SA NewsSA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
SA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Educational
  • Tech
  • History
  • Events
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Follow US
© 2024 SA News. All Rights Reserved.

Home » आरक्षण में बदलाव की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, महाराष्ट्र से राजस्थान तक उठी आवाज, UGC नियमों का भी विरोध

Politics

आरक्षण में बदलाव की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, महाराष्ट्र से राजस्थान तक उठी आवाज, UGC नियमों का भी विरोध

SA News
Last updated: August 22, 2026 10:28 am
SA News
Share
आरक्षण में बदलाव की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन
SHARE

45 दिनों तक चले कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बाद शुक्रवार को दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर बड़े विरोध प्रदर्शन का केंद्र बना। यहां हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी आरक्षण और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के इक्विटी नियमों के विरोध में जुटे। प्रदर्शनकारियों के हाथों में बैनर, पोस्टर और भगवा झंडे नजर आए। उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की और सरकार से इन मुद्दों पर गंभीरता से विचार करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के चलते जंतर-मंतर पर माहौल काफी सक्रिय नजर आया।

Contents
  • मुख्य बिंदु
  • प्रदर्शनकारियों ने आरक्षण व्यवस्था में बदलाव की उठाई मांग
  • जाति के बजाय आर्थिक स्थिति को बनाया जाए आधार
  • आरक्षण में ‘क्रीमी लेयर’ लागू करने की मांग
    • महाराष्ट्र से राजस्थान तक उठी विरोध की आवाज

मुख्य बिंदु

  1. जंतर-मंतर में बड़ा प्रदर्शन, आरक्षण व्यवस्था में बदलाव की मांग तेज।
  1. जाति नहीं, आर्थिक स्थिति बने आधार, प्रदर्शनकारियों ने सरकार से की बड़ी मांग।
  1. आरक्षण पर फिर गरमाया मुद्दा, प्रदर्शनकारियों ने ‘क्रीमी लेयर’ लागू करने की उठाई मांग।
  1. महाराष्ट्र से राजस्थान तक विरोध की लहर, आरक्षण और UGC नियमों पर बढ़ी हलचल।

प्रदर्शनकारियों ने आरक्षण व्यवस्था में बदलाव की उठाई मांग

प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने जाति आधारित आरक्षण व्यवस्था में बदलाव की मांग रखी। उनका तर्क था कि सरकारी योजनाओं और आरक्षण का फायदा वास्तविक रूप से जरूरतमंद लोगों तक पहुंचना चाहिए। कुछ प्रदर्शनकारियों ने आरक्षण का आधार आर्थिक स्थिति को बनाने की भी मांग की। प्रदर्शन में SC/ST एक्ट को लेकर भी विरोध की गुंज सुनाई दिए। 

कुछ लोगों ने कानून में बदलाव या इसे वापस लेने की मांग की। उनका कहना था कि किसी भी कानून का इस्तेमाल किसी व्यक्ति को गलत तरीके से निशाना बनाने के लिए नहीं होना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से आरक्षण और संबंधित कानूनों की समीक्षा कर जरूरी बदलाव करने की मांग की।

जाति के बजाय आर्थिक स्थिति को बनाया जाए आधार

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय सचिव (युवा) दीपराज रावल ने कहा कि सरकारी सहायता का लाभ तय करने में आर्थिक स्थिति को प्रमुख आधार बनाया जाना चाहिए। उनका कहना था कि जरूरतमंद व्यक्ति किसी भी जाति से हो, उसे शिक्षा, कोचिंग और अन्य जरूरी सुविधाओं के लिए सरकारी मदद मिलनी चाहिए। 

एक अन्य प्रदर्शनकारी ने भी मौजूदा आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा की मांग उठाई। उनका कहना था कि कई बार आरक्षण का फायदा उन लोगों तक नहीं पहुंच पाता, जो वास्तव में सामाजिक और आर्थिक रूप से सबसे अधिक वंचित हैं। उन्होंने सरकार से यह आकलन करने की मांग की कि मौजूदा व्यवस्था अपने उद्देश्य को कितना पूरा कर रही है और उसका लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंच रहा है या नहीं।

