SA NewsSA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
SA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Educational
  • Tech
  • History
  • Events
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Follow US
© 2024 SA News. All Rights Reserved.

Home » दिमाग का खेल: क्यों नहीं रुक पाते हम स्क्रॉलिंग से

Lifestyle

दिमाग का खेल: क्यों नहीं रुक पाते हम स्क्रॉलिंग से

SA News
Last updated: March 31, 2026 11:34 am
SA News
Share
दिमाग का खेल: क्यों नहीं रुक पाते हम स्क्रॉलिंग से
SHARE

Infinite Scroll एक ऐसा UI डिज़ाइन है, जिसमें आप जैसे-जैसे नीचे स्क्रॉल करते जाते हैं, नया कंटेंट ऑटोमेटिकली लोड होता रहता है। पहले Websites में pagination होता था, जहाँ एक पेज खत्म होने पर “Next” बटन क्लिक करना पड़ता था और यह एक “stopping point” देता था। लेकिन अब जो सोशल मीडिया पर Instagram Reels,YouTube Shorts, Tiktok, Twitter/X  जैसे प्लेटफॉर्म में ऐसा कोई अंत नहीं होता। यही कारण है कि हमारा माइंड सोचता है “बस थोड़ा और” और हम रुक नहीं पाते।

Contents
  • दिमाग Infinite Scroll के जाल में कैसे फंसता है
    • Dopamine Effect और Instant Gratification
    • Variable Rewards System 
    • “Just One More Scroll” Mindset
  • हम Infinite Scroll में फंस क्यों जाते हैं?
    • FOMO (Fear of Missing Out)
    • Endless Content का Illusion
    • Decision Fatigue 
  • सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Infinite Scroll क्यों इस्तेमाल करते हैं
  • Infinite Scroll के नकरात्मक प्रभाव 
    • Time Waste और Productivity Loss
    • Mental Health पर असर
    • Sleep और Focus पर असर
  • Infinite Scroll के और फायदे
    • 1.  Fast और Seamless Experience
    • 2. खोज आसान 
    • 3. Mobile Users के लिए Perfect
    • 5. Learning और Awareness
    • 6. Entertainment का आसान साधन
  • Infinite Scroll से बचने के तरीके
  • “Just One More Scroll” से “Just One Right Book” तक का सफर

दिमाग Infinite Scroll के जाल में कैसे फंसता है

Dopamine Effect और Instant Gratification

जब हम कोई मजेदार वीडियो या पोस्ट  देखते हैं, तो दिमाग में dopamine रिलीज होता है। यह “feel-good” रसायन होता है,  जो हमें खुशी देता है। हम उसी अनुभव को बार-बार चाहते हैं और धीरे-धीरे यह एक आदत बन जाती है।

Variable Rewards System 

हर बार स्क्रॉल करने पर क्या मिलेगा। यह निश्चित तौर पर तय नहीं होता। इसमें कभी बहुत अच्छा कंटेंट, तो कभी सामान्य सा कंटेंट शामिल होता है। यह अनिश्चितता हमें और ज्यादा स्क्रॉल करने पर मजबूर करती है।

“Just One More Scroll” Mindset

यह तो में भी सोचता हूं और आप भी सोचते ही होंगे कि अगली पोस्ट और बेहतर होगी। यही सोच हमें लगातार स्क्रॉल करते रहने के लिए मजबूर करती है। और हम Scroll करते बंद ही नहीं होते।

हम Infinite Scroll में फंस क्यों जाते हैं?

FOMO (Fear of Missing Out)

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें लगता है कि अगर हमने स्क्रॉल बंद किया, तो कहीं कुछ जरूरी बात या काम की चीज मिस न हो जाए । जैसे कि वो कोई वायरल वीडियो या फिर कोई न्यू अपडेटस हो सकती है।

Endless Content का Illusion

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कंटेंट कभी खत्म नहीं होता, इसलिए हम बिना रुके देखते रहते हैं। 

Decision Fatigue 

जब हम बार-बार यह तय करते हैं कि क्या देखें और क्या न देखें, क्या क्लिक करें और क्या क्लिक न करें, किस वीडियो को देखें और किसको छोड़ें तो ऐसा करने से हमारा दिमाग धीरे-धीरे थक जाता है। और हम passive scrolling में चले जाते हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Infinite Scroll क्यों इस्तेमाल करते हैं

  • User Engagement बढ़ाने के लिए Infinite Scroll यूज़र को बिना रुके कंटेंट दिखाता रहता है। न कोई “Next” बटन । न कोई अंत (End)
  • Ad Revenue बढ़ाने के लिए जितना ज्यादा आप स्क्रॉल करेंगे, उतने ज्यादा ads दिखेंगे।
  • User Data इकट्ठा करने के लिए हर स्क्रॉल के साथ प्लेटफॉर्म आपकी behavior track करता है। फिर उसी हिसाब से content और ads दिखाए जाते हैं।

Infinite Scroll के नकरात्मक प्रभाव 

Time Waste और Productivity Loss

Mobile पर रोज़ के कई घंटे बिना किसी खास उद्देश्य के देखते ही देखते निकल जाते हैं।

Mental Health पर असर

सोशल मीडिया के ज्यादा उपयोग करने से तनाव, चिंता और तुलना की भावना बढ़ती है। बुरा लग रहा है, फिर भी स्क्रॉल बंद नहीं कर पा रहे।

यह भी पढ़ें: Crime in India 2023: NCRB Report Reveals Shocking Surge in Cybercrime and Farmer Suicides

