SA NewsSA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
SA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Educational
  • Tech
  • History
  • Events
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Follow US
© 2024 SA News. All Rights Reserved.

Home » पेजर और वाॅकी-टाॅकी में हुए हमलों पर हिज्बुल्लाह चीफ आगबबूला, 37 की मौत, सैकड़ों घायल

World

पेजर और वाॅकी-टाॅकी में हुए हमलों पर हिज्बुल्लाह चीफ आगबबूला, 37 की मौत, सैकड़ों घायल

SA News
Last updated: September 21, 2024 12:03 pm
SA News
Share
lebanon-blast-hassan-nasrallah-hezbollah-group
SHARE

यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग के बीच, अब लेबनान में भी इजरायल के खिलाफ एक और जंग का ऐलान हो गया है। हालिया हमलों में पेजर और वाॅकी-टाॅकी सिस्टम को निशाना बनाया गया, जिसके बाद हिज्बुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह का ग़ुस्सा फूट पड़ा। नसरल्लाह ने कहा, “इजराइली दुश्मन ने हमारे कई पेजर्स को निशाना बनाया है, यह बर्बरता हर हद को पार कर चुकी है।”

Contents
  • मुख्य बिंदु: पेजर और वाॅकी-टाॅकी में हमले
  • लेबनान में हुए विस्फोट से प्रभावित लोग
  • हसन नसरल्लाह के सवाल  
  • आखिर हमले के पीछे कौन है?
  • हमले के बाद नसरल्लाह का बड़ा बयान
  • लेबनान के 55 लाख लोग पेजर और वाॅकी-टाॅकी विस्फोटों से परेशान

मुख्य बिंदु: पेजर और वाॅकी-टाॅकी में हमले

  • लेबनान में हुए विस्फोटों से सैकड़ों लोग ज़ख़्मी, 37 की मौत
  • हसन नसरल्लाह ने वाॅकी-टाॅकी में हुए हमलों पर गंभीर सवाल खड़े किए
  • आखिर इस हमले के पीछे कौन है?
  • हमले के बाद हसन नसरल्लाह का बड़ा बयान
  • 55 लाख लेबनानी लोग पेजर और वाॅकी-टाॅकी के हमलों से परेशान

लेबनान में हुए विस्फोट से प्रभावित लोग

हिज्बुल्लाह के चीफ हसन नसरल्लाह ने 17 और 18 सितंबर को हुए विस्फोटों पर खुलासा किया कि इन हमलों में 3,000 से ज़्यादा लोग ज़ख़्मी हुए हैं और करीब 37 लोग अपनी जान से हाथ धो बैठे। नसरल्लाह ने कहा कि ये विस्फोट अस्पतालों, बाज़ारों, दुकानों, घरों और फार्मेसियों में हुए, जहां नागरिक मौजूद थे। उन्होंने बताया कि लगभग 4,000 पेजर्स को निशाना बनाया गया और इन हमलों का असल मक़सद 4,000 लोगों की जान लेना था।

#Hezbollah Fires 100 Rockets, North #Israel In Panic Amid #IDF's #Beirut Bombing Sparking #War Fearhttps://t.co/qJv5LQuXQj pic.twitter.com/VzpyKCWDoQ

— Hindustan Times (@htTweets) September 20, 2024

हसन नसरल्लाह के सवाल  

इन हमलों पर नसरल्लाह ने कई अहम सवाल उठाए। उनका कहना था, “क्या हम इस बर्बरता को एक बड़ा ऑपरेशन मानें या इसे एक नरसंहार समझें? ये हर तरह के इंसानी उसूलों के खिलाफ़ है।”

आखिर हमले के पीछे कौन है?