आरक्षण में ‘क्रीमी लेयर’ लागू करने की मांग

प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने आरक्षण व्यवस्था में ‘क्रीमी लेयर’ का प्रावधान लागू करने की मांग उठाई। साथ ही SC, ST और OBC से संबंधित मौजूदा नीतियों में बदलाव की जरूरत भी बताई गई। प्रदर्शनकारी यूएस राणा ने कहा कि उनकी मांग आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सरकारी सहायता से दूर करना नहीं है। 

उनका कहना था कि सरकारी मदद का फायदा वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचना चाहिए। इसके लिए छात्रवृत्ति, फीस में सहायता और कोचिंग जैसी सुविधाएं आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर उपलब्ध कराने की मांग की गई।

महाराष्ट्र से राजस्थान तक उठी विरोध की आवाज

आरक्षण व्यवस्था में बदलाव और UGC इक्विटी नियमों को लेकर चल रहा विरोध अब केवल सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रहा है। पिछले कुछ समय में नागपुर, लखनऊ, जयपुर और विशाखापत्तनम समेत कई शहरों में प्रदर्शन हो चुके हैं। राजस्थान में श्री राजपूत करणी सेना ने UGC इक्विटी नियमों के विरोध में करीब 24 दिनों तक लगभग 800 किलोमीटर की पदयात्रा की थी। जयपुर पहुंचने के बाद प्रदर्शन के दौरान बैरिकेड हटाने की कोशिश को लेकर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच विवाद की स्थिति भी बनी थी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच झड़प की बात सामने आई थी।

Share This Article
Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
BySA News
Follow:
Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.
Previous Article 22,000-ft Pipeline From Sant Rampal Ji Maharaj in Kumbha Village Brings Relief to Farmers & Cattle ​22,000-Feet Pipeline Reached Kumbha village, Hansi (Haryana) through Sant Rampal Ji Maharaj, Bringing Major Relief to Farmers and Cattle
Next Article अलास्का में दर्दनाक विमान हादसा, चार्टर प्लेन में सवार सभी 8 लोगों की मौत अलास्का में चार्टर विमान क्रैश, 8 लोगों की मौत; दो पायलट और छह यात्री थे सवार, रेस्क्यू टीम ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन!
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Popular Posts

Edge Computing: Solving Latency In A Hyper-Connected World

Edge Computing: Have you ever wondered how a self-driving car instantly decides to apply the…

By SA News

The Breathtaking Story of Islam Empire From Arab to the World

Breathtaking Story of Islam Empire: The story of the Islamic Empire is a breathtaking journey…

By SA News

The Divine Savior of Mathura: How Sant Rampal Ji Maharaj Ended Sarurpur Village’s 6-Year Flood Nightmare

In the sacred district of Mathura, Uttar Pradesh, a historic transformation has unfolded that has…

By SA News

You Might Also Like

Importance of Fundamental Rights in Democracy
Politics

Importance of Fundamental Rights in Democracy

By SA News
ECI’s Special Revision in UP: Reasons Behind 2.89 Crore Missing Voter Names
Politics

ECI’s Special Revision in UP: Reasons Behind 2.89 Crore Missing Voter Names

By Khushi Sharma
Delhi Election 2025
Politics

Delhi Election 2025:Kejriwal Accepts Defeat as BJP Marks a Resounding Victory in Delhi after 26 years

By SA News
लोकतंत्र के चार स्तंभ स्थिति, चुनौती और मजबूती को जानेंगे
Politics

लोकतंत्र के चार स्तंभ: स्थिति, चुनौती और मजबूती को जानेंगे ? 

By SA News
SA NEWS LOGO SA NEWS LOGO
748KLike
340KFollow
13KPin
216KFollow
1.8MSubscribe
3KFollow

About US


Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.

Top Categories
  • Politics
  • Health
  • Tech
  • Business
  • World
Useful Links
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Copyright Notice
  • Contact Us
  • Official Website (Jagatguru Sant Rampal Ji Maharaj)

© SA News 2025 | All rights reserved.