SA NewsSA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
SA NewsSA News
  • Home
  • Business
  • Politics
  • Educational
  • Tech
  • History
  • Events
  • Home
  • Business
  • Educational
  • Events
  • Fact Check
  • Health
  • History
  • Politics
  • Sports
  • Tech
Follow US
© 2024 SA News. All Rights Reserved.

Home » बोर्ड के साथ CUET UG की तैयारी एडमिशन के लिए ज़रूरी गाइडलाइंस 

Educational

बोर्ड के साथ CUET UG की तैयारी एडमिशन के लिए ज़रूरी गाइडलाइंस 

SA News
Last updated: February 2, 2026 1:23 pm
SA News
Share
बोर्ड के साथ CUET UG की तैयारी एडमिशन के लिए ज़रूरी गाइडलाइंस 
SHARE

CUET UG 2026 : कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट–अंडरग्रेजुएट (CUET UG) के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म 3 जनवरी को जारी हो चुके हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जनवरी थी। ऐसे में 12वीं की बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों की जि़म्मेदारी और बढ़ गई है। अब छात्रों को बोर्ड परीक्षा के साथ-साथ CUET UG की तैयारी पर भी पूरा ध्यान देना होगा, क्योंकि इस परीक्षा में अच्छा स्कोर न होने पर 12वीं में अच्छे अंक लाने के बावजूद टॉप यूनिवर्सिटीज़ और कॉलेजों में एडमिशन मिलना मुश्किल हो सकता है।

Contents
  • 12वीं की बोर्ड परीक्षा के साथ CUET UG की तैयारी करने से संबंधित मुख्य बिंदु: 
  • CUET क्या है और क्यों है ज़रूरी 
  • CUET UG स्कोर से एडमिशन देने वाली यूनिवर्सिटीज़ 
  • CUET UG परीक्षा: भाषाएं और सेक्शन की जानकारी
  • CUET UG सिलेबस को लेकर NTA की स्पष्टता
  • CUET UG सेक्शन-3 (GAT) का सिलेबस
  • बोर्ड परीक्षा के साथ CUET UG की तैयारी कैसे करें
  • 12वीं की बोर्ड परीक्षा के साथ CUET UG की तैयारी करने से संबंधित मुख्य FAQs 

12वीं की बोर्ड परीक्षा के साथ स्टूडेंट्स को CUET UG की तैयारी भी करनी होती है। ऐसे में सबसे अहम सवाल यह है कि CUET UG का परीक्षा पैटर्न कैसा होता है और इसकी तैयारी किस तरह से की जाए। सही तरीके और सिलेबस की स्पष्ट समझ के साथ अगर तैयारी की जाए, तो बोर्ड और CUET UG दोनों में अच्छा प्रदर्शन किया जा सकता है।

12वीं की बोर्ड परीक्षा के साथ CUET UG की तैयारी करने से संबंधित मुख्य बिंदु: 

  • CUET UG रजिस्ट्रेशन 3 जनवरी से शुरू हुआ और 30 जनवरी थी अंतिम तिथि
  • 223 यूनिवर्सिटीज़ CUET UG स्कोर से देती हैं एडमिशन
  • परीक्षा तीन सेक्शन—लैंग्वेज, डोमेन सब्जेक्ट और GAT में होती है।
  • पूरा सिलेबस 12वीं की NCERT किताबों पर आधारित होती है।
  • GAT अनिवार्य नहीं, लेकिन स्कोर बढ़ाने में मदद करती है।
  • सही टाइम मैनेजमेंट से बोर्ड और CUET दोनों में सफलता संभव

CUET क्या है और क्यों है ज़रूरी 

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) देशभर की सेंट्रल, स्टेट, प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज में एडमिशन के लिए आयोजित किया जाता है। यह परीक्षा अंडरग्रेजुएट (UG) और पोस्ट ग्रेजुएट (PG) दोनों तरह के कोर्सेज़ में दाखिले का मुख्य माध्यम है। CUET का आयोजन हर साल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा किया जाता है, ताकि छात्रों को एक समान और पारदर्शी प्रवेश प्रक्रिया मिल सके।

CUET UG स्कोर से एडमिशन देने वाली यूनिवर्सिटीज़ 

CUET UG स्कोर के आधार पर देशभर की कुल 223 यूनिवर्सिटीज़ अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम्स में एडमिशन देती हैं। इसमें

  • 48 सेंट्रल यूनिवर्सिटीज,
  • 36 स्टेट यूनिवर्सिटीज,
  • 26 डीम्ड यूनिवर्सिटीज और
  • 113 प्राइवेट यूनिवर्सिटीज शामिल हैं।
  • सरकारी संस्थानों में भी मान्य है CUET स्कोर

इन यूनिवर्सिटीज के अलावा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च (IIAR), नेशनल फॉरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी, राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम टेक्नोलॉजी सहित कुल 7 सरकारी संस्थान भी CUET स्कोर के आधार पर UG और PG कोर्सेज़ में दाखिला देते हैं।

