SA NewsSA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
SA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Educational
  • Tech
  • History
  • Events
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Follow US
© 2024 SA News. All Rights Reserved.

Home » PM Modi Bihar Visit 2025: मोतिहारी रैली से बिहार को 7217 करोड़ की योजनाओं की सौगात

Local

PM Modi Bihar Visit 2025: मोतिहारी रैली से बिहार को 7217 करोड़ की योजनाओं की सौगात

SA News
Last updated: July 19, 2025 1:58 pm
SA News
Share
PM Modi Bihar Visit 2025 मोतिहारी रैली से बिहार को 7217 करोड़ की योजनाओं की सौगात
SHARE

PM Modi Bihar Visit 2025: पीएम मोदी ने कहा कि खेती और पैदावार में पिछड़े जिलों को धन-धान्य योजना से सहायता मिलेगी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार का मुख्य फोकस इन पिछड़े इलाकों को मुख्यधारा में लाना है ताकि हर तबका तरक्की कर सके।

Contents
  • माओवाद अंतिम चरण में
  • युवाओं और गरीबों के लिए नई योजनाएं
  • लखपति दीदी योजना बनी मिसाल
  • बिजली और रोजगार पर बड़ा ऐलान
  • कांग्रेस और राजद पर निशाना
  • पूर्वी भारत को नई दिशा
  • ऐतिहासिक धरती को प्रणाम
  • सेवा और विकास का समन्वय —एक प्रेरणादायक पहल

माओवाद अंतिम चरण में

उन्होंने अपने भाषण में माओवाद पर कहा कि अब माओवाद अंतिम सांसे गिन रहा है। ऑपरेशन सिंदूर जैसे कदमों से भारत ने दुश्मनों को स्पष्ट संदेश दिया है। अब लक्ष्य है भारत को पूरी तरह नक्सल मुक्त करना।

युवाओं और गरीबों के लिए नई योजनाएं

प्रधानमंत्री ने बताया कि प्राइवेट सेक्टर में पहली बार नौकरी पाने वाले युवाओं को 15,000 रुपये की सहायता दी जाएगी। यह योजना अगस्त से शुरू की जाएगी। साथ ही मुद्रा योजना से करोड़ों लोगों को लोन भी मिला है।

लखपति दीदी योजना बनी मिसाल

पीएम मोदी ने कहा कि बिहार में ‘लखपति दीदी’ की संख्या लगातार बढ़ रही है। अभी तक पूरे देश में 1.5 करोड़ महिलाएं लखपति बन चुकी हैं। बिहार में 400 करोड़ रुपये का सामुदायिक निवेश फंड भी जारी किया गया।

बिजली और रोजगार पर बड़ा ऐलान

सीएम नीतीश कुमार ने जनसभा में घोषणा की कि अब राज्य के सभी परिवारों को मुफ्त में बिजली दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 2005 से अब तक सरकार ने 10 लाख सरकारी नौकरियां दी हैं और अगले 5 सालों में 1 करोड़ रोजगार देने का लक्ष्य है।

कांग्रेस और राजद पर निशाना

पीएम मोदी ने कांग्रेस और राजद पर तीखा हमला करते हुए कहा कि यह पार्टियां सिर्फ अपने परिवार तक सीमित हैं। उन्होंने गरीबों और पिछड़ों के नाम पर केवल राजनीति की है, जबकि एनडीए सरकार ने उन्हें सम्मान और अवसर दिया है।

पूर्वी भारत को नई दिशा

प्रधानमंत्री ने कहा कि जैसे विश्व में पूर्वी देश तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, वैसे ही भारत में पूर्वी राज्य जैसे बिहार भी तेजी से उभर रहे हैं। एक दिन मुंबई की तरह मोतिहारी, पुणे की तरह पटना, गुरुग्राम की तरह गयाजी के लोग बढ़े और विकास करें।

ऐतिहासिक धरती को प्रणाम

पीएम मोदी ने गांधी जी की चंपारण यात्रा को याद करते हुए कहा कि यह धरती केवल ऐतिहासिक नहीं, बल्कि प्रेरणादायक भी है। उन्होंने एक युवक द्वारा बनाई गई राम मंदिर की कलाकृति को मंच पर सम्मानित भी किया।