Sleep और Focus पर असर

कारण यह हैं कि फोन की स्क्रीन से निकलने वाली Blue Light दिमाग को यह सिग्नल देती है कि अभी “दिन” है इससे melatonin (sleep hormone) कम बनता है। रात में ज्यादा स्क्रॉलिंग से नींद खराब होती है और लगातार छोटे-छोटे कंटेंट (reels, shorts) देखने से दिमाग “fast dopamine” का आदी हो जाता है और ध्यान (focus) कम हो जाता है।

Infinite Scroll के और फायदे

1.  Fast और Seamless Experience

यूज़र को बार-बार “Next Page” पर दबाना नहीं पड़ता। इससे यूज़र का flow बना रहता है और browsing आसान हो जाती है।

2. खोज आसान 

Infinite Scroll से आप बिना रुके नए-नए वीडियो, पोस्ट और जानकारी खोज सकते हैं। इसी कारण Instagram, YouTube और Facebook जैसे प्लेटफॉर्म इसे यूज़ करते हैं।

3. Mobile Users के लिए Perfect

मोबाइल पर scrolling करना बहुत नैचुरल लगता है, इसलिए इन्फिनिटी स्क्रॉल मोबाइल अनुभव को Best बनाता है।

5. Learning और Awareness

यदि सही content देखा जाए, तो आप नई – नई skills सीख सकते हैं, न्यूज़ अपडेट रह सकते हैं और ज्ञान बढ़ा सकते हैं।

6. Entertainment का आसान साधन

आप यदि फ्री है बोर हो रहे हैं और बोर होने से बचना चाहते हैं, तो उसके के लिए हमें Free time में quick entertainment मिल जाता है। जैसे reels, short videos और memes आदि।

Infinite Scroll से बचने के तरीके

  • स्क्रीन टाइम लिमिट सेट करें, फोन में डेली लिमिट सेट करें, ताकि Usage कंट्रोल में रहे। 
  • Notifications बंद करें।बार-बार आने वाले notifications आपको ऐप खोलने पर मजबूर करते हैं। 
  • Mindful Scrolling अपनाएँ। फोन उठाने से पहले सोचें कि “मैं क्यों खोल रहा हूँ?” 
  • Digital Detox करें हफ्ते में एक दिन तो सोशल मीडिया से दूरी बनाएं।
  • Alternatives अपनाएँ टहलें या कोई नई hobby शुरू करें। 
  • स्क्रॉलिंग की जगह किताब पढ़ें, जिससे जीवन जीने की सही राह मिलेगी। 

“Just One More Scroll” से “Just One Right Book” तक का सफर

एक ऐसी किताब, जो life Changing करने वाली एक ख़ास किताब है, जिसको पढ़कर हम अपने जीवन को सुधार सकते हैं। जीवन के हर पहलू के बारे में उस पुस्तक में विस्तार से बताया गया है, जिसको पढ़कर आप आप अपनी सर्व बुराई से छुटकारा पा सकते हैं। 

सब नशा त्याग सकते उस पवित्र पुस्तक का नाम है “जीने की राह” और यह पुस्तक संत रामपाल जी महाराज द्वारा लिखित है। जीवन को नई दिशा देने के लिए ज़रूर पढ़ें जीने की राह , जिसको पढ़कर लाखों परिवारों ने अपना जीवन संवारा है और आप भी अपने जीवन को सफल बनाएं। 

Share This Article
Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
BySA News
Follow:
Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.
Previous Article तुलना की आदत और मानसिक स्वास्थ्य पर इसका प्रभाव एवं बचाव के उपाय तुलना की आदत और मानसिक स्वास्थ्य पर इसका प्रभाव एवं बचाव के उपाय
Next Article Dark Patterns: Apps और वेबसाइट्स के धोखेबाज डिजाइन से खुद को कैसे बचाएं Dark Patterns: Apps और वेबसाइट्स के धोखेबाज डिजाइन से खुद को कैसे बचाएं
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Popular Posts

The Infinity of Nothing: How Zero Orchestrated the Modern World

Zero appears silent, yet it speaks louder than any digit in human history. It represents…

By SA News

Factory 4.0: How AI is Reshaping Manufacturing Jobs and Workforce Skills

Manufacturing, once defined by blue-collar labor and mechanical repetition, is now undergoing its biggest transformation…

By SA News

Last Chance! CUET UG 2025 Registration Ends March 22 – Apply Now!

CUET UG 2025: The registrations for Common University Entrance Test (CUET) for UnderGraduate (UG) courses…

By SA News

You Might Also Like

जल संरक्षण की पारंपरिक तकनीकों का पुनर्जीवन
Lifestyle

जल संरक्षण की पारंपरिक तकनीकों का पुनर्जीवन

By SA News
नेतृत्व क्षमता का विकास युवाओं के लिए टिप्स
Lifestyle

नेतृत्व क्षमता का विकास: युवाओं के लिए टिप्स

By SA News
How To Develop Self-Awareness
Lifestyle

How To Develop Self-Awareness?

By SA News
Just One Hour of Screen Time Can Harm Your Eyes – A Wake-Up Call for Myopia Risk
Lifestyle

Just One Hour of Screen Time Can Harm Your Eyes – A Wake-Up Call for Myopia Risk

By SA News
SA NEWS LOGO SA NEWS LOGO
748KLike
340KFollow
13KPin
216KFollow
1.8MSubscribe
3KFollow

About US


Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.

Top Categories
  • Politics
  • Health
  • Tech
  • Business
  • World
Useful Links
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Copyright Notice
  • Contact Us
  • Official Website (Jagatguru Sant Rampal Ji Maharaj)

© SA News 2025 | All rights reserved.