यह भी पढ़ें : HTET Notification 2026 Released: Application Dates, Eligibility, Exam Schedule and Pattern

CUET UG परीक्षा: भाषाएं और सेक्शन की जानकारी

पिछले साल CUET UG परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए देशभर से 13 लाख 54 हज़ार 699 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 10 लाख 71 हजार 735 स्टूडेंट्स ने वास्तव में परीक्षा दी।

CUET UG परीक्षा का पैटर्न

CUET UG परीक्षा कुल तीन सेक्शन में होती है। पहले सेक्शन में 13 भाषाएं शामिल होती हैं, जिनमें इंग्लिश, हिंदी, गुजराती, पंजाबी, उर्दू, असमिया सहित अन्य भाषाएं शामिल हैं।

लैंग्वेज पेपर क्यों है ज़रूरी 

अधिकांश यूनिवर्सिटीज में लैंग्वेज पेपर अनिवार्य होता है। दिल्ली यूनिवर्सिटी भी इन्हीं में से एक है। बीए इंग्लिश ऑनर्स जैसे कुछ कोर्सेज़ के लिए इंग्लिश विषय लेना ज़रूरी होता है। हालांकि, सामान्य तौर पर अधिकतर कोर्सेज़ में स्टूडेंट्स इन 13 भाषाओं में से किसी भी एक भाषा का चयन कर सकते हैं।

CUET UG परीक्षा के दूसरे सेक्शन में डोमेन सब्जेक्ट होते हैं। स्टूडेंट्स इसमें वही विषय चुन सकते हैं, जो वे 12वीं कक्षा में पढ़ रहे हैं, जैसे फिज़िक्स, केमिस्ट्री, मैथमेटिक्स, इकोनॉमिक्स आदि।

जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट (GAT) की भूमिका

तीसरा सेक्शन जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट (GAT) का होता है। इसमें जनरल नॉलेज, रीज़निंग और गणित से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं। यह सेक्शन अनिवार्य नहीं है, लेकिन स्टेट यूनिवर्सिटीज़ की एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को पूरा करने और स्कोर बेहतर करने के लिए स्टूडेंट्स को यह पेपर देने की सलाह दी जाती है।

CUET UG सिलेबस को लेकर NTA की स्पष्टता

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि CUET UG का सिलेबस 12वीं की NCERT किताबों पर आधारित होगा। सेक्शन-1 (लैंग्वेज) और सेक्शन-2 (डोमेन सब्जेक्ट) के सभी प्रश्न संबंधित विषयों की NCERT से ही पूछे जाएंगे। वहीं, सेक्शन-3 (जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट) का सिलेबस अलग निर्धारित है, जिसकी जानकारी नीचे दी गई है।

CUET UG सेक्शन-3 (GAT) का सिलेबस

CUET UG के सेक्शन-3 यानी जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट (GAT) में निम्न विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं

  • सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स
  • जनरल अवेयरनेस
  • संख्यात्मक क्षमता (Quantitative Ability)
  • न्यूमेरिकल एवं क्वांटिटेटिव रीजनिंग (Numerical & Quantitative Reasoning)
  • तार्किक और मानसिक क्षमता (Logical & Mental Ability)

बोर्ड परीक्षा के साथ CUET UG की तैयारी कैसे करें

1. बोर्ड और CUET के बीच संतुलन बनाएं

एक स्पष्ट और व्यावहारिक शेड्यूल बनाएं। वीकडे में बोर्ड परीक्षा की पढ़ाई पर फोकस करें और वीकेंड में CUET UG के लिए रीज़निंग, बेसिक मैथ्स और भाषा विषयों की तैयारी करें।

2. NCERT और प्रैक्टिस पर भरोसा रखें

कक्षा 12 की NCERT किताबों को गहराई से पढ़ें। नियमित रूप से मॉक टेस्ट दें, पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें और CUET के लिए टाइम मैनेजमेंट पर खास ध्यान दें।

3. देर से शुरुआत होने पर घबराएं नहीं

अगर तैयारी देर से शुरू हुई है तो घबराने की ज़रूरत नहीं है। सही प्लानिंग और निरंतर अभ्यास से कम समय में भी CUET UG की अच्छी तैयारी की जा सकती है।

4. रीज़निंग और बेसिक मैथ्स पर खास फोकस करें

ये सेक्शन स्कोर बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। नियमित अभ्यास से इन विषयों में आसानी से मज़बूती लाई जा सकती है।

5. मॉक टेस्ट को गंभीरता से लें

सिर्फ मॉक टेस्ट देना ही काफी नहीं है, बल्कि उनका एनालिसिस करके अपनी कमज़ोरियों की पहचान करें और उन टॉपिक्स पर दोबारा काम करें।

