SA NewsSA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
SA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Educational
  • Tech
  • History
  • Events
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Follow US
© 2024 SA News. All Rights Reserved.

Home » जापान की संसद ने साने ताकाइची को देश की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में चुना

Hindi NewsWorld

जापान की संसद ने साने ताकाइची को देश की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में चुना

Poonam
Last updated: October 26, 2025 11:52 am
Poonam
Share
जापान की संसद ने साने ताकाइची को देश की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में चुना
SHARE

21 अक्टूबर को जापान की संसद में साने ताकाइची ने देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनकर एक ऐतिहासिक पल दर्ज किया। इस उपलब्धि के बाद पूरे जापान में खुशी और उत्साह का माहौल है। वर्तमान में जापान एक राजनीतिक संकट के दौर से गुजर रहा है। ऐसे समय में साने ताकाइची ने एक नए सहयोगी दल के साथ गठबंधन समझौता कर देश की राजनीति को स्थिर करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। माना जा रहा है कि यह नया गठबंधन सत्तारूढ़ दल को अधिक प्रभावशाली बनाएगा और देश की नीतियों को राइट-विंग (दक्षिणपंथी) दिशा में ले जाने में अहम भूमिका निभाएगा।

Contents
  • साने ताकाइची जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री से जुड़े मुख्य बिंदु:
  • जापान में साने ताकाइची बनीं पहली महिला प्रधानमंत्री, शिगेरू इशिबा की जगह संभाली
  • साने ताकाइची का राजनीतिक दक्षिणपंथी गठबंधन से खुला सत्ता का रास्ता
  • ड्रमर से लेकर जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने तक का सफर साने ताकाइची
  • साने ताकाइची: जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री

साने ताकाइची जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री से जुड़े मुख्य बिंदु:

1. साने ताकाइची को 21 अक्टूबर 2025 को जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री चुना गया।

2. वह लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) की वरिष्ठ नेता हैं और अब जापान इनोवेशन पार्टी के साथ गठबंधन में हैं।

3. ताकाइची की उम्र 64 वर्ष है और उन्होंने 1993 में अपने गृहनगर नारा से राजनीति की शुरुआत की थी।

4. उन्होंने आर्थिक सुरक्षा, आंतरिक मामलों और लैंगिक समानता जैसे अहम मंत्रालयों का कार्यभार संभाला है।

5. वह मार्गरेट थैचर को अपना आदर्श मानती हैं और शिंजो आबे की रूढ़िवादी नीतियों से सहमत हैं।

6. विदेश नीति में उन्हें चीन के प्रति सख्त और दक्षिण कोरिया के प्रति सतर्क नेता के रूप में जाना जाता है।

जापान में साने ताकाइची बनीं पहली महिला प्रधानमंत्री, शिगेरू इशिबा की जगह संभाली

इस साल जुलाई में लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) को बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। तीन महीने तक चले राजनीतिक विवाद और अस्थिरता के बाद अब साने ताकाइची पूर्व प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा की जगह देश की नई प्रधानमंत्री बनने जा रही हैं। शिगेरू इशिबा केवल एक साल तक ही प्रधानमंत्री पद पर रहे। पिछले मंगलवार को उन्होंने अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद जापान में नए प्रधानमंत्री के लिए रास्ता खुल गया।

साने ताकाइची का राजनीतिक दक्षिणपंथी गठबंधन से खुला सत्ता का रास्ता

साने ताकाइची 64 वर्ष की हैं और वह लंबे समय से एलडीपी (लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी) के दक्षिणपंथी धड़े से जुड़ी रही हैं। अब ताकाइची ने दक्षिणपंथी जापान इनोवेशन पार्टी के साथ एलडीपी का गठबंधन किया है। यही गठबंधन उनके जापान का प्रधानमंत्री बनने का रास्ता बना।

Also Read: बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट: 2029 तक दौड़ेगी मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन, किफायती होगा किराया

बताया जा रहा है कि साने ताकाइची का यह नया गठबंधन अभी संसद के दोनों सदनों में बहुमत के आंकड़े से पीछे है। इसलिए उन्हें किसी भी कानून को पारित कराने के लिए अन्य विपक्षी दलों का समर्थन हासिल करना होगा। यही वजह है कि उनका कार्यकाल अपेक्षाकृत अल्पकालिक हो सकता है।

ड्रमर से लेकर जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने तक का सफर साने ताकाइची

