SA NewsSA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
SA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Educational
  • Tech
  • History
  • Events
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Follow US
© 2024 SA News. All Rights Reserved.

Home » PM मोदी ने किया मिशन सुदर्शन चक्र का ऐलान, भारत को 2035 तक सभी ठिकानों पर मिलेगा सुरक्षा कवच

Hindi News

PM मोदी ने किया मिशन सुदर्शन चक्र का ऐलान, भारत को 2035 तक सभी ठिकानों पर मिलेगा सुरक्षा कवच

SA News
Last updated: August 16, 2025 6:01 pm
SA News
Share
PM मोदी ने किया मिशन सुदर्शन चक्र का ऐलान, भारत को 2035 तक सभी ठिकानों पर मिलेगा सुरक्षा कवच
SHARE

भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने अनेकों महत्वपूर्ण ऐलान किये। इन ऐलानों में भारत की सुरक्षा को देखते हुए उन्होंने ‘मिशन सुदर्शन चक्र’ का ऐलान किया। जिसमें भारत के सभी मुख्य ठिकानों को 2035 तक सुरक्षा कवच मिलेगा। आने वाले 10 वर्षों में पीएम मोदी ने भारत को सुदर्शन चक्र मिशन की तरह एक सुरक्षा कवच देने का ऐलान किया। इस मिशन का नाम सुदर्शन चक्र भगवान श्री कृष्ण के चक्र से लिया गया है जो शत्रुओं का नाश करेगा। यह मिशन भारत की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चलाया गया है। 

Contents
  • पीएम नरेंद्र मोदी के मिशन सुदर्शन चक्र के ऐलान से संबंधित मुख्य बिंदु :- 
  • क्या है सुदर्शन चक्र मिशन
  • आखिर इस मिशन का नाम सुदर्शन चक्र क्यों रखा
  • इस मिशन का उद्देश्य क्या है
  • क्या है मेक इन इंडिया? 

पीएम नरेंद्र मोदी के मिशन सुदर्शन चक्र के ऐलान से संबंधित मुख्य बिंदु :- 

  • सुदर्शन चक्र एक मिशन है जो शत्रुओं द्वारा दागी गई मिसाइलों का प्रतिद्वंद्वी है। 
  • इस मिशन का नाम सुदर्शन चक्र भगवान श्री कृष्ण के चक्र से लिया गया है जो दुश्मनों का नाश करता है। 
  • इस मिशन का मुख्य उद्देश्य है भारत को सुरक्षा कवच प्रदान करना है जो भारत की सभी सार्वजनिक स्थान में सुरक्षा करेगा। 
  • मेक इन इंडिया के तहत पीएम मोदी ने सुदर्शन चक्र मिशन के अनुसंधान, विकास और विनिर्माण के लिए आत्मनिर्भर होने की बात कही। 

क्या है सुदर्शन चक्र मिशन

सुदर्शन चक्र  एक मिशन है जो भारत की सुरक्षा के लिए बनाया गया है। इस मिशन के चलते भारत के सभी सार्वजनिक स्थानों पर एक सुरक्षा कवच देखा जाएगा। पाकिस्तान द्वारा दागी गई मिसाइलों को भारत के S-400 (सुदर्शन चक्र) ने नाकाम कर दिया था। जिसके चलते पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब दुश्मनों के वार को दुरुस्त करने का काम सुदर्शन चक्र मिशन कर रहा है। 

आखिर इस मिशन का नाम सुदर्शन चक्र क्यों रखा

‘सुदर्शन चक्र मिशन’ इस मिशन का नाम भगवान श्री कृष्ण के सुदर्शन चक्र से जोड़ते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि “जैसे भगवान श्री कृष्ण जी का सुदर्शन चक्र सब दुश्मनों का वध कर सुरक्षा करता है वैसे ही यह ‘सुदर्शन चक्र मिशन’ दुश्मनों के वार के लिए एक सुरक्षा कवच बनेगा”।  इस मिशन को भगवान कृष्ण जी के सुदर्शन चक्र से इसीलिए भी जोड़ा गया क्योंकि से जिस प्रकार सुदर्शन चक्र खुद को बिना हानी किये शत्रुओं का नाश कर देता है, वहीं यह मिशन भी शत्रुओं को नाश करेगा और खुद अपने यथा स्थान पर आ जाएगा।

इस मिशन का उद्देश्य क्या है

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सुदर्शन चक्र मिशन की शुरुआत भारत की सुरक्षा को मुख्य रखते हुए की गई। इसका उद्देश्य भारत में उपस्थित दुश्मनों के वार को बेअसर करना तथा भारत की आक्रामक क्षमताओं को बढ़ाना है।  

