरूरत या लक्ष्य को पूरा करने के बाद जो खुशी मिलती है, उसे ग्रेटिफिकेशन कहते हैं।

उदाहरण: जब आप किसी पसंदीदा मिठाई को देखते हैं, तो डोपामाइन मिठाई खाने की इच्छा और प्रेरणा को बढ़ाता है।

मिठाई को खाने के बाद जो आपको असली खुशी मिलती है। आपको जो सुकून या तृप्ति मिलती है, वही ग्रेटीफिकेशन है।

दोनों के बीच का संबंध:

तत्काल संतुष्टि और डोपामाइन:

फोन पर नोटिफिकेशन की घंटी बजी (डोपामाइन बढ़ा)

↓

आपने तुरंत ऐप खोला और रील देखी (इच्छा पूरी हुई) 

↓

आपको तुरंत मज़ा आया(Instant Gratification)।

नुकसान: यह अनुभव बहुत छोटा और तेज़ होता है। दिमाग को बिना मेहनत के तुरंत बड़ी मात्रा में डोपामाइन की आदत हो जाती है। फलस्वरूप, आप बार-बार फोन उठाने लगते हैं और स्क्रीन एडिक्शन या आलस का शिकार हो जाते हैं।

विलंबित संतुष्टि और डोपामाइन:

आपने परीक्षा में टॉप करने का लक्ष्य बनाया  

↓

आप सोशल मीडिया छोड़कर 4 घंटे पढ़ें (कड़ी मेहनत) 

↓

अच्छे नंबर आने पर जो गहरी और लंबे समय तक रहने वाली खुशी मिली(Delayed Gratification)।

फायदा: यहाँ डोपामाइन आपको तुरंत मज़ा नहीं देता, बल्कि आपको रोज़ थोड़ा-थोड़ा काम करने की प्रेरणा (Motivation) देता है। जब आप अंत में सफल होते हैं, तो एक स्वस्थ और स्थायी संतुष्टि का अहसास होता है।

न्यूरोप्लास्टिसिटी बनाम आध्यात्मिक ज्ञान 

किसी जादू या इच्छाशक्ति से हमारी आदतें नहीं बदलती बल्कि, यह एक न्यूरोलॉजिकल खेल है क्योंकि हैबिट लूप को समझे बिना किसी बुरी आदत को छोड़ने की कोशिश करना गलत है। इसलिए ‘हैबिट लूप’ को समझें और खुद पर सख्त होने के बजाय रोज़ सिर्फ 1% बदलाव लाएं। संत रामपाल जी महाराज जी के द्वारा बताए जा रहे अध्यात्म ज्ञान से लाखों लोगों ने अनेक प्रकार की बुराइयों को छोड़कर एक नया जीवन प्राप्त किया है। 

विज्ञान की मानें तो कोई व्यक्ति अचानक से नशा नहीं छोड़ सकता लेकिन संत रामपाल जी महाराज दिए गए सत मंत्रों के जाप से तुरंत ही नशा त्याग देता है। अधिक जानकारी के लिए संत रामपाल जी महाराज द्वारा लिखित पवित्र पुस्तक जीने की राह अवश्य पढ़ें जो हमारे जीवन को एक नई दिशा देने वाली है।

FAQs: बुरी आदतें कैसे छोड़ें और नई कैसे अपनाएं? जानिए न्यूरोप्लास्टिसिटी का विज्ञान! 

Q.हैबिट लूप क्या है?

Ans :- यह दिमाग में आदत बनने और उसे स्वचालित (Automatic) करने की 3 चरणों वाली एक मनोवैज्ञानिक प्रक्रिया है।

Q.हैबिट लूप के तीन मुख्य चरण कौन से हैं?

Ans:-  संकेत (Cue), दिनचर्या (Routine), और पुरस्कार (Reward)।

Q.आदत की शुरुआत करने वाले ट्रिगर को क्या कहते हैं?

Ans:-  इसे संकेत (Cue) कहते हैं, जो कोई समय, जगह, भावना या स्थिति हो सकती है।

Q.’दिनचर्या’ (Routine) का क्या मतलब है?

Ans :- संकेत मिलने के बाद आप जो असल शारीरिक, मानसिक या भावनात्मक काम करते हैं, वह दिनचर्या है।

Q.विज्ञान के अनुसार बुरी आदत छोड़ने का सबसे आसान नियम क्या है?

Ans:- ‘संकेत’ और ‘पुरस्कार’ को वही रखें, बस बीच की ‘दिनचर्या’ (Routine) को किसी अच्छी आदत से बदल दें।

Share This Article
Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
BySA News
Follow:
Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.
Previous Article वाहन की तेज गति, जीवन की क्षति जानिए यातायात के महत्वपूर्ण नियमों को वाहन की तेज गति, जीवन की क्षति: जानिए यातायात के महत्वपूर्ण नियमों को
Next Article The Call of the Void: ऊंचाई पर खड़े होकर कूदने का ख्याल क्यों आता है The Call of the Void: ऊंचाई पर खड़े होकर कूदने का ख्याल क्यों आता है? जानिए इसका वैज्ञानिक रहस्य
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Popular Posts

From Ideas to Impact: The Art and Science of Business Innovation Management

In today's rapidly evolving market landscape, innovation stands as a cornerstone for business success. Companies…

By SA News

How to Manage All Your Passwords Securely: A Complete Guide

In today’s digital world, almost every aspect of life requires an online account. From banking…

By SA News

Government Fails in Masudpur; Sant Rampal Ji Maharaj Changed the Fate of Farmers With a 5260 Feet Pipeline

ROHTAK (MASUDPUR): The atmosphere in Masudpur village, Kalanaur Tehsil, has transformed today. The chants of…

By SA News

You Might Also Like

मनोविज्ञान से साबित 7 प्रोडक्टिविटी हैक्स – कम मेहनत में ज़्यादा काम
Lifestyle

मनोविज्ञान से साबित 7 प्रोडक्टिविटी हैक्स – कम मेहनत में ज़्यादा काम

By SA News
Types of Farming Major Farming Methods, Features, and Importance
LifestyleUtility

Types of Farming: Major Farming Methods, Features, and Importance

By SA News
How to Wash Your Pillows (Yes, You Really Need To)
Lifestyle

How to Wash Your Pillows (Yes, You Really Need To)

By SA News
Hydrogen Economy – An economy based on hydrogen as a clean fuel
BusinessLifestyle

Hydrogen Economy – An Economy Based on Hydrogen as a Clean Fuel

By SA News
SA NEWS LOGO SA NEWS LOGO
748KLike
340KFollow
13KPin
216KFollow
1.8MSubscribe
3KFollow

About US


Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.

Top Categories
  • Politics
  • Health
  • Tech
  • Business
  • World
Useful Links
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Copyright Notice
  • Contact Us
  • Official Website (Jagatguru Sant Rampal Ji Maharaj)

© SA News 2025 | All rights reserved.