साने ताकाइची एक समय हेवी-मेटल ड्रमर और बाइकर रही हैं। साल 1993 में अपने गृहनगर नारा से पहली बार चुनाव जीतने के बाद उन्होंने आर्थिक सुरक्षा, आंतरिक मामलों और लैंगिक समानता जैसे कई अहम पदों पर कार्य किया।

ताकाइची ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर को अपना राजनीतिक आदर्श मानती हैं और शिंजो आबे के रूढ़िवादी विचारों से पूरी तरह सहमत हैं। उन्हें विदेश नीति के मामलों में कड़ा और दृढ़ नेता माना जाता है।

वह जापान के युद्धकालीन इतिहास पर पुनर्विचार की पक्षधर हैं और यासुकुनी तीर्थस्थल का नियमित रूप से दौरा करती रही हैं । यही वजह है कि उनके ये दौरे अक्सर चीन को नाराज़ कर देते हैं। न्यूज़ एजेंसी एपी के अनुसार, ताकाइची का रुख चीन के प्रति सख्त और दक्षिण कोरिया के प्रति सतर्क माना जाता है।

साने ताकाइची: जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री

Q1. साने ताकाइची कौन हैं?

उतर : साने ताकाइची जापान की एक वरिष्ठ राजनीतिज्ञ हैं, जिन्हें 21 अक्टूबर 2025 को देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने का गौरव प्राप्त हुआ है।

Q2. साने ताकाइची किस पार्टी से जुड़ी हैं?

उत्तर : साने ताकाइची लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) से जुड़ी हैं और हाल ही में उन्होंने जापान इनोवेशन पार्टी के साथ गठबंधन किया है।

Q3. साने ताकाइची की उम्र कितनी है?

उत्तर :  साने ताकाइची की उम्र 64 वर्ष है।

Q4. साने ताकाइची ने राजनीति में कदम कब रखा?

उत्तर: साने ताकाइची ने 1993 में अपने गृहनगर नारा से पहली बार चुनाव जीता और राजनीति में सक्रिय भूमिका निभानी शुरू की।

Q5. प्रधानमंत्री बनने से पहले उन्होंने कौन-कौन से पद संभाले हैं?

उत्तर : साने ताकाइची ने आर्थिक सुरक्षा, आंतरिक मामलों, और लैंगिक समानता जैसे कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों में कार्य किया है।

Share This Article
Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Delhi Government Invites Feedback on Circle Rate Revision to Match Real Market Prices Delhi Government Invites Feedback on Circle Rate Revision to Match Real Market Prices After a Decade
Next Article Alexander Graham Bell, The Story of the Man Who Gave Voice to the World Alexander Graham Bell, The Story of the Man Who Gave Voice to the World: Early Life and Childhood
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Popular Posts

सपनों से वर्दी तक का सफर: IMA Passing Out Parade 2025 में 491 युवा अधिकारी बने भारतीय सेना की नई शक्ति

IMA Passing Out Parade 2025: भारतीय सेना को 13 दिसंबर 2025 को नया नेतृत्व और…

By SA News

Relief to Farmers Troubled by Flood in Danoda Khurd: Assistance Reached Through Annapurna Muhim Under the Guidance of Sant Rampal Ji Maharaj

Danoda Khurd village of Narwana tehsil of Jind district of Haryana was struggling with the…

By SA News

The Algorithmic Mind: How AI is Reshaping Human Psychology, Cognition, and Our Very Sense of Self 

Picture this: A woman in a coffee shop tells you that her AI companion offered…

By SA News

You Might Also Like

लद्दाख में टैंक अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा नदी पार करते समय बढ़ा जलस्तर JCO समेत 5 जवान शहीद
Hindi News

लद्दाख में टैंक अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा, नदी पार करते समय बढ़ा जलस्तर, JCO समेत 5 जवान शहीद

By SA News
India beat Japan to Become the World’s Fourth-Largest Economy
World

India beat Japan to Become the World’s Fourth-Largest Economy

By SA News
Myanmar Civil War: A Deepening Humanitarian Crisis
World

Myanmar Civil War: A Deepening Humanitarian Crisis

By SA News
No More YouTube or Social Media If You’re Under 16 in Australia
World

No More YouTube or Social Media If You’re Under 16 in Australia

By SA News
SA NEWS LOGO SA NEWS LOGO
748KLike
340KFollow
13KPin
216KFollow
1.8MSubscribe
3KFollow

About US


Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.

Top Categories
  • Politics
  • Health
  • Tech
  • Business
  • World
Useful Links
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Copyright Notice
  • Contact Us
  • Official Website (Jagatguru Sant Rampal Ji Maharaj)

© SA News 2025 | All rights reserved.