हिज्बुल्लाह चीफ ने इजराइल को इस हमले का जिम्मेदार ठहराया। नसरल्लाह का कहना है कि इजरायली सेना ने पेजर सिस्टम पर हमला किया और इसके पीछे उसकी सोची-समझी साजिश है। हिज्बुल्लाह ने इस हमले का बदला लेने की कसम खाई है। नसरल्लाह ने बयान दिया, “इजराइली दुश्मन ने कई पेजर को निशाना बनाया है, और अब वक्त आ गया है कि इसका जवाब दिया जाए।”

हमले के बाद नसरल्लाह का बड़ा बयान

नसरल्लाह ने हमले के बाद कहा, “ये जंग का ऐलान है। हमें बहुत बड़ा नुकसान पहुंचा है, लेकिन अब हालात जंग की तरफ़ बढ़ चुके हैं। इस तजुर्बे के बाद हम और मज़बूत बनकर उभरेंगे।” नसरल्लाह ने इजरायल को चुनौती देते हुए कहा कि “लेबनानी मोर्चा तब तक खामोश नहीं बैठेगा, जब तक ग़ज़ा पर जंग जारी है।”

लेबनान के 55 लाख लोग पेजर और वाॅकी-टाॅकी विस्फोटों से परेशान

लेबनान के लोग सवाल कर रहे हैं, “आखिर हम जाएं तो जाएं कहां?” घर में रहें तो पेजर में धमाका हो सकता है, बाहर जाएं तो कार रेडियो, वाॅकी-टाॅकी या स्कूटर में विस्फोट का ख़तरा है। हर तरफ़ मौत का ख़ौफ छाया हुआ है।  

17 सितंबर को सबसे पहले उन पेजर्स में धमाके हुए जिनका इस्तेमाल हिज्बुल्लाह के आतंकवादी कर रहे थे। पेजर्स को खोलकर लोगों में फेंक दिया गया। इसके बाद, 18 सितंबर को कार रेडियो, वाॅकी-टाॅकी, लैपटॉप और घरों में भी धमाके शुरू हो गए। लोगों में खौफ इतना बढ़ गया है कि वे अब अपने घरों में जाने से डर रहे हैं और सड़कों पर इधर-उधर भटक रहे हैं। इसी बीच, इजरायल ने भी लेबनान पर मिसाइल हमला कर दिया, जिससे हालात और बिगड़ गए।

Share This Article
Email Copy Link Print
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
BySA News
Follow:
Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.
Previous Article पंजाब में बनेगा BMW के पार्ट्स का प्लांट, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान पंजाब में बनेगा BMW के पार्ट्स का प्लांट, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान
Next Article The Ultimate Guide to Mobile App Development Trends and Tools for 2024 The Ultimate Guide to Mobile App Development: Trends and Tools for 2024
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Popular Posts

Who is Rohit Arya? Understanding the Mumbai Hostage Crisis

On the afternoon of 30 October 2025, a deeply disturbing hostage situation unfolded in the…

By Gudya Maddheshiya

भारत-चीन संबंधों की ऐतिहासिक जड़ें: सहयोग, संघर्ष और वर्तमान परिदृश्य

भारत और चीन एशिया की दो सबसे बड़ी और प्रभावशाली शक्तियाँ हैं। दोनों देशों की…

By SA News

Maritime Crisis: Hantavirus Outbreak Kills 3 on Atlantic Cruise Ship

Global health authorities are monitoring a rare and alarming medical crisis aboard the MV Hondius,…

By SA News

You Might Also Like

Indefinite Extension of Visa-Free Entry for Indians in Thailand
World

Indefinite Extension of Visa-Free Entry for Indians in Thailand

By SA News
Bodhana Sivanandan: 11-Year-Old Chess Prodigy Makes History
World

Bodhana Sivanandan: 11-Year-Old Chess Prodigy Makes History

By SA News
No Kings Protest Millions Rally to Defend Democracy in Historic Movement
World

No Kings Protest: Millions Rally to Defend Democracy in Historic Movement

By SA News
Pakistan-China Deal 40 J-35A Jets Strengthen Defense, Raise Concerns for India
World

Pakistan-China Deal: 40 J-35A Jets Strengthen Defense, Raise Concerns for India

By SA News
SA NEWS LOGO SA NEWS LOGO
748KLike
340KFollow
13KPin
216KFollow
1.8MSubscribe
3KFollow

About US


Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.

Top Categories
  • Politics
  • Health
  • Tech
  • Business
  • World
Useful Links
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Copyright Notice
  • Contact Us
  • Official Website (Jagatguru Sant Rampal Ji Maharaj)

© SA News 2025 | All rights reserved.