SA NewsSA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
SA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Educational
  • Tech
  • History
  • Events
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Follow US
© 2024 SA News. All Rights Reserved.

Home » EPF budget 2024: नये EPF खाताधारक को मिलेंगे ₹15000, क्या है सरकार का मास्टर प्लान?

Business

EPF budget 2024: नये EPF खाताधारक को मिलेंगे ₹15000, क्या है सरकार का मास्टर प्लान?

SA News
Last updated: September 12, 2024 10:51 am
SA News
Share
EPF budget 2024 नये EPF खाताधारक को मिलेंगे ₹15000, क्या है सरकार का मास्टर प्लान
SHARE

हाल ही में नई सरकार के गठन के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने EPF खाताधारकों को बड़ी सौगात दी है। पहली बार नौकरी करने वाले Employee को ईपीएफओ की तरफ से ₹15000 की राशि अदा की जाएगी। जो की employee की अधिकतम मासिक सैलरी के बराबर होगी। केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने नये EPF खाताधारकों को दी बड़ी सौगात। तीन नई योजनाएं की लागू,1.07 लाख करोड़ रुपए होंगे खर्च। 

Contents
  • EPFO (Employees Provident Fund Organization) क्या है?
  • EPFO बजट 2024: पहली बार EPFO से जुड़ने पर होंगे ये फायदे
  • EPFO (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) पेंशन योजना 2024

EPFO (Employees Provident Fund Organization) क्या है?

आसान शब्दों में बात करें तो सरकारी और निजी कर्मचारियों के रिटायरमेंट प्लान को ध्यान में रखकर तैयार की गई यह एक लोकप्रिय योजना है। इसमें Employee (रोजगार पाने वाला) और Employers (रोजगार देने वाला) दोनों बराबर मात्रा में सेविंग में योगदान देते हैं।    ईपीएफओ अपने सदस्यों और वित्तीय ट्रांजैक्शन के मामले में दुनिया के सबसे बड़े सामाजिक सुरक्षा संगठन में से एक है। वर्तमान में EPFO से लगभग 27 करोड़ खाते जुड़े हुए हैं। 

EPFO बजट 2024: पहली बार EPFO से जुड़ने पर होंगे ये फायदे

बजट 2024 के तहत पहली बार रोजगार पाने वालों के लिए सरकार अब कुछ नया करने जा रही है। 

1. डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के तहत Employee के खाते में 15 हजार रुपये तीन किस्तों में डाले जाएंगे, ये फायदा केवल पहली बार नौकरी पाने वाले युवाओं के लिए ही होगा। 

2. ईपीएफ़ओ से इलाज, पढ़ाई, शादी, और घर खरीदने के लिए पैसे निकालना और भी आसान होगा। 

3. बिना प्रीमियम भरे ही EPF खाताधारक को 7 लाख रुपये तक का बीमा दिया जाएगा।

23 जुलाई 2024 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई सरकार बनने के बाद पहला बजट पेश किया है, जिसमें रोजगार और कौशल विकास की प्राथमिकताओं पर अधिक जोर दिया है। 

EPFO (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) पेंशन योजना 2024

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) भारत सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय के तहत एक वैधानिक संगठन है। यह भारत में भविष्य निधि के विनियमन और प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। ईपीएफओ कर्मचारियों के लिए अनिवार्य भविष्य निधि का प्रबंधन करता है, यह अन्य देशों के साथ सामाजिक सुरक्षा समझौतों का भी प्रबंधन करता है। ईपीएफओ के तहत कर्मचारियों को 58 साल की उम्र पूरी होने पर हर महीने न्यूनतम 1,000 रुपये और अधिकतम 7,500 रुपये की पेंशन मिलती है।

वर्तमान में इस अधिनियम के तहत तीन योजनाएँ कार्यरत हैं।

1. कर्मचारी भविष्य निधि योजना 1952 

2. कर्मचारी जमा लिंक्ड बीमा योजना 1976 

3. कर्मचारी पेंशन योजना 1995 

EPFO ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि पर 8.25% ब्याज़ दर तय की है। जो कि अब तक की सबसे ज़्यादा ब्याज़ दर है।

Share This Article
Email Copy Link Print
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
BySA News
Follow:
Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.
Previous Article अनंत अंबानी ने लालबाग के राजा को चढ़ाया 20 किलो सोने का मुकुट, कीमत 15 करोड़ रुपये अनंत अंबानी ने लालबाग के राजा को चढ़ाया 20 किलो सोने का मुकुट, कीमत 15 करोड़ रुपये
Next Article World Suicide Prevention Day 2024 । विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस World Suicide Prevention Day 2025 । विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस : क्या हम अपनी नासमझी से खो रहे हैं अनगिनत जिंदगियाँ? जानें इस दिन का असली मकसद
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Popular Posts

झालावाड़: स्कूल भवन की छत गिरने से हुआ गंभीर हादसा, कई बच्चे घायल

राजस्थान के झालावाड़ जिले के मनोहरथाना ब्लॉक स्थित पीपलोदी गांव में शुक्रवार सुबह एक सरकारी…

By SA News

The Indus Water Treaty 2025: दक्षिण एशिया में सहयोग और संघर्ष का संतुलन

भारत की आजादी से पहले अंग्रेजी शासन के दौरान पंजाब में सिंधु नदी पर बड़ी…

By SA News

Mokama Murder Case: मोकामा में बवाल, दुलारचंद की हत्या पर फूटा जनाक्रोश, अनंत सिंह को फांसी देने की मांग तेज

 बिहार की राजनीति एक बार फिर उबाल पर है। मोकामा विधानसभा क्षेत्र में जनसुराज पार्टी…

By Homesh Manikpuri

You Might Also Like

25 Proven Cost Reduction Strategies for Business Expense Optimization
Business

25 Proven Cost Reduction Strategies for Business Expense Optimization

By SA News
बिटकॉइन - क्रिप्टो है भविष्य की मुद्रा
Business

बिटकॉइन – क्रिप्टो है भविष्य की मुद्रा

By SA News
Visionary Industrialist Ratan Tata Passes Away at 86
PersonBusiness

Visionary Industrialist Ratan Tata Passes Away at 86: State Funeral Announced By CM Eknath Shinde

By SA News
ECI SIR 2026 Online Form Out: Who Should Apply Now
Business

A Complete Guide to Filling the SIR 2026 Online Enumeration Form: For New Voters Across India

By SA News
SA NEWS LOGO SA NEWS LOGO
748KLike
340KFollow
13KPin
216KFollow
1.8MSubscribe
3KFollow

About US


Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.

Top Categories
  • Politics
  • Health
  • Tech
  • Business
  • World
Useful Links
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Copyright Notice
  • Contact Us
  • Official Website (Jagatguru Sant Rampal Ji Maharaj)

© SA News 2027| All rights reserved.