6. पिछले साल के प्रश्नपत्र ज़रूर हल करें

इससे परीक्षा पैटर्न, सवालों के स्तर और टाइम मैनेजमेंट की बेहतर समझ बनती है।

7. भाषा विषय में पढ़ने की आदत डालें

जिस भाषा का चयन किया है, उसमें नियमित पढ़ने की आदत डालें। इससे रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन और शब्दावली दोनों मज़बूत होती हैं।

8. डोमेन विषय के लिए बोर्ड तैयारी ही आधार है

डोमेन सब्जेक्ट्स के लिए 12वीं की NCERT की तैयारी बोर्ड और CUET, दोनों परीक्षाओं में फायदा पहुंचाती है।

9. टाइम मैनेजमेंट सीखना अनिवार्य है

CUET (1 घंटा) और बोर्ड परीक्षा (3 घंटे) के अलग-अलग पैटर्न को ध्यान में रखकर अभ्यास करें, ताकि परीक्षा में समय की कमी न हो।

10. एक बार स्ट्रैटेजी बना लें, तो उसी पर टिके रहें

बार-बार प्लान बदलने से कन्फ्यूजन बढ़ता है और समय की बर्बादी होती है। एक सही रणनीति बनाकर लगातार उसी के अनुसार तैयारी करें।

12वीं की बोर्ड परीक्षा के साथ CUET UG की तैयारी करने से संबंधित मुख्य FAQs 

Q1. CUET UG क्या है?

CUET UG एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जिसके ज़रिए देश की यूनिवर्सिटीज़ में UG कोर्सेज़ में एडमिशन मिलता है।

Q2. क्या CUET UG का सिलेबस बोर्ड से अलग है?

सेक्शन-1 और सेक्शन-2 का सिलेबस पूरी तरह 12वीं की NCERT पर आधारित  नहीं है।

Q3. क्या GAT देना ज़रूरी है?

GAT अनिवार्य नहीं है, लेकिन कई स्टेट यूनिवर्सिटीज़ और बेहतर स्कोर के लिए फायदेमंद है।

Q4. कितनी यूनिवर्सिटीज़ CUET UG स्कोर मानती हैं?

कुल 223 यूनिवर्सिटीज और 7 सरकारी संस्थान CUET स्कोर से एडमिशन देते हैं।

Q5. क्या बोर्ड की तैयारी से CUET भी कवर हो जाता है?

डोमेन सब्जेक्ट्स के लिए बोर्ड की तैयारी CUET में भी मदद करती है।

Share This Article
Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
BySA News
Follow:
Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.
Previous Article RBI Rules Three Bank Account Types to Close Feb 1, 2026 RBI Orders Closure of Three Types of Bank Accounts From Feb 1, 2026: What Changes for Customers
Next Article 4 नई रैपिड रेल परियोजनाएं गुरुग्राम, नोएडा और पानीपत सहित 8 शहरों को जोड़ने के लिए तैयार हैं 4 नई रैपिड रेल परियोजनाएं गुरुग्राम, नोएडा और पानीपत सहित 8 शहरों को जोड़ने के लिए तैयार हैं
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Popular Posts

History of the German Empire: From Unification to Collapse (1871–1918)

The German Empire, also known as the Second Reich, was a monumental force in 19th…

By SA News

Beyond Neurons: Exploring the Wonders of the Human Brain

The human brain is an extremely complex, unique and outstanding part of a biological system…

By SA News

Novel Nanoparticle Synthesis Method for Cancer Therapy

Recent advances in cancer treatment have brought to light a new one-step colloidal synthesis method…

By SA News

You Might Also Like

TNPSC Group 4 Exam 2025 Admit Card Released – Download Guide Inside
Educational

TNPSC Group 4 Exam 2025: Admit Card Released – Download Guide Inside

By SA News
Delhi University Foreign Language Courses 2025 - अब करियर बनेगा इंटरनेशनल
Educational

Delhi University Foreign Language Courses 2025 – अब करियर बनेगा इंटरनेशनल

By SA News
How To Download IISER IAT Result 2025 In Easy Steps
Educational

How To Download IISER IAT Result 2025 In Easy Steps

By SA News
How to Check Your CUET Result 2025
Educational

CUET Result 2025: NTA to Announce Scores Today, Over 13 Lakh Students Await Admission Fate

By SA News
SA NEWS LOGO SA NEWS LOGO
748kLike
340kFollow
13kPin
216kFollow
1.75MSubscribe
3kFollow

About US


Welcome to SA News, your trusted source for the latest news and updates from India and around the world. Our mission is to provide comprehensive, unbiased, and accurate reporting across various categories including Business, Education, Events, Health, History, Viral, Politics, Science, Sports, Fact Check, and Tech.

Top Categories
  • Politics
  • Health
  • Tech
  • Business
  • World
Useful Links
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Copyright Notice
  • Contact Us
  • Official Website (Jagatguru Sant Rampal Ji Maharaj)

© SA News 2025 | All rights reserved.