सेवा और विकास का समन्वय —एक प्रेरणादायक पहल

जैसे देश में विकास योजनाएँ ज़मीन पर आकार ले रही हैं, वैसे ही समाज में कुछ ऐसे सेवाकार्य भी चल रहे हैं जो मानवीयता की गहराई को छूते हैं। “अन्नपूर्णा मुहिम” एक ऐसी ही प्रेरणादायक पहल है, जिसके अंतर्गत हजारों ज़रूरतमंद परिवारों को निःशुल्क राशन, वस्त्र, बिस्तर और आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है। 

इस सेवा कार्य की झलकियाँ यहाँ देख सकते हैं “अन्नपूर्णा मुहिम” के माध्यम से हर उम्र और वर्ग के जरूरतमंदों तक सहायता पहुँचाई जा रही है—बिना किसी शोर के, पूरी गरिमा के साथ। इसमें शामिल सेवादार गांवों और दूरदराज़ क्षेत्रों तक स्वयं पहुँचकर उन लोगों की मदद करते हैं जिन तक कोई और नहीं पहुँच पाता। इस अभियान में जुड़े सेवादार गांव-गांव, गलियों और दूरदराज़ इलाकों तक खुद जाकर उन लोगों तक सहायता पहुंचाते हैं जो मुख्यधारा की योजनाओं से वंचित रह जाते हैं।

“अन्नपूर्णा मुहिम” न केवल भूख मिटाने का माध्यम बनी है, बल्कि यह समाज में आत्मसम्मान, सहयोग और भरोसे की भावना को भी मजबूत कर रही है।

Share This Article
Email Copy Link Print
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink1
BySA News
Follow:
Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.
Previous Article scheduled-caste-certificate-hindi-maharashtra किन लोगों के रद्द होंगे अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र? महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बड़ा ऐलान
Next Article Beyond the Hype What the Numbers Say About AI in Business Beyond the Hype: What the Numbers Say About AI in Business?
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Popular Posts

10 Genius Decluttering Tips from Professional Organizers

You clear the kitchen counter on Sunday, and by Wednesday it is covered again. Mail…

By SA News

कुत्तों की जनसंख्या और इनके काटने के कारण बढ़ता जा रहा है मौतों का आंकड़ा

साल 2023 में कुत्तों के काटने से 286 लोगों की मौत हुई  देश में आवारा…

By SA News

भारतीय महिला टीम ने खो-खो खेल में बनाया विश्व रिकॉर्ड 

भारत की महिला टीम ने पहले खो-खो विश्व कप 2025 में जीत दर्ज कर इतिहास…

By SA News

You Might Also Like

Delhi Pollution Delhiites “Yuddh Pradushan Ke Virudh”
LocalWeather

Delhi Pollution: Delhiites Are Ready to Fight with the ‘Red Light On-Gaadi Off’ Campaign

By SA News
आंध्रप्रदेश में हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही लग्जरी बस में लगी आग
Hindi NewsLocal

आंध्रप्रदेश में हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही लग्जरी बस में लगी आग, बाइक से टक्कर के बाद हुआ बड़ा हादसा

By Sharda choudhary
cm-omar-abdullah-son-joins-protests-against-reservation-policy-in-jammu-and-kashmir-hindi
Local

जम्मू कश्मीर में आरक्षण नीति के खिलाफ नेशनल कांफ्रेंस के सांसद का विरोध प्रदर्शन 

By SA News
भारतीय रेलवे ने दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पूजा के लिए 519 स्पेशल ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया
Local

भारतीय रेलवे ने दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पूजा के लिए 519 स्पेशल ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया

By SA News
SA NEWS LOGO SA NEWS LOGO
748KLike
340KFollow
13KPin
216KFollow
1.8MSubscribe
3KFollow

About US


Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.

Top Categories
  • Politics
  • Health
  • Tech
  • Business
  • World
Useful Links
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Copyright Notice
  • Contact Us
  • Official Website (Jagatguru Sant Rampal Ji Maharaj)

© SA News 2025 | All rights reserved.