साथ ही उन्होंने कहा कि “आने वाले 10 वर्षों में भारत को सुदर्शन चक्र का कवच दिया जाएगा जो डिफेंस और एक्शन दोनों मोड पर आधारित होगा।” देश की सुरक्षा के चलते पीएम मोदी ने लड़ाकू जेट विमानों के इंजन का निर्माण भारत में किये जानें की घोषणा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा की आने वाले वर्ष 2035 तक भारत को एक सुरक्षा कवच अर्थात् सुदर्शन चक्र दिया जाएगा जो भारत की सभी सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा करेगा। 

क्या है मेक इन इंडिया? 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेक इन इंडिया का हवाला देकर कहा कि आने वाले समय में भारत शक्तिशाली डिफेंस सिस्टमों को तैयार करेगा। जिसके तहत उन्होंने सुदर्शन चक्र मिशन के बारे में कहा कि यह डिफेंस और एक्शन दोनों पर आधारित होगा। साथ ही युद्ध की स्थिति में वन प्लस स्ट्रैटजी काम करेगी। 

उन्होंने कहा कि, “जब युद्ध में टेक्नोलॉजी का विस्तार हो रहा है, अब देश की सुरक्षा के लिए, देश की नागरिकों की सुरक्षा के लिए हमने जो महारत पाई है अब उसका और विस्तार बाकी है। इसलिए हमने संकल्प लिया है कि समृद्धि के साथ-साथ देश की सुरक्षा को भी आगे बढ़ाया जाएगा अर्थात अगर देश में सुरक्षा की ही उदासीनता  रही तो समृद्धि कोई मायने नहीं रखती है।”

मिशन की सभी बातों को ध्यान में रखते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, “यह पूरा आधुनिक सिस्टम है इसके लिए अनुसंधान, विकास और विनिर्माण देश में ही होगा, देश के नौजवानों के टैलेंट से होगा। यह एक ऐसी व्यवस्था होगी जो युद्ध नीति के हिसाब से भविष्य में क्या संभावना है उनका हिसाब -किताब लगाकर एक कदम आगे रहने की रणनीति तय करेगी।” इस प्रकार पीएम मोदी ने देश की सुरक्षा के लिए मिशन सुदर्शन चक्र का निर्माण भारत में ही करने का आह्वान किया जिससे भारत मेक इन इंडिया में आगे बढ़ेगा।

Share This Article
Email Copy Link Print
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
BySA News
Follow:
Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.
Previous Article नगालैंड के राज्यपाल ला. गणेशन का 80 वर्ष की आयु में निधन। प्रशासनिक हलकों में गहरा शोक नगालैंड के राज्यपाल ला. गणेशन का 80 वर्ष की आयु में निधन। प्रशासनिक हलकों में गहरा शोक
Next Article GST सुधारों का दिवाली तोहफा टैक्स स्लैब होंगे आसान, सस्ती होंगी रोजमर्रा की वस्तुएं GST सुधारों का दिवाली तोहफा: टैक्स स्लैब होंगे आसान, सस्ती होंगी रोजमर्रा की वस्तुएं
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Popular Posts

SpaceX aims to launch an uncrewed Starship to mars in two years

The Starship mission is one of the most advanced missions in space exploration technology. This…

By SA News

Want to Build a Career in IoT? Here’s How to Succeed

“If you think that the internet has changed your life, think again. The Internet of…

By SA News

AI and Supercomputers Are No Longer Earthbound — China Takes the Race to Space

AI-Powered Satellites: A New Frontier in Space Computing Under the “Three-Body Computing Constellation,” China has…

By SA News

You Might Also Like

डिजिटल क्रांति: व्यापार और करियर की नई दिशा
Hindi NewsTech

डिजिटल क्रांति: व्यापार और करियर की नई दिशा

By SA News
Metro Network in India भारत का मेट्रो नेटवर्क अब दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा 23 शहरों में मेट्रो सेवाएं शुरू
Hindi NewsLifestyleTravel

Metro Network in India: भारत का मेट्रो नेटवर्क अब दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा: 23 शहरों में मेट्रो सेवाएं शुरू

By SA News
विकसित भारत बिल्डथॉन 2025 नवाचार की दिशा में भारत का एक ऐतिहासिक कदम
Hindi News

विकसित भारत बिल्डथॉन 2025: नवाचार की दिशा में भारत का एक ऐतिहासिक कदम

By Shivi Dhurve
हरियाणा चुनाव 2024 सैनी-हुड्डा, विनेश फोगाट और चौटाला परिवार की अहम सीटों पर सियासी जंग
Hindi NewsLocal

हरियाणा चुनाव 2024: सैनी-हुड्डा, विनेश फोगाट और चौटाला परिवार की अहम सीटों पर सियासी जंग

By SA News
SA NEWS LOGO SA NEWS LOGO
748KLike
340KFollow
13KPin
216KFollow
1.8MSubscribe
3KFollow

About US


Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.

Top Categories
  • Politics
  • Health
  • Tech
  • Business
  • World
Useful Links
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Copyright Notice
  • Contact Us
  • Official Website (Jagatguru Sant Rampal Ji Maharaj)

© SA News 2025 | All rights reserved.