SA NewsSA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
SA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Educational
  • Tech
  • History
  • Events
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Follow US
© 2024 SA News. All Rights Reserved.

Home » Dark Patterns: Apps और वेबसाइट्स के धोखेबाज डिजाइन से खुद को कैसे बचाएं

Tech

Dark Patterns: Apps और वेबसाइट्स के धोखेबाज डिजाइन से खुद को कैसे बचाएं

SA News
Last updated: March 31, 2026 11:40 am
SA News
Share
Dark Patterns: Apps और वेबसाइट्स के धोखेबाज डिजाइन से खुद को कैसे बचाएं
SHARE

डिजिटल युग में ऐप्स और वेबसाइट्स हमारी जरूरत बन चुके हैं, लेकिन इनके पीछे ‘डार्क पैटर्न्स’ की चालाकी छिपी होती है। ये ऐसे धोखेबाज डिजाइन हैं जो यूजर्स को गुमराह कर मुनाफा कमाने के लिए बनाए जाते हैं। इस लेख में समझें कि कैसे कंपनियां आपको मनोवैज्ञानिक दबाव और प्राइवेसी के जाल में फंसाती हैं।

Contents
  • Dark Patterns क्या है और कंपनियां इन्हें क्यों इस्तेमाल करती हैं 
  • डार्क पैटर्न्स के सरल और स्पष्ट उदाहरण
  • Confirmshaming और Roach Motel: मनोवैज्ञानिक दबाव और फँसाने की रणनीति  
  • Privacy Dark Patterns: आपका देता कैसे चुपचाप इस्तेमाल होता है 
  • Dark Patterns से कैसे बचें: स्मार्ट यूजर्स बनने के आसान तरीके 
  • आधुनिक जाल और तत्वज्ञान की दृष्टि

Dark Patterns क्या है और कंपनियां इन्हें क्यों इस्तेमाल करती हैं 

आज के समय मे ऐप्स और वेबसाइट्स हमारी जिंदगी का एक बहुत ही जरूरी हिस्सा बन गया हैं। हम शॉपिंग करने, पैसे भजने या फिर मनोरंजन के लिए पूरी तरह से इन्हीं पर निर्भर रहते हैं। लेकिन सच तो ये है की इंटरनेट पर मौजूद हर ऐप हमारी भलाई या फायदा के लिए नहीं बनी होती। कई कंपनियां अपने ऐप्स में खुच चालाकी भरे डिजाइन इस्तेमाल करती हैं, जिन्हें ‘डार्क पैटर्न’ कहा जाता है। इनका असली मकसद हमसे धोखे से ऐसे फैसले करवाना होता है, जिससे सिएफ कंपनी का मुनाफा हो।

ये चलें इतनी सफाई से बनाई जाती है की हमे भनक तक नहीं लगती कि हम उनके झाँसे मे आ गए हैं। सीधे शब्दों में कहें तो, इन कंपनियों के लिए हमारी सुविधा से ज़्यादा अपनी कमाई मायने रखती है। 

डार्क पैटर्न्स के सरल और स्पष्ट उदाहरण

1. फ्री ट्रायल के बाद छिपा हुआ सब्सक्रिप्शन (Hidden Subscription Trap)
कई ऐप्स “Free Trial” का आकर्षक ऑफर दिखाकर यूज़र से कार्ड या UPI की जानकारी ले लेते हैं। ट्रायल खत्म होते ही बिना स्पष्ट चेतावनी के हर महीने पैसे कटने लगते हैं। कई लोगों को तो महीनों बाद पता चलता है कि वे अनजाने में किसी सब्सक्रिप्शन का हिस्सा बन चुके हैं।

2. भ्रामक बटन डिज़ाइन (Misleading Button Design)
कुछ वेबसाइटों पर “Accept All” या “Buy Now” का बटन बहुत बड़ा और चमकीला होता है, जबकि “Cancel”, “Decline” या “Skip” का विकल्प छोटा या छिपा हुआ होता है। जल्दी में यूज़र वही विकल्प चुन लेता है जिससे कंपनी को फायदा होता है।

3. नकली तात्कालिक दबाव (Fake Urgency Tactics)
ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर अक्सर “Only 2 items left”, “Offer ending in 5 minutes” या “100 people are viewing this product” जैसे संदेश दिखाए जाते हैं। इनका उद्देश्य यूज़र पर तुरंत खरीदारी करने का दबाव बनाना होता है, जबकि वास्तविकता में स्टॉक खत्म नहीं हो रहा होता।

Confirmshaming और Roach Motel: मनोवैज्ञानिक दबाव और फँसाने की रणनीति  

एक और आम तरीका है भावनात्मक दवाव बनाना, जिसमें यूजर्स को ऐसा महसूस कराया जाता है कि अगर उसने किसी ऑफर को नहीं माना किया तो वह गलत निर्णय ले रहा है। इसके अलावा कुछ ऐप्स में अकाउंट बनाना बहुत आसान होता है, लेकिन उसे डिलीट करना बेहद कठिन बना दिया जाता है।

यूजर को कई स्टेप्स से गुजरना पड़ता है, जिससे  वह थककर प्रक्रिया बीच मे ही छोड़ देता है। यह एक सोची–समझी चाल होती है ताकि यूजर लंबे समय तक प्लेटफॉर्म से जुड़ा रहे।  डार्क पैटर्न्स केवल तकनीकी चाल नहीं हैं, बल्कि यह मानव मनोविज्ञान (psychology) का उपयोग करके लोगों को भ्रमित करने की रणनीति है। इसके कारण लोग कई बार अनजाने में पैसा खर्च कर देते हैं, अपनी निजी जानकारी साझा कर देते हैं या ऐसी सेवाओं से जुड़ जाते हैं जिनकी उन्हें वास्तव में जरूरत नहीं होती।

इसी कारण आज डिजिटल जागरूकता और सही विवेक बहुत जरूरी हो गया है, ताकि उपयोगकर्ता ऑनलाइन दुनिया में ऐसे धोखों को पहचान सके और सुरक्षित रह सके।

डिजिटल एजुकेशन का नया युग: जब AI बन गया स्टूडेंट्स का सबसे बड़ा साथी

Privacy Dark Patterns: आपका देता कैसे चुपचाप इस्तेमाल होता है 

प्राइवसी के मामले मे भी डार्क पैटर्न का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। कई ऐप्स यूसर्स से अधिक से अधिक देता लेने की कोशिश करती है, लेकिन उसे स्पष्ट रूप से नहीं बताती की इस देता का उपयोग कैसे होगा। प्राइवसी सेटिंग को इतना जटिल बना दिया जाता  है की सामान्य यूजर्स  उन्हें समझ ही नहीं पाता, और डिफ़ॉल्ट रूप से अधिकतर देता शेयरिंग ऑन रहती है। इससे कंपनियां यूजर्स के व्यवहार, पसंद और आदतों का पूरा विश्लेषण कर पाती हैं, जिसे बाद में विज्ञापन या अन्य उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। 

Dark Patterns से कैसे बचें: स्मार्ट यूजर्स बनने के आसान तरीके 

इन सबसे बीच सबसे जरूरी बात यह है की यूजर्स को जागरूक रहना चाहिए। किसी भी ऐप या वेबसाईट का उपयोग करते समय जल्दबाजी को ध्यान से पढ़ना चाहिए। फ्री ट्राइल लेने से पहले उसकी शर्तों को समझना, अनचाहे सब्स्क्रिप्शन से बचने के लिए समय पर कैन्सल करना, और प्राइवसी सेटिंग खुद जाँचना बेहद जरूरी है। डिजिटल दुनिया में केवल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करना ही काफी नहीं है, बल्कि यह समझना भी जरूरी है की इसके पीछे कौन–सी रणनीतियाँ काम कर रही हैं। Dark Patterns को पहचान कर उनसे बचना आज के समय में एक महत्वपूर्ण डिजिटल जागरूक का हिस्सा बन चुका हैं। 

आधुनिक जाल और तत्वज्ञान की दृष्टि

आज के डिजिटल युग में जिस तरह ‘डार्क पैटर्न्स’ के जरिए इंसान को भ्रमित कर उसकी मेहनत की कमाई और समय लूटा जा रहा है, उससे बचने का एकमात्र स्थायी समाधान संत रामपाल जी महाराज द्वारा बताया गया “तत्वज्ञान” है। गुरु जी समझाते हैं कि यह संसार ‘काल निरंजन’ का जाल है, जहाँ पग-पग पर जीव को लुभाने और ठगने के लिए माया के झूठे प्रदर्शन (डिजिटल धोखे) रचे गए हैं।

जैसे कोई कंपनी आपको लुभावने ऑफर दिखाकर फंसाती है, वैसे ही यह माया हमें क्षणिक सुख का लालच देकर असली भक्ति मार्ग से भटकाती है। पूर्ण परमात्मा कबीर साहेब की वाणी है कि बिना पूर्ण गुरु के मार्गदर्शन के जीव इस चालाकी भरी दुनिया और काल के जाल को नहीं समझ सकता।

जब हम मर्यादा में रहकर भक्ति करते हैं और गुरु जी के बताए मार्ग पर चलते हैं, तब हमारे भीतर वह विवेक जाग्रत होता है जिससे हम सही और गलत, असली और नकली में भेद कर पाते हैं। सच्चा सुख और सुरक्षा किसी ऐप या वेबसाइट के ऑफर में नहीं, बल्कि शास्त्र अनुकूल साधना करने मे है, जिससे हमारा लोक और परलोक दोनों सुरक्षित रहते हैं। अधिक जानकारी के लिए गूगल प्ले स्टोर से ‘Sant Rampal Ji Maharaj’ App डाउनलोड करें।

कबीर, झूठे सुख को सुख कहै, मान रहा मन मोद।

सकल चबीना काल का, कुछ मुख में कुछ गोद।।

Share This Article
Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
BySA News
Follow:
Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.
Previous Article दिमाग का खेल: क्यों नहीं रुक पाते हम स्क्रॉलिंग से दिमाग का खेल: क्यों नहीं रुक पाते हम स्क्रॉलिंग से
Next Article How to Manage All Your Passwords Securely A Complete Guide How to Manage All Your Passwords Securely: A Complete Guide
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Popular Posts

NPS और OPS पर सस्पेंस: कौनसी योजना होगी लागू?

देशभर में नई पेंशन योजना (NPS) और पुरानी पेंशन योजना (OPS) को लेकर गहन चर्चा…

By SA News

10 Good Habits for Kids for Overall Well-Being & All Round Development

Good Habits for Kids: Healthy habits developed during childhood can have a lasting impact on…

By SA News

Best VR Headsets of 2025: Can They Fill the Vacuum in Human Lives?

Top Best VR Headsets of 2025: The advent of Virtual Reality (VR) technology and VR…

By SA News

You Might Also Like

Quantum Mechanics Unraveling the mystifications of the Quantum Realm
Tech

Quantum Mechanics Unraveling the mystifications of the Quantum Realm

By SA News
The Pros and Cons of Buying a Refurbished Gadget
Tech

The Pros and Cons of Buying a Refurbished Gadget

By SA News
How to Use Pinterest for Business Marketing: A Complete and Practical Guide
Tech

How to Use Pinterest for Business Marketing: A Complete and Practical Guide

By SA News
Meta Unveils ‘Movie Gen’ Revolutionary AI for Video and Audio Creation
Tech

Meta Unveils ‘Movie Gen’: Revolutionary AI for Video and Audio Creation

By SA News
SA NEWS LOGO SA NEWS LOGO
748KLike
340KFollow
13KPin
216KFollow
1.8MSubscribe
3KFollow

About US


Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.

Top Categories
  • Politics
  • Health
  • Tech
  • Business
  • World
Useful Links
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Copyright Notice
  • Contact Us
  • Official Website (Jagatguru Sant Rampal Ji Maharaj)

© SA News 2025 | All